Get UP Board Class 6 Hindi Manjari Chapter 20 Solutions for free here. It comes with simplified answers of all the questions from chapter 20 – “छिपा रहस्य”. Get our guide today and enhance your self studies.
यह बहुत ही सुंदर और भावुक कहानी है। इस कहानी में मुख्य पात्र पयरेजे और उसके घोड़े जोजफ के बीच की गहरी दोस्ती को दर्शाया गया है। यह कहानी हमें बताती है कि जानवरों के साथ भी गहरी भावनात्मक बंधन हो सकता है। पयरेजे जो अपने घोड़े जोजफ के साथ अपना पूरा जीवन गुजारता है, उसकी मृत्यु के बाद वह इतना दुखी हो जाता है कि अपना जीवन भी गंवा देता है। यह कहानी प्रेम, विश्वासनीयता और निष्ठा की गहरी भावना को प्रकट करती है।

UP Board Class 6 Hindi Manjari Chapter 20
Subject | Hindi (Manjari) |
Class | 6th |
Chapter | 20. छिपा रहस्य |
Author | क़्वेन्टीन रेनाल्ड |
Board | UP Board |
विचार और कल्पना
प्रश्न 1. यदि आपको कहीं घायल व्यक्ति मिले तो उसकी सहायता किस प्रकार करेंगे ?
उत्तर:- यदि मुझे कोई घायल व्यक्ति मिले तो मैं पहले उसकी हालत देखूंगा। अगर घाव गहरा होगा तो मैं उसे हिलाने या उठाने की कोशिश नहीं करूंगा। उसे शांत रहने को कहूंगा और तुरंत किसी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल से संपर्क करूंगा। यदि घाव हल्का होगा तो मैं पहले उसका प्राथमिक उपचार करूंगा और फिर उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करूंगा।
कहानी से
नीचे दिए गए प्रश्नों में सही विकल्प चुनकर सही (✓) का निशान लगाइए –
प्रश्न 1. पियरे जिस छोटी सड़क पर दूध बाँटता था, उसका नाम था –
(क) मॉन्ट्रियल स्ट्रीट
(ख) जैक स्ट्रीट
(ग) कनाडा स्ट्रीट
(घ) एडवर्ड स्ट्रीट
उत्तर :- (घ) एडवर्ड स्ट्रीट
प्रश्न 2. जैक को पियरे के बुढ़ापे का पता तब चला, जब एक दिन पियरे –
(क) लँगड़ाता हुआ आया
(ख) धीरे-धीरे आया
(ग) एक आदमी का सहारा लेकर आया
(घ) लाठी के सहारे चलते हुए आया
उत्तर :- (घ) लाठी के सहारे चलते हुए आया
प्रश्न 3. पियरे ने रिटायर होने से इनकार कर दिया; क्योंकि –
(क) रिटायर होने की बात सुनकर उसे धक्का लगा था।
(ख) वह अपने प्यारे घोड़े जोजफ से रोज नहीं मिल सकता था।
(ग) वह अभी बूढ़ा नहीं हुआ था।
(घ) उसे दूध बाँटने का काम अच्छा लगता था।
उत्तर :- (ख) वह अपने प्यारे घोड़े जोजफ से रोज नहीं मिल सकता था।
प्रश्न 4. पियरे अपने घोड़े का नाम सन्त जोजफ के नाम पर क्यों रखना चाहता था?
उत्तर :- सन्त जोजफ भले और परोपकारी थे; इसीलिए पियरे अपने घोड़े का नाम उनके नाम पर रखना चाहता था।
प्रश्न 5. पियरे और जोजफ के बीच वह कौन-सी बात थी, जिसका रहस्य किसी को पता नहीं था?
उत्तर :- पियरे के अन्धेपन का रहस्य किसी को भी पता नहीं था।
प्रश्न 6. पाठ वे आधार पर बताइए कि ‘समूह 2′ का कौन-सा शब्द समूह 1′ के शब्द से सम्बन्धित है। उन शब्दों को चुनकर समूह 1 के सामने लिखिए –
उत्तर :-

प्रश्न 7. कहानी का कौन सा अंश आपको सबसे अच्छा लगा और क्यों?
उत्तर :- मुझे कहानी का वह अंश सबसे अच्छा लगा जब पियरे अपने बूढ़े घोड़े जोजफ की मृत्यु पर बहुत दुखी होता है। वह जोजफ को अपना दोस्त मानता था। उसकी यह भावना मुझे बहुत अच्छी लगी।
प्रश्न 8. कहानी के किस पात्र ने आपको सबसे ज्यादा प्रभावित किया? क्यों?
उत्तर :- इस कहानी में पियरे का पात्र मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। वह अपने बूढ़े घोड़े जोजफ से गहरा प्रेम करता है। जोजफ की मृत्यु पर वह बहुत दुखी होता है। एक मनुष्य और जानवर के बीच ऐसा गहरा रिश्ता देखना दुर्लभ है।
भाषा की बात
प्रश्न 1. निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिए (शुद्ध करके) –
उत्तर :-

प्रश्न 2. नीचे लिखे शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखिए (लिखकर) –
उत्तर :-

प्रश्न 3. नीचे लिखे वर्ग – क तथा वर्ग – ख के शब्दों में से एक-एक शब्द लेकर साथ-साथ प्रयोग में आने वाले विपरीतार्थी शब्दों के सही जोड़े बनाइए। उदाहरण = अपना-पराया (बनाकर) –
उत्तर :-

प्रश्न 4. निम्नलिखित शब्द-युग्मों को अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए –
उत्तर :-
- शब्द युग्म – वाक्य प्रयोग
- छोटी-छोटी – छोटी-छोटी वस्तुएँ भी अपनी जगह महत्त्वपूर्ण होती हैं।
- जीव-जन्तु – जंगल में अनेक प्रकार के जीव-जन्तु होते हैं।
- आस-पास – घर के आस-पास रहने वालों को पड़ोसी कहते हैं।
- कुछ न कुछ – निठल्ला बैठने की अपेक्षा कुछ-न-कुछ करते रहना लाभदायक होता है।
प्रश्न 5. निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखिए –
उत्तर :-
(क) जिसे दिखाई न देता हो। – नेत्रहीन
(ख) रोगियों को ले जाने वाली गाड़ी। – एम्बुलेंस
(ग) जहाँ घोड़े रखे जाते हैं। – अस्तबले
(घ) जिसकी कोई हद न हो। – बेहद
प्रश्न 6. (क) इन शब्दों का अर्थ शब्दकोश से ढूँढ़कर लिखिए –
उत्तर :- ख्याति, देहावसान, एम्बुलेंस, दिलासा, तनख्वाह
(ख) अब इन शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
उत्तर :-
