UP Board Class 6 Science Chapter 5 Solutions – तन्तु से वस्त्र तक

Hello students. Do you need help with UP Board class 6 Science chapter 5 – “तन्तु से वस्त्र तक” ? if yes, then get our free guide on this chapter in hindi medium. It will help you to enhance your self studies and to clear your doubts with the chapter.

हम सभी कपड़े पहनते हैं जो तंतुओं से बने होते हैं। इस अध्याय में हम प्राकृतिक और कृत्रिम तंतुओं के बारे में जानेंगे। हम उनकी विशेषताओं, उपयोगों और वस्त्रों के निर्माण की प्रक्रिया के बारे में भी सीखेंगे। साथ ही तंतु और वस्त्र उद्योग के महत्व पर भी प्रकाश डालेंगे।

UP Board Class 6 Science Chapter 5

UP Board Class 6 Science Chapter 5 Solutions

SubjectScience (विज्ञान)
Class6th
Chapter5. तन्तु से वस्त्र तक
BoardUP Board

प्रश्न 1. सही विकल्प को छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए (लिखकर) –

(क) ऊन प्राप्त नहीं होते हैं-

(i) भेड़ के बाल से
(ii) ऊँट के बाल से
(iii) याक के बाल से
(iv) लंगूर के बाल से

उत्तर – (iv) लंगूर के बाल से

(ख) कृत्रिम रेशा है-

(i) रूई
(ii) जूट
(iii) नायलॉन
(iv) फ्लैक्स

उत्तर – (iii) नायलॉन

(ग) कपास द्वारा निर्मित्त सामग्री है-

(i) डलिया
(ii) कागज
(iii) रस्सी
(iv) बोरा

उत्तर – (ii) कागज

(घ) एकल धागे से वस्त्र निर्माण की प्रक्रिया कहलाती है-

(i) रेटिंग
(ii) कताई
(iii) बुनाई
(iv) बंधाई

उत्तर – (iv) बंधाई

प्रश्न 2. निम्नलिखित कथनों में सही के सामने (✓) तथा गलत के सामने (✗) का चिहुन लगाइए-

(अ) धागों की बुनाई और बंधाई से वस्त्र बनाए जाते हैं। (✓)
(ब) तंतु धागों से मिलकर बनते हैं। (✗)
(स) जूट प्राप्त करने के लिए पटसन की फसल को पुष्पन अवस्था में काटते हैं। (✓)
(द) रेशम रेशम कीट के कोकूने से रेशम का धागा प्राप्त किया जाता है। (✓)
(य) कपास की खेती के लिए बलुई मिट्टी उपयुक्त होती है। (✗)

प्रश्न 3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

उत्तर:-

(अ) पादप रेशे कपास और जूट हैं।
(ब) ऊन और रेशम जन्तु रेशे हैं।
(स) कपास के बीज से तेल प्राप्त किया जाता है।
(द) पटसन के तने से जूट के रेशे प्राप्त किए जाते हैं।

प्रश्न 4. निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए-

उत्तर:-

स्तम्भ (क)स्तम्भ (ख)
क) पानी में पटसन के तने को गलाना(द) रेटिंग
ख) कपास गोलकों से कपास के बीज को निकालना(अ) कपास ओटना
ग) दो धागों की सहायता से वस्त्र बनाने की प्रक्रिया(ब) बुनाई
घ) तंतु से धागों को बनाना(अ) कताई
ड़) एकल धागों से वस्त्र बनाने की प्रक्रिया(स) बंधाई

प्रश्न 5. निम्नलिखित रेशों को पादप, जन्तु तथा संश्लेषित रेशों में बाँटिए-
( नायलॉन, जूट, ऊन, खई, रेशम, फ्लैक्स, पॉलिएस्टर)

उत्तर:-

पादप रेशा – जूट, फ्लैक्स, रूई।
जन्तु रेशा – ऊन, रेशम ।
संश्लेषित रेशा – नायलॉन, पॉलिएस्टर

प्रश्न 6. रूई तथा जूट पादप के किन भागों से प्राप्त होते हैं?

उत्तर:- रूई कपास पौधे के बीज (बिनौलों) से प्राप्त किया जाता है जबकि जूट पटसन पौधे (सनई) के तने से प्राप्त किया जाता है।

प्रश्न 7. पटसन के तने से जूट के रेशे को किस प्रकार पृथक किया जाता है?

उत्तर:- पटसन की कटाई के बाद, तनों को बंडलों में बांधकर पानी में डुबो दिया जाता है। कुछ दिनों बाद जीवाणुओं की क्रिया से पटसन के मुलायम भाग गल जाते हैं और रेशे अलग हो जाते हैं। फिर बंडलों को पानी से निकालकर झटके देकर और पीटकर जूट के रेशों को अलग कर लिया जाता है।

प्रश्न 8. रेशों से धागा बनाते समय इसकी कताई करना क्यों आवश्यक होता है?

उत्तर:- रेशों से धागा बनाते समय रेशों की कताई करने से धागें की मजबूती बढ़ जाती है।

प्रश्न 9. कपास से सूती वस्त्र बनाने में प्रयुक्त प्रक्रमों को क्रम में लिखिए?

उत्तर:- तंतु/रेशा → धागा → कपड़ा → वस्त्र

प्रश्न 10. कपास तथा जूट के रेशों के दो-दो उपयोग लिखिए?

उत्तर:- कपास और जूट के रेशों के कुछ प्रमुख उपयोग इस प्रकार हैं:-

  • कपास के रेशे – कपड़े, चादरें, रूई, कागज आदि बनाने में प्रयुक्त होते हैं।
  • जूट के रेशे – बोरियां, रस्सियां, टाट-पट्टी, दरी, सजावटी सामान आदि बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।
Other Chapter Solutions
Chapter 1 Solutions – दैनिक जीवन में विज्ञान
Chapter 2 Solutions – पदार्थ एवें पदार्थ के समूह
Chapter 3 Solutions – पदार्थों का पृथक्करण
Chapter 4 Solutions – पास-पड़ोस में होने वाले परिवर्तन
Chapter 5 Solutions – तन्तु से वस्त्र तक
Chapter 6 Solutions – जीव जगत
Chapter 7 Solutions – जीवों में अनुकूलन
Chapter 8 Solutions – जन्तु की संरचना व कार्य
Chapter 9 Solutions – भोजन एवं स्वास्थ्य
Chapter 10 Solutions – स्वास्थ्य एवं स्वच्छता
Chapter 11 Solutions – मापन
Chapter 12 Solutions – गति
Chapter 13 Solutions – ऊर्जा
Chapter 14 Solutions – प्रकाश
Chapter 15 Solutions – वायु
Chapter 16 Solutions – जल
Chapter 17 Solutions – कम्प्यूटर

Leave a Comment

WhatsApp Icon
X Icon