UP Board Class 8 Hindi Chapter 17 Solutions – अमरकंटक से डिंडौरी

UP Board Class 8 Hindi Chapter 17 – “अमरकंटक से डिंडौरी” complete solutions are shared here. Below we have covered all the question answers of this chapter for free.

यह अध्याय ‘अमरकंटक से डिंडौरी’ शीर्षक से संबंधित है। इसमें लेखक अमृतलाल बेगड़ ने नर्मदा नदी के किनारे-किनारे एक यात्रा का वर्णन किया है। यह यात्रा अमरकंटक से शुरू होकर डिंडौरी तक की है। लेखक ने इस यात्रा के दौरान नर्मदा नदी के किनारे बसे गाँवों, उनके रीति-रिवाजों और जनजीवन का बहुत ही मार्मिक वर्णन किया है।

UP Board Class 8 Hindi Chapter 17

UP Board Class 8 Hindi Chapter 17 Solutions

SubjectHindi (Manjari)
Class8th
Chapter17. अमरकंटक से डिंडौरी
Authorअमृतलाल वेगड़
BoardUP Board

कुछ करने को

प्रश्न 1. जहाँ दो या दो से अधिक नदियाँ मिलती हैं, उस स्थान को संगम कहते हैं। हमारे देश में ऐसे कई संगम हैं। निम्नांकित शीर्षकों के अन्तर्गत कुछ संगमों का विवरण तैयार करें।

उत्तर :

संगमस्थल का नामनदियों का नाम जो मिलती हैं।
सिवनीसंगमनर्मदा- सिवनी
प्रयाग (त्रिवेणी)गंगा-यमुना- सरस्वती

प्रश्न 2.

छात्र स्वयं करे।

प्रश्न 3. आपके घर के आसपास भी कोई न कोई नदी होगी। पता कीजिए-उसका उद्गम स्थल कहाँ से है और वह कहाँ तक जाती है।

उत्तर : हमारे घर के निकट गोमती नदी बहती है। गोमती नदी का उद्गम स्थल पिथौरागढ़ जिले के मधुवन गांव के निकट पहाड़ी क्षेत्र से होता है। यह नदी उत्तराखंड से होती हुई उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर से गुजरती है और आगे चलकर गंगा नदी में मिल जाती है।

प्रश्न 4. हमारी नदियाँ हमारे ही द्वारा निरंतर प्रदूषित की जा रही हैं जिससे इनके अस्तित्व पर संकट पैदा हो गया है। कक्षा में शिक्षक की मदद से चर्चा कीजिए कि नदियाँ किन-किन कारणों से प्रदूषित हो रही हैं? आप इनके बचाव के लिए क्या-क्या कर सकते हैं?

उत्तर : नदियां हमारे लिए जीवन रेखा हैं, लेकिन दुर्भाग्य से हम स्वयं ही उनके प्रदूषण के लिए जिम्मेदार हैं। नदियों में कचरा फेंकना, औद्योगिक अपशिष्ट गिराना, पशुओं को नहलाना और कपड़े धोना आदि गतिविधियां नदियों को प्रदूषित करती हैं। इनके बचाव के लिए हमें अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा। नदियों के किनारे पर्याप्त पेड़ लगाने, कचरा न फेंकने और औद्योगिक अपशिष्ट को शुद्ध करने की आवश्यकता है। सरकार और समाज को मिलकर नदियों की सफाई और संरक्षण के लिए प्रयास करने चाहिए।

प्रश्न 5.

नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

विचार और कल्पना

प्रश्न 1. नर्मदा नदी का उद्गम अमरकंटक है। हिमालय पर्वत से हमारे देश की अनेक नदियाँ निकलती हैं। नीचे दी गई नदियों के नाम से उसके उद्गम स्थल का मिलान कीजिए।

उत्तर :

गंगागंगोत्री
यमुनायमुनोत्री
सतलजशेषनाथ झील
झेलमराकस ताल

प्रश्न 2.

नोट- विद्यार्थी स्वयं करें।

पाठ से

प्रश्न 1. नर्मदाकुंड से आगे की यात्रा को लेखक ने नया अध्याय क्यों कहा है?

उत्तर : लेखक ने नर्मदाकुंड से आगे की यात्रा को नया अध्याय इसलिए कहा क्योंकि यह यात्रा एक नए स्थान पर थी। नर्मदाकुंड से आगे उन्होंने नर्मदा नदी के दक्षिण तट की ओर अपनी यात्रा जारी रखी, जो उनके लिए एक नई अनुभूति थी।

प्रश्न 2. लेखक ने विवाह और उससे सम्बन्धित जिन घटनाओं का वर्णन किया है, उसे लिखिए।

उत्तर : लेखक ने विवाह के दौरान होने वाली विभिन्न घटनाओं का वर्णन किया है – विवाह के अवसर पर दूल्हा-दुल्हन के पैर पूजे जाते हैं। इसके अलावा, दुल्हन के घर चार भाँवरे पड़ते हैं और दूल्हे के घर तीन लूड़के पड़ती हैं।

प्रश्न 3. लिखनी गाँव में पहुँचने पर लेखक न चाहने पर भी रोटी क्यों खा लेता है?

उत्तर : लिखनी गांव में पहुंचने पर एक बुढ़िया ने लेखक को बहुत प्यार से रोटी खाने के लिए आग्रह किया। बुढ़िया के चेहरे पर तृप्ति का भाव देखकर लेखक के मन में उसे अस्वीकार करने की इच्छा नहीं रही और वह उसके प्रेम से प्रभावित होकर रोटी खा लेता है।

प्रश्न 4. “बेटा, बूंदी का लड्डू पूरा खाओ तो मीठा लगता है और चूरी खाओ तो मीठा लगता है। साध्वी ने ऐसा क्यों कहा?

उत्तर : साध्वी ने यह इसलिए कहा क्योंकि नर्मदा परिक्रमा एक साथ पूरी नहीं की जा सकती है। अगर कोई व्यक्ति समय-समय पर छोटी-छोटी यात्राएं करता रहे, तो भी उसे नर्मदा परिक्रमा की सिद्धि मिल जाएगी। जैसे बूंदी का लड्डू और चूरी को थोड़ा-थोड़ा खाने पर भी मीठा लगता है, उसी तरह पूरी परिक्रमा एकसाथ न करने पर भी मंजिल मिल सकती है।

प्रश्न 5. यात्रावृत्त में आए सभी गाँवों व स्थानों की सूची बनाइए।

उत्तर : यात्रावृत्त में आए गांवों व स्थानों की सूची: गंगोत्री, नर्मदाकुंड, उत्तर तट, दक्षिण तट, कपिलधारा, कबीरचौरा, डिंडौरी, दूधधारा, अमरकंटक, पकरीसोंढ़ा, किरंगी, गारकामटो, कोठीघुघरा, बंजर टोला, सिवनी संगम, गोरखपुर, पथरकुचा, लिखनी, मझियाखार, गोमतीसंगम, लक्ष्मणमड़वा।

भाषा की बात

प्रश्न 1. ‘नवजात शिशु की तरह नदी यहाँ धवल, उज्ज्वल और कोमल होती है। इस पंक्ति में नर्मदा नदी की तुलना नवजात शिशु से की गई है। इस प्रकार के अन्य वाक्य पाठ से चुनकर लिखिए।

उत्तर : नर्मदा का जन्म मानो गौरैया की तरह हुआ है। ऊपर कुण्ड के घोंसले में अण्डे की तरह अंवतरित हुई है। अण्डे में से बाहर वह नीचे निकली है।

प्रश्न 2. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए।

उत्तर :

शब्दपर्यायवाची शब्द
गंगाभागीरथी, देवनदी
नदीतटिनी, सरिता
पर्वतभूधर, शिखर
बेटीआत्मजा, सुता

प्रश्न 3. “गिरते-पड़ते, चढ़ते-उतरते, चप्पा-चप्पा आगे बढ़ रहे थे। इस वाक्य में तीन प्रकार के शब्द-युग्मों का प्रयोग हुआ है। नीचे लिखे शब्द-युग्मों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए।

उत्तर :
इक्का-दुक्का = रास्ता खतरनाक होने के कारण इक्का-दुक्का आदमी ही यहाँ से गुजरता है।
दस्सी-दस्सी = दस्सी-दस्सी कह-कहकर छोटा बच्चा सो गया।
हरे-भरे = आजकल हरे-भरे आम के बागों से गुजरना स्फूर्तिदायक होता है।
आमने-सामने = फाइनल मैच में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

प्रश्न 4. अद्भुत आकर्षक में ‘अद्भुत’ शब्द ‘विशेषण’ है। पाठ में आए पाँच विशेषण और विशेष्य शब्द छाँटकर लिखिए।

उत्तर :

विशेषणविशेष्य
नवजातशिशु
सुनसानघाटी
तन्वंगीनर्मदा
सूखेखेतों
श्रीहीनधरती
Other Chapter Solutions
Chapter 1 Solutions – वीणावादिनी वर दे
Chapter 2 Solutions – काकी
Chapter 3 Solutions – सच्ची वीरता
Chapter 4 Solutions – पेड़ों के संग बढ़ना सीखो
Chapter 5 Solutions – अपराजिता
Chapter 6 Solutions – बिहारी के दोहे
Chapter 7 Solutions – जूलिया
Chapter 8 Solutions – धानों का गीत
Chapter 9 Solutions – हिन्दी विश्वशांति की भाषा है!
Chapter 10 Solutions – भक्ति के पद
Chapter 11 Solutions – आत्मनिर्भरता
Chapter 12 Solutions – पहरुए सावधान रहना
Chapter 13 Solutions – जंगल
Chapter 14 Solutions – कर्मवीर
Chapter 15 Solutions – एक स्त्री का पत्र
Chapter 16 Solutions – सोना
Chapter 17 Solutions – अमरकंटक से डिंडौरी
Chapter 18 Solutions – नीड़ का निर्माण फिर-फिर
Chapter 19 Solutions – जब मैंने पहली पुस्तक खरीदी
Chapter 20 Solutions – झाँसी की रानी
Chapter 21 Solutions – बस की यात्रा
Chapter 22 Solutions – खान-पान की बदलती तस्वीर

Leave a Comment

WhatsApp Icon
X Icon