Searching for the question answer of UP Board Class 6 Hindi Manjari Chapter 14? Use our free guide given here that provides you with the complete solution of chapter 14 – “लोकगीत” in hindi.
यह अध्याय भारतीय लोकगीतों की विविधता और समृद्धि पर प्रकाश डालता है। लोकगीत जनजीवन, स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के प्रतिबिंब होते हैं। इनमें ग्रामीण जीवन की सुंदरता, लोकव्यवहार और स्थानीयता की झलक मिलती है। विभिन्न क्षेत्रों और अवसरों पर गाए जाने वाले लोकगीत जैसे विदेशिया, बारहमासा, बाउल, भटियाली, सावन, बिरहा, नचारी, छठ के गीत, आल्हा, माहिया, गरबा, सोहर, बानी, सेहरा आदि अपनी विशिष्ट शैली और सुगंध से भारतीय जनजीवन की छवि उभारते हैं।

UP Board Class 6 Hindi Manjari Chapter 14
Subject | Hindi (Manjari) |
Class | 6th |
Chapter | 14. लोकगीत |
Author | भगवत शरण उपाधयाय |
Board | UP Board |
विचार और कल्पना
प्रश्न 1. लोकगीतों में लोगों की दिलचस्पी कम होने से हमें क्या क्षति हो सकती है, इन्हें बढ़ावा देने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर :- लोकगीतों में लोगों की दिलचस्पी कम होने से हम अपनी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं से दूर होने लगेंगे। इन गीतों में हमारे गांवों और किसानों का जीवन झलकता है। इन्हें बचाने के लिए हमें लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करना चाहिए और स्कूलों में लोकगीतों को शामिल करना चाहिए।
प्रश्न 2. देश के प्रत्येक क्षेत्र के लोकगीत अलग-अलग होते हैं किन्तु सभी का मूल भाव एक ही होता है जो अनेकता में एकता को व्यक्त करता है। बताइए कि और कौन-नै घटक होते है, जो देश की अनेकता में एकता को व्यक्त करते हैं।
उत्तर :- पर्व-त्योहार, सुख-दुख में साथ निभाना, मिल-जुलकर रहना आदि घटक देश की अनेकता में एकता व्यक्त करते हैं।
निबन्ध से
प्रश्न 1. कव्वाली के अलावा कौन-से गीत हैं, जिनमें टोली बनाकर प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाती है?
उत्तर :- गरबा, गिद्दा, सरहुल, बिरहा, होली, चैता आदि।
प्रश्न 2. हमारे यहाँ महिलाएँ कब-कब किस प्रकार के गीत गाती हैं? उन गीतों को कौन-सा गीत कहा जाता है?
उत्तर :- हमारे यहां महिलाएं विभिन्न जीवन पड़ावों जैसे जन्म, विवाह, मुंडन आदि पर स्थानीय भाषा में गीत गाती हैं। इन गीतों को सोहर, बानी, सेहरा जैसे नामों से जाना जाता है।
प्रश्न 3. लोकगीत हमारे देश के लिए किन-किन क्षेत्रों में अधिक लोकप्रिय हैं तथा इसकी क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर :- लोकगीत भारत के पहाड़ी, जंगली और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक लोकप्रिय हैं। इनकी विशेषताएं हैं – सरलता, लोकजीवन की झलक, स्थानीय संस्कृति के दर्शन, मिट्टी की महक और रसिकता। ये लोगों के दिल को छू लेने वाले सरल गीत होते हैं।
प्रश्न 4. लोकगीत किन-किन रागों पर आधारित होते हैं?
उत्तर :- लोकगीत साधारणतः पीलू, सारंग, दुर्गा, सावन, सोरठ आदि रागों पर आधारित होते हैं।
प्रश्न 5. सोहर, चैता तथा कजरी कब-कब गाए जाते हैं?
उत्तर :- सोहर, चैता तथा कजरी क्रमशः विवाह आदि के उत्सव तथा चैत वे सावन के महीनों में गाए जाते हैं।
भाषा की बात
प्रश्न 1. निम्नांकित शब्दों का संधिविच्छेद कीजिए (संधिविच्छेद करके) –
उत्तर :-
- पुनरावृत्ति = पुनः + आवृत्ति
- पुनर्जन्म = पुनः + जन्म
- पुनर्बाध = पुनः + बोध
- पुनरागमन = पुनः + आगमन
- पुनरुक्ति = पुनः + उक्ति
प्रश्न 2. निम्नांकित शब्दों में ‘इक’ प्रत्यय लगाकर शब्द बनाइए (शब्द बनाकर) –
उत्तर :-
- सप्ताह + इक = साप्ताहिक
- वर्ष + इक = वार्षिक
- समाज + इक = सामाजिक
- धर्म + इक = धार्मिक
- मर्म + इक = मार्मिक