Bihar Board Class 6 Hindi Chapter 17 Solutions – फसलों का त्योहार

Are you searching for Bihar Board Class 6 Hindi chapter 17 question answer? If yes, then you are at the right place. Here you will get the complete solutions for chapter 17 – फसलों का त्योहार to improve your knowledge.

‘फसलों का त्योहार’ एक ऐसा निबंध है जिसमें भारत की सांस्कृतिक विविधता और कृषि परंपरा को दर्शाया गया है। यह निबंध भारत के विभिन्न क्षेत्रों में मनाए जाने वाले विविध फसल त्योहारों की झलकियां प्रस्तुत करता है। इनमें लोहड़ी, बैसाखी, भोगली बिहू, पोंगल, नवरात्रि, मकर संक्रांति जैसे महत्वपूर्ण त्योहार शामिल हैं। इन त्योहारों के पीछे की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, धार्मिक मान्यताएं और सांस्कृतिक विशेषताओं का भी वर्णन किया गया है। साथ ही उन आयोजनों, रीति-रिवाजों और खान-पान की विधियों पर भी प्रकाश डाला गया है जो इन त्योहारों को और भव्य बनाते हैं। निबंध में यह भी बताया गया है कि किस प्रकार ये त्योहार कृषि और प्रकृति के साथ जुड़े हुए हैं। इस प्रकार यह निबंध फसलों के महत्व और कृषि के प्रति भारतीय सम्मान को रेखांकित करता है।

Bihar Board Class 6 Hindi Chapter 17 Solutions

Bihar Board Class 6 Hindi Chapter 17

SubjectHindi
Class6th
Chapter17. ‘फसलों का त्योहार’
Authorसंकलित
BoardBihar Board

प्रश्न-अभ्यास

पाठ से।

प्रश्न 1. अप्पी दिदिया बुरी फँसी कैसे?

उत्तर:- दिदिया को चुड़ा-दही, खिचड़ी, तिलकुट आदि पसंद नहीं है ये सब चीज तो मकर संक्रांति के दिन खाने ही पड़ेंगे। इसलिए दिदिया बुरी फंसी।

प्रश्न 2. संथाल के लोग सरहुल कब और कैसे मनाते हैं ?

उत्तर:- संथाल लोग फरवरी-मार्च महीने में सरहुल पर्व मनाते हैं। इस अवसर पर वे ‘साल’ वृक्ष की विशेष पूजा करते हैं, क्योंकि इस समय साल के पेड़ों पर फूल आने लगते हैं। इस पर्व के दौरान रात भर नाचगान का आयोजन होता है। अगले दिन घर-घर जाकर फूलों के पौधे लगाए जाते हैं। तीसरे दिन पूजा के बाद लोग अपने कानों पर ‘सरई’ के फूल लगाते हैं, जिसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर विशेष व्यंजन बनाए जाते हैं और परिवार के साथ उनका आनंद लिया जाता है।

प्रश्न 3. आपके यहाँ फसलों के त्योहार को किस नाम से जाना जाता है और कैसे मनाया जाता है ?

उत्तर:- बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में फसलों के इस त्योहार को खिचड़ी, मकर संक्रांति या तिल संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग तिल और गुड़ से बने विशेष व्यंजन बनाते हैं और उन्हें प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। कुछ स्थानों पर तिल का दान भी किया जाता है। छात्र अपने घर या क्षेत्र में इस पर्व को मनाने के तरीकों का भी वर्णन कर सकते हैं।

प्रश्न 4. मकर संक्रांति के दिन तिल को किस रूप में प्रयोग करते हैं ?

उत्तर:- मकर संक्रांति के दिन तिल को विभिन्न रूपों में प्रयोग किया जाता है। लोग तिल और गुड़ को चावल के साथ मिलाकर उनकी पूजा करते हैं और फिर उसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। कुछ स्थानों पर तिल का दान भी किया जाता है। इसके अलावा, तिल और गुड़ या चीनी से बने तिलकुट भी इस दिन खाए जाते हैं।

प्रश्न 5. स्तंभ ‘क’ में त्योहारों के नाम दिए गए हैं, जिसे स्तंभ ‘ख’ में दिए गए राज्यों के नाम से मिलान कीजिए।

उत्तर:-

बिहू असम
पोंगल तामिलनाडु
ओणम केरल
मकर- शाक्रांति बिहार
लोहरी पंजाब
सरहुल झारखण्ड
पतंग पर्व गुजरात

प्रश्न 6. निम्नलिखित वाक्यों के आगे कोष्ठक में सही (✓) या गलत (☓) का निशान लगाइए।

प्रश्नोत्तर –

(क) तिलकुट गया से आया था। (✓)
(ख) भारत में फसलों का त्योहार अप्रैल के मध्य में मनाया जाता है । (☓)
(ग) सरहुल का जश्न चार दिनों तक चलता है। (☓)
(घ) पोंगल पर्व में ‘साल’ के पेड़ की पूजा की जाती है। (☓)

पाठ से आगे।

प्रश्न 1. इसके अतिरिक्त आपको कौन सा त्यौहार अच्छा लगता है उसे आप कैसे मनाते हैं अपने शब्दों में लिखिए?

उत्तर:- मुझे दीपावली का त्योहार सबसे अच्छा लगता है। इस दिन हम घर की साफ-सफाई करते हैं और दरवाज़े पर रंगोली बनाते हैं। शाम को दीप जलाकर माँ लक्ष्मी की पूजा करते हैं। मिठाइयाँ बाँटते हैं और पटाखे चलाते हैं। दादी-दादा और रिश्तेदारों से मिलने जाते हैं। पूरा घर रोशनी से जगमगाता है और सबका मन खुश हो जाता है।

प्रश्न 2. हिंदी महीनों के नाम लिखिए तथा उसे महीना में मनाए जाने वाले पर्वों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर:-

  1. चैत्र – राम नवमी
  2. वैशाख – बुद्ध पूर्णिमा
  3. ज्येष्ठ – वट सावित्री
  4. आषाढ़ – देवशयनी एकादशी
  5. श्रावण – रक्षाबंधन
  6. भाद्रपद – जन्माष्टमी
  7. आश्विन – विजयादशमी
  8. कार्तिक – दीपावली
  9. मार्गशीर्ष (अगहन) – विवाह पंचमी
  10. पौष (पुस) – पौष पूर्णिमा
  11. माघ – मकर संक्रांति
  12. फाल्गुन – महाशिवरात्रि

प्रश्न 3. निम्नांकित पंक्तियां भोजपुरी भाषा में लिखी गई है इन पंक्तियों को आप अपनी मातृभाषा में लिखिए।

(1) आज इ लोग के उठे के नईखे का। बोल जल्दी तैयार हो खस।

उत्तर -आज इन लोगों को उठाना नहीं है क्या इन्हें कहो कि जल्दी तैयार हो।

(2) जा भाग के देख केरा के पत्ता आइल की ना।

उत्तर – जाकर देखो की केले का पत्ता आया कि नहीं।

व्याकरण –

प्रश्न 1. नीचे दिये गये शब्दों की ध्वनि के आधार पर तीन-तीन शब्द लिखें

उत्तर:-

बुराई – भलाई, अच्छाई, मिठाई
गाड़ीवान – धनवान, भगवान, पहलवान
पाठशाला – धर्मशाला अतिथिशाला, पनशाला।
मचिया – खटिया, रसिया, धनिया!
तूफान – उफान, जूबान, मेहरबान

प्रश्न 2. इन शब्द-समूहों को वाक्य से स्पष्ट करें.

उत्तर:-

(क) तिल-तिल जलना : अपनी शिकायत सुनकर वह तिल-तिल जलता रहा।
(ख) तिल रखने की जगह : उस सभा में अपार भीड़ के कारण कहीं तिल रखने की भी जगह नहीं थी।
(ग) तिल का ताड़ करना : उस बात का उसने तिल का ताड बना दिया।
(घ) तिल दान करना : मकर-संक्रान्ति के दिन तिल का दान करना चाहिये।
(ङ) तिलमिलाना : उसकी बेसिर पैर की बात सनकर वह तिलमिला गया।

Other Chapter Solutions
Chapter 1 Solutions – अरमान
Chapter 2 Solutions – असली चित्र
Chapter 3 Solutions – चिड़िया
Chapter 4 Solutions – हॉकी का जादूगर
Chapter 5 Solutions – हार की जीत
Chapter 6 Solutions – तुम कल्पना करो
Chapter 7 Solutions – पिता का पत्र पुत्र के नाम
Chapter 8 Solutions – मंत्र
Chapter 9 Solutions – बाल-लीला
Chapter 10 Solutions – भीष्म की प्रतिज्ञा
Chapter 11 Solutions – सरजू भैया
Chapter 12 Solutions – रहीम के दोहे
Chapter 13 Solutions – दादा-दादी के साथ
Chapter 14 Solutions – डॉ. भीमराव अम्बेदकर
Chapter 15 Solutions – भूल गया क्यों इंसान
Chapter 16 Solutions – स्वार्थी दानव
Chapter 17 Solutions – फसलों का त्योहार
Chapter 18 Solutions – शेरशाह का मकबरा
Chapter 19 Solutions – बसंती हवा

Leave a Comment

WhatsApp Icon
X Icon