UP Board Class 7 Hindi Manjari Chapter 11 Solutions – कलम आज उनकी जय बोल

UP Board class 7 Hindi Manjari chapter 11 solutions are available on this page. Below we have shared our expert written answers for all the questions asked in Hindi Manjari chapter 11 – “कलम् आज उनकी जय बोल”.

महान कवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की प्रसिद्ध कविता “कलम आज उनकी जय बोल” देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को समर्पित एक श्रद्धांजलि है। इसमें कवि ने उन वीर योद्धाओं का गुणगान किया है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत की आजादी की लड़ाई में अमिट योगदान दिया। उन्होंने बेखौफ होकर अंग्रेजी शासन के विरुद्ध विद्रोह किया, दिन-रात संघर्ष किया तथा चुपचाप कुर्बानियाँ देकर देश की आजादी का स्वप्न देखा।

UP Board Class 7 Hindi Manjari Chapter 11

UP Board Class 7 Hindi Manjari Chapter 11 Solutions

SubjectHindi (Manjari)
Class7th
Chapter11. कलम आज उनकी जय बोल
Author
BoardUP Board

कुछ करने को

प्रश्न 1. (क) “सुभाषचन्द्र बोस’ का उपनाम ‘नेता जी’ है। नीचे कुछ महापुरुषों के उपनाम दिये जा रहे हैं, उनका पूरा नाम लिखिए
बापू, लौहपुरुष, देशबन्धु, महामना, लोकमान्य, मिसाइल मैन

उत्तर:-

उपनाममहापुरुषों के नाम
बापूमहात्मा गांधी
लौहपुरुषसरदार बल्लभभाई पटेल
देशबन्धुचितरंजनदास
महामनामदनमोहन मालवीय
लोकमान्यबाल गंगाधर तिलक
मिसाइल मैनडॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम

(ख) देश-प्रेम कविताओं का संकलन कीजिए।

उत्तर:- छात्र इस प्रश्न को स्वयं करे।

विचार और कल्पना

प्रश्न 1. पाठ में कलम देशभक्तों का जयघोष कर रही है। कलम का अर्थ है-देश के रचनाकार अपनी रचनाओं से उनका अभिवादन करते हैं। देशभक्त तो सर्वोपरि होते हैं। उनका जयघोष केवल देशवासी ही नहीं करते, बल्कि पूरी प्रकृति भी उनके लिए मंगल गीत गाती है। आप बताइए कि बादल और पुष्प किस रूप में उनकी जयगान करेंगे।

उत्तर – कवि कहता है कि देशभक्तों का जयघोष केवल देश-वासी ही नहीं करते बल्कि पूरी प्रकृति भी उनके लिए मंगल गीत गाती है। बादल उनकी जयगान वर्षा करके करेंगे और पुष्प उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनका अभिवादन करेंगे।

प्रश्न 2. क्या आपके आस-पास कोई ऐसे व्यक्ति हुए हैं, जिन्होंने देश की सेवा में अपनी जान न्योछावर की है? अपने बड़ों से पूछकर उनके बारे में लिखिए।

उत्तर – छात्र इस प्रश्न को स्वयं करे।

कविता से

प्रश्न 1. कवि अपनी लेखनी से किसकी जयं बोलने के लिए कह रहा है?

उत्तर:- देश के शहीदों जवानो की।

प्रश्न 2. निम्नलिखित भाव कविता की किन पंक्तियों में आये हैं, लिखिए

(क) जो बिना किसी प्रतिफल के कर्तव्य की पुण्य वेदी पर न्योछावर हो गये।

उत्तर:- “जो चढ़ गए पुण्य-वेदी पर लिए बिना गरदन का मोल।”

(ख) देश की आन पर मर मिटे पर उन लोगों ने किसी से स्नेह की माँग नहीं की।

उत्तर:- “जल जलकर बुझ गए किसी दिन, माँगा नहीं स्नेह मुँह खोल।”

प्रश्न 3. निम्नलिखित पंक्तियों का भाव स्पष्ट कीजिए

(क) पीकर जिनकी लाल शिखाएँ,
उगल रहीं लू-लपट दिशाएँ।।

उत्तर:- वीर शहीदों ने दीपक की तरह जलकर क्रांति की लौ प्रज्वलित की, जिसकी गर्म लपटें हर दिशा में फैल रही हैं। इससे सबमें स्वतंत्रता की इच्छा बढ़ रही है।

(ख) जिनके सिंहनाद से सहमी, धरती रही अभी तक डोल।

उत्तर:- वीरों के सिंहनाद से पृथ्वी अभी तक डोल रही है, शत्रु इनके पराक्रम से भयभीत हैं।

(ग) जला अस्थियाँ बारी-बारी, छिटकायी जिसने चिनगारी।

उत्तर:- देशप्रेम से ओतप्रोत वीरों ने बारी-बारी से अपने प्राण न्योछावर कर दिए और क्रांति की चिनगारी फैलाई। कवि उन शहीदों की महिमा का गुणगान करता है।

प्रश्न 4. कविता की एक पंक्ति है ‘कलम, आज उनकी जय बोल’। इस पंक्ति को गद्य . रूप में इस तरह से लिखा जा सकता है- ‘कलम, आज उनका जयगान कर।

नीचे दी गयी पंक्तियों को गद्य रूप में लिखिए

जला अस्थियाँ ……………….. जय बोल।

उत्तर:- गद्य रूप – कलम आज उनका जयगान कर, जिन्होंने बारी-बारी से अस्थियों को जलाकर चिंगारी छिटकाई। जो पुण्य वेदी पर बिना गरदन का मोल लिए चढ़ गए। कलम, आज उनकी जय बोल।

भाषा की बात

प्रश्न 1. नीचे दिये गये विशेषण और विशेष्य (संज्ञा) का मिलान कीजिए

विशेषण शब्दविशेष्य शब्द
सहमीधरती
लालशिखाएँ
पुण्यवेदी
लघुदीप

प्रश्न 2. दिये गये शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए
धरती, कलम, दीप, मुँह

उत्तर:-

धरती – जमीन, भूमि
कलम – पेंसिल, लेखनी
दीप – दीपक, चिराग
मुँह – मुख, चेहरा ।

Other Chapter Solutions
Chapter 1 Solutions – जागो जीवन के प्रभात
Chapter 2 Solutions – राजधर्म
Chapter 3 Solutions – वीरों का कैसा हो वसंत
Chapter 4 Solutions – बहता पानी निर्मला
Chapter 5 Solutions – निजभाषा उन्नति
Chapter 6 Solutions – शाप-मुक्ति
Chapter 7 Solutions – बाललीला
Chapter 8 Solutions – स्कूल मुझे अच्छा लगा
Chapter 9 Solutions – मेघ बजे, फूले कदम्ब
Chapter 10 Solutions – सत्साहस
Chapter 11 Solutions – कलम आज उनकी जय बोल
Chapter 12 Solutions – स्वतंत्र भारत के परमवीर
Chapter 13 Solutions – जिसके हम मामा हैं
Chapter 14 Solutions – भविष्य का भय
Chapter 15 Solutions – मनभावन सावन
Chapter 16 Solutions – क्या निराश हुआ जाय
Chapter 17 Solutions – वरदान माँगूंगा नहीं
Chapter 18 Solutions – कर्तव्यपालन
Chapter 19 Solutions – मैं कवि कैसे बना
Chapter 20 Solutions – एक संसद नदी की
Chapter 21 Solutions – भारतरत्न महामना मदन मोहन मालवीय

Leave a Comment

WhatsApp Icon
X Icon