Bihar Board Class 7 Hindi Chapter 1 Solutions – मानव बनो

Bihar Board Class 7 Hindi Chapter 1 solutions are available for free. On this page you will get the complete set of chapter 1 – “मानव बनो” question answer.

“मानव बनो” शीर्षक से यह कविता हमें जीवन की एक महत्वपूर्ण सीख देने जा रही है। इस कविता में कवि शिवमंगलसिंह सुमन ने मानव जीवन की सार्थकता व महत्व पर प्रकाश डाला है। यह कविता हमें स्वयं को पहचानने, अपनी क्षमताओं को आगे बढ़ाने और निरंतर परिश्रम करते रहने की प्रेरणा देती है। कवि मानव को बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा देते हुए कहते हैं कि मनुष्य जैसा उदात्त प्राणी इस संसार में कहीं नहीं है।

Bihar Board Class 7 Hindi Chapter 1

Bihar Board Class 7 Hindi Chapter 1 Solutions

SubjectHindi
Class7th
Chapter1. मानव बनो
Authorशिव मंगल सिंह सुमन
BoardBihar Board

पाठ से –

प्रश्न 1. ‘मानव बनो शीर्षक कविता के कवि कौन हैं ?

उत्तर:- शिव मंगल सिंह “सुमन”।

प्रश्न 2. मानव बनने के लिए हमें कौन-कौन सा कार्य करना चाहिए?

उत्तर:- मानव बनने के लिए हमें स्वाभिमानी होना चाहिए और अपने बल पर खड़े रहना चाहिए। किसी से आशा नहीं करनी चाहिए।

प्रश्न 3. कवि के अनुसार सबसे बड़ी भूल क्या है ?

उत्तर:- कवि के अनुसार सबसे बड़ी भूल किसी पर निर्भर होना और उससे आशा लगाना है।

प्रश्न 4. अर्थ स्पष्ट कीजिए –

(क) अब अश्रु दिखलाओ नहीं, अब हाथ फैलाओ नहीं।

उत्तर:- अब किसी चीज की कमी के लिए रोना या भीख मांगना नहीं चाहिए। आत्मनिर्भर बनो।

(ख) अब हाथ मत अपने मलो, जलना, अगर ऐसो जलो।
अपने हृदय की भस्म से, कर दो धरा को उर्वरा।

उत्तर:- अपनी भूलों पर पछतावा न करो। यदि जलना है तो सूरज की तरह शान से जलो। अपनी शक्ति से दुनिया को उपजाऊ बनाओ।

पाठ से आगे –

प्रश्न 1. मानव बनने की बात जो कवि द्वारा बतायी गयी है, इसके अतिरिक्त आप मानव में और कौन-कौन-सा गुण देखना चाहेंगे?

उत्तर:- कवि ने मानव बनने के लिए आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान की बात कही है। इसके अलावा, मानव में दया, करुणा, सहनशीलता और परोपकार की भावना होनी चाहिए। मानव सत्य और अहिंसा का पालन करे तथा अनुशासित रहे।

प्रश्न 2. अगर कोई समस्या आपके सामने आती है, तो इस समस्या का समाधान आप कैसे करते हैं ? उदाहरण’ सहित समझाइए।

उत्तर:- जब कोई समस्या आती है तो हमें घबराना नहीं चाहिए। समस्या का समाधान निकालने के लिए दृढ़ संकल्प और मेहनत करनी चाहिए। उदाहरण के तौर पर, यदि परीक्षा के समय घर में शादी की व्यस्तता है तो हमें शांत स्थान पर बैठकर पढ़ाई करनी चाहिए। दृढ़ निश्चय से समस्या का समाधान निकल आता है।उत्तर:-

प्रश्न 3. मानव होने का अर्थ है अपने जीवन पर खुद का अधिकार इस विचार की तर्कपूर्ण समीक्षा कीजिए।

उत्तर:- जीवन पर अपना अधिकार होना मानव होने का महत्वपूर्ण अंग है। जब तक व्यक्ति की इच्छा, निर्णय और कार्य दूसरों के अधिन हैं, वह पशु के समान है। आत्मनिर्भरता और स्वतंत्रता से ही मनुष्य सच्चे अर्थों में मानव बन सकता है। अपनी समस्याओं का निराकरण स्वयं कर सकने में ही मानवीय गुण निहित हैं।

व्याकरण-

प्रश्न 1. “हाथ फैलाना” एक मुहावरा है, जिसका अर्थ होता है –
कुछ माँगना । इस प्रकार शरीर के विभिन्न अंगों से जुड़े अनेक मुहावरे हैं। किन्हीं पाँच मुहावरों को लिखकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए।

उत्तर:-

(क) हाथ मलना – समय गँवाने से हाथ मलना पड़ता है।
(ख) पाँव फैलाना – नेता लोग जनता के बीच आसानी से अपन! पाँव फैला लेते हैं।
(ग) आँख मारना – लड़कियाँ भी लड़के पर आँख मारती हैं।
(घ) कान देना – बच्चे शिक्षक की बातों पर कान नहीं देते हैं।
(ङ) हाथ बढ़ाना – आजकल बच्चे भी माता-पिता के कामो में हाथ बँटाते हैं।

प्रश्न 2. इन शब्दों के विपरीतार्थक शब्द लिखिए(क) फैलाना, (ख) प्यार, (ग) मानव, (घ) भूल।

उत्तर:-

(क) फैलाना – समेटना
(ख) प्यार – नफरत
(ग) मानव – दानव
(घ) भूल – याद ।

Other Chapter Solutions
Chapter 1 Solutions – मानव बनो
Chapter 2 Solutions – नचिकेता
Chapter 3 Solutions – पुष्प की अभिलाषा
Chapter 4 Solutions – दानी पेड़
Chapter 5 Solutions – वीर कुँवर सिंह
Chapter 6 Solutions – गंगा स्तुति
Chapter 7 Solutions – साइकिल की सवारी
Chapter 8 Solutions – बचपन के दिन
Chapter 9 Solutions – वर्षा बहार
Chapter 10 Solutions – कुंभा का आत्म बलिदान
Chapter 11 Solutions – कबीर के दोहे
Chapter 12 Solutions – जन्म-बाधा
Chapter 13 Solutions – शक्ति और क्षमा
Chapter 14 Solutions – हिमशुक
Chapter 15 Solutions – ऐसे-ऐसे
Chapter 16 Solutions – बूढ़ी पृथ्वी का दुख
Chapter 17 Solutions – सोना
Chapter 18 Solutions – सोनाहुएनत्सांग की भारत यात्रा
Chapter 19 Solutions – आर्यभट
Chapter 20 Solutions – यशास्विनी
Chapter 21 Solutions – गुरु की सीख
Chapter 22 Solutions – समय का महत्व

Leave a Comment

WhatsApp Icon
X Icon