Are you searching for UP Board class 7 Hindi Manjari chapter 6 Solutions? Get our free guide on this chapter available for free here. This guide helps you solve all exercise problems from the Hindi Manjari chapter 6 – “शाप-मुक्ति”.
यह अध्याय “शाप-मुक्ति” एक रोचक कहानी पर आधारित है जिसमें लेखक रमेश उपाध्याय ने डॉ. भारत के माध्यम से अपराध बोध तथा प्रायश्चित द्वारा मानव सेवा करने की प्रेरणा दी है। इस कहानी में लेखक ने बचपन के एक मित्र मंटू की कथा बताई है जो बचपन में किसी कुत्ते के तीन बच्चों की आँखें फोड़ देता है। बाद में वह मंटू ही डॉक्टर भारत बन जाता है और अपने इस अपराध का प्रायश्चित करने के लिए नेत्र चिकित्सक बनकर लोगों की आँखों का इलाज करता है। इस अध्याय के माध्यम से लेखक ने बताया है कि किस प्रकार गलतियों का अहसास होने पर उनका प्रायश्चित किया जा सकता है। साथ ही मानवता की सेवा करने का संदेश भी दिया गया है।

UP Board Class 7 Hindi Manjari Chapter 6 Solutions
| Subject | Hindi (Manjari) |
| Class | 7th |
| Chapter | 6. शाप-मुक्ति |
| Author | |
| Board | UP Board |
कुछ करने को
प्रश्न 1. आक के पौधे से गाढ़ा दूध निकलता है। अन्य किन-किन पेड़-पौधों से गाढ़ा दूध निकलता है, उनके नाम लिखिए।
उत्तर:- बरगद, धतूरा, कटहल आदि कई अन्य पेड़-पौधों से भी गाढ़ा दूध निकलता है।
प्रश्न 2. अपने पास के किसी अस्पताल में जाकर किसी आँख के डॉक्टर से मिलिए और पूछिए कि उन्होंने यह पेशा क्यों चुना।
उत्तर:- छात्र इस प्रश्न को स्वयं करे।
प्रश्न 3. किसी दृष्टिहीन व्यक्ति से मिलिए, उससे बातचीत कीजिए और महसूस कीजिए कि उसकी कल्पना में दुनिया कैसी है।
उत्तर:- छात्र इस प्रश्न को स्वयं करे।
प्रश्न 4. यह जानकारी हम …………………. डाल रहा था। उपर्युक्त अनुच्छेद को ध्यान से पढ़िए और अपने सहपाठियों से पूछने के लिए चार प्रश्न बनाइए।
उत्तर:- इस प्रश्न को विद्यार्थी आने सहपाठियों से पूछ कर स्वयं प्रश्न बनाये।
विचार और कल्पना
प्रश्न 1. और प्रश्न 3 का उत्तर विद्यार्थी स्वयं करे।
प्रश्न 2. जब उस पिल्ले की आँखें चली गयी होंगी तो उसे क्या-क्या कठिनाइयाँ हुई होंगी। सोचिए और लिखिए।
उत्तर:- जब उस पिल्ले की आँखें चली गई होंगी तो उसे देखने में परेशानी होती होगी और खाना-पीना भी मुश्किल होता। वह अपने रास्ते भी नहीं देख पाता होगा।
प्रश्न 4. बचपन में मंटू ने पिल्लों के साथ बहुत खराब काम किया था। इस विषय में आप के मन में जो विचार आ रहे हैं, उन्हें लिखिए।
उत्तर:- बचपन में मंटू का पिल्लों के साथ ऐसा व्यवहार बहुत दुखद और निंदनीय था। एक मासूम जीव के साथ इतनी क्रूरता करना बिल्कुल ठीक नहीं था। उसे पिल्लों पर शोध नहीं करना चाहिए था।
कहानी से
प्रश्न 1. डॉ० प्रभात का चेहरा किसे दुःखदायी स्मृति से काला-सा हो गया?
उत्तर:- डॉ. प्रभात का चेहरा इसलिए काला-सा पड़ गया क्योंकि बचपन में उन्होंने आँक के दूध से तीन पिल्लों की आँखें फोड़ दी थीं। यह दुखदायी स्मृति उन्हें याद आई।
प्रश्न 2. मंटू ने बचपन में क्या पाप किया था और उस पाप का प्रायश्चित उसने किस प्रकार किया?
उत्तर:- मंटू ने बचपन में आँक के दूध से तीन पिल्लों की आँखें फोड़ दी थीं। इस पाप का प्रायश्चित्त उसने नेत्र चिकित्सक बनकर किया।
प्रश्न 3. “पर मैं तो आँखों का डॉक्टर हैं दादी अम्मा! बुढ़ापे का इलाज मेरे पास कहाँ?” डॉ० प्रभात ने यह जवाब दादी के किस बात के उत्तर में दिया था?
उत्तर:- डॉ. प्रभात ने यह जवाब दादी की उस बात के उत्तर में दिया जब दादी ने कहा कि बुढ़ापे में नजर कमजोर हो जाती है।
प्रश्न 4. दादी डॉ० प्रभात से अपनी आँखों का इलाज क्यों नहीं करवाना चाहती थीं, फिर वह इलाज के लिए कैसे तैयार हुई?
उत्तर:- दादी इसलिए इलाज नहीं करवाना चाहती थीं क्योंकि डॉ. प्रभात ने बचपन में पिल्लों की आँखें फोड़ी थीं। लेकिन उनकी बात सुनकर कि वे अपने उस पाप का प्रायश्चित्त कर रहे हैं, दादी इलाज के लिए तैयार हो गईं।
भाषा की बात
प्रश्न 1. निम्नलिखित शब्दों के विलोम लिखिए- नयी, ठंड, पाप, बूढ़ा।
उत्तर:-
नयी – पुरानी
ठण्ड – गर्म
पाप – पुण्य
बूढा – युवा
प्रश्न 2. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखकर अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए टस से मस न होना, हृदय से लगाना, मुस्कान लुप्त होना।
उत्तर:-
टस से मस न होना (स्थिर रहना): दादी अपने निर्णय से टस से मस न हुईं।
हृदय से लगाना (प्यार करना): दादी ने डॉ० प्रभात को हृदय से लगा लिया।
मुस्कान लुप्त होना (फिक्र में पड़ जाना): परिचय हो जाने पर डॉ० प्रभात की (UPBoardSolutions.com) मुस्कान लुप्त हो गई, क्योंकि उसे बचपन के पाप का ध्यान आ गया।
प्रश्न 3. बच्चा’ शब्द में ‘पन’ प्रत्यय लगाकर ‘बचपन’ शब्द बना है जो भाववाचक संज्ञा है। इसी प्रकार नीचे लिखे शब्दों में ‘पन’ प्रत्यय लगाकर भाववाचक संज्ञा बनाइए लड़का, अपना, अनाड़ी, रूखा।
उत्तर:-
लड़का – लड़कपन
अपना – अपनापन
अनाड़ी – अनाड़ीपन
रूखा – रूखापन
प्रश्न 4. निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित पदों के कारक बताइए .
(क) मैं तो आँखों का डॉक्टर हूँ। – संबंध कारक
(ख) मैं तुम्हारी दवाई लिख रहा हूँ। – संबंध कारक
(ग) दूध पिल्ले की आँखों में डाल रहा था। – अधिकरण कारक
(घ) सब लोगों ने मंटू को बुरा-भला कहा। – कर्म कारक