Here we are presenting you with UP Board Class 6 Hindi Manjari Chapter 9 solutions. This is our free guide on chapter 9 – “हिन्द महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान” and provides you with the easy question answer of this chapter.
यह अध्याय रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के मॉरीशस द्वीप की यात्रा वृत्तांत पर आधारित है। इसमें उन्होंने मॉरीशस की भौगोलिक स्थिति, प्रकृति सौंदर्य और वहां की भारतीय मूल की आबादी एवं संस्कृति का वर्णन किया है। इस द्वीप पर बसे अधिकांश भारतीय मूल के लोग बिहार और उत्तर प्रदेश से आए हैं। वे अपनी मातृभाषा भोजपुरी और हिन्दू संस्कृति को कायम रखे हुए हैं। मंदिर, शिवालय और तुलसीकृत रामचरितमानस ने वहां की हिन्दू संस्कृति को संरक्षित रखा है। इसलिए लेखक ने मॉरीशस को ‘हिन्द महासागर का छोटा-सा हिंदुस्तान’ कहा है।

UP Board Class 6 Hindi Manjari Chapter 9
Subject | Hindi (Manjari) |
Class | 6th |
Chapter | 9. हिन्द महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान |
Author | रामधारी सिंह दिनकर |
Board | UP Board |
यात्रा वृत्तांत से
प्रश्न 1. दिए गए विकल्पों से सही विकल्प छाँटकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (पूर्ति करके) –
क) मॉरीशस की जनसंख्या के 67 प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं। (76, 67, 17, 68)।
(ख) मॉरीशस में भारतीय संस्कृति की रक्षा का काम तुलसीदास जी की रामचरितमानस ने किया है। (विनयपत्रिका, रत्नावली, रामायण, गीता)
(ग) मॉरीशस की दूसरी जनभाषा भोजपुरी को ही मानना पड़ेगा। (भोजपुरी, अँग्रेजी, क्रेयोल, फ्रेंच)
प्रश्न 2. पाठ में आए मॉरीशस के उन सभी गलियों और मोहल्लों के नाम लिखिए, जो अपने देश मैं भी हैं?
उत्तर :- पाठ में आए मॉरीशस के उन सभी गलियों और मोहल्लों के नाम, जो अपने देश में भी हैं, इस प्रकार हैं- गलियाँ–कलकत्ता, मद्रास, हैदराबाद, मुम्बई आदि। मोहल्ले- काशी, बनारस, गोकुल, ब्रह्मस्थान आदि।
प्रश्न 3. लेखक ने मॉरीशस को ‘छोटे पैमाने पर भारत’ ही कहा है, क्यों?
उत्तर :- लेखक ने मौरीशस को ‘छोटे पैमाने पर भारत’ इसलिए कहा है क्योंकि:-
- मौरीशस की आबादी का बहुत बड़ा हिस्सा भारतीय मूल का है और वहां भारतीय संस्कृति व परंपराओं का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।
- मौरीशस की राजधानी पोर्ट लुई की गलियां और मोहल्ले भारतीय शहरों के नाम पर ही रखे गए हैं जैसे कलकत्ता, मद्रास, गोकुल आदि।
- भोजपुरी भाषा वहां की दूसरी प्रमुख बोली है और कृषि वहां की मुख्य आजीविका का साधन है, जो भारत की तरह ही है।
इस प्रकार, मौरीशस में भारतीय संस्कृति, भाषा और जीवनशैली की गहरी छाप देखने को मिलती है, इसलिए लेखक ने इसे “छोटे पैमाने पर भारत” कहा है।
भाषा की बात
प्रश्न 1. निम्नलिखित वाक्य में आई हुई क्रियाओं और संज्ञापदों को रेखांकित कीजिए (रेखांकित करके) –
उत्तर :- मॉरीशस में ईख की खेती और उसके व्यवसाय को जो सफलता मिली है, वह भारतीय वंश के लोगों के कारण मिली है। सारा मॉरीशस कृषि प्रधान द्वीप है, क्योंकि चीनी वहाँ का प्रमुख अथवा एक मात्र उद्योग है।
प्रश्न 2. निम्नलिखित में से कौन-सा अंश प्रधान वाक्य है और कौन-सा सहायक उपवाक्य है
- वाक्य – मॉरीशस वह देश है, जिसका कोई भी हिस्सा समुद्र से पंद्रह मील से ज्यादा दूर नहीं है। मॉरीशसे वह देश है जहाँ की जनसंख्या के 67 प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं।
- प्रधान वाक्य – मॉरीशस वह देश है।
- सहायक उपवाक्य – जिसका कोई भी हिस्सा समुद्र से पन्द्रह मील से ज्यादा दूर नहीं है।
- वाक्य – मॉरीशस वह देश है जहाँ की जनसंख्या के 67 प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं।
- प्रथान वाक्य प्रधान वाक्य – मॉरीशस वह देश है।
- सहायक उपवाक्य – जहाँ की जनसंख्या के 67 प्रतिशत लोग भारतीय मूल के हैं।
प्रश्न 3. निम्नलिखित मुहावरों का अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए (वाक्य में प्रयोग करके) –
उत्तर :-
- लोभ का जगना = लुभावनी वस्तुएँ देखकर लोभ का जगना स्वाभाविक है।
- सड़क छानना = आगरे में बहुत सड़क छानने पर हम मुश्किल से ताजमहल पहुँचे।
- मोर्चे पर आगे बढ़ना = हिरणों के झुण्ड को देखकर एक जवान शेर धीरे-धीरे मोर्चे पर आगे बढ़ा।
प्रश्न 4. पाठ में निम्नलिखित शब्द हिन्दी भाषा में प्रचलित दूसरी भाषाओं अँग्रेजी, अरबी तथा फारसी के आए हुए हैं। इन शब्दों में से अँग्रेजी, अरबी तथा फारसी के शब्दों को अलग-अलग छाँटकर लिखिए (छाँटकर) –

प्रश्न 5. तुच्छ + अति + तुच्छ से ‘तुच्छातितुच्छ’ शब्द बनता है; जिसका अर्थ है- तुच्छ से भी तुच्छ। इसी प्रकार निम्नलिखित शब्दों से नए शब्द बनाइए (नए शब्द बनाकर) –

प्रश्न 6. (क) पाठ के सबसे अन्तिम अनुच्छेद का सुलेख कीजिए।
उत्तर :- सुलेख विद्यार्थी स्वयं लिखें।
(ख) इस अनुच्छेद पर चार प्रश्न बनाइए।
उत्तर :-
- वहाँ का कौन-सा तालाब हिंदुओं का पुण्यधाम हो उठा है?
- शिवरात्रि के समय सारे मॉरीशस के हिंदू क्यों करते हैं?
- शिवरात्रि के दिन मॉरीशस के हिंदू वयस्क क्या पहनते हैं?
- कहाँ लगने वाला मेला मॉरिशस का प्रमुख आकर्षण है?
(ग) इस अनुच्छेद को उचित शीर्षक दीजिए।
उत्तर :- (ग) ‘मॉरीशस का परी तालाब’।
(घ) इस अनुच्छेद के आधार पर एक चित्र बनाइए।
उत्तर :- चित्र विद्यार्थी स्वयं बनाएँ।