UP Board Class 6 Science chapter 2 solutions are available here. This is the best guide for the students of class six. The guide is available in hindi medium and covers all the questions from this chapter.
हमारे आसपास मौजूद सभी वस्तुएं पदार्थ से बनी हैं। पदार्थ दो प्रकार के होते हैं – भौतिक और रासायनिक। इस अध्याय में हम पदार्थों की अवधारणा, उनके भौतिक और रासायनिक गुणों, पदार्थों के प्रकारों और वर्गीकरण के बारे में जानेंगे। साथ ही हम पदार्थों के विभिन्न समूहों जैसे मिश्रण, घोल, कोलॉइड आदि के बारे में भी सीखेंगे।

UP Board Class 6 Science Chapter 2 Solutions
| Subject | Science (विज्ञान) |
| Class | 6th |
| Chapter | 2. पदार्थ एवें पदार्थ के समूह |
| Board | UP Board |
1.सही विकल्प छांटकर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए-
(क) वर्गीकरण आवश्यक होता है –
(i) वस्तुओं को व्यवस्थित रखने हेतु
(ii) वस्तुओं एवं पदार्थों के गुणों को आसानी से समझने हेतु ।
(iii) विद्यालय के पुस्तकालय हेतु
(iv) सभी हेतु
उत्तर – (iv) सभी हेतु
(ख) किसी द्रव को गरम करने पर वह बदल जाता है –
(i) ठोस में
(ii) गैस में
(iii) किसी में नहीं
(iv) जलवाष्प में
उत्तर – (ii) गैस में
(ग) गैस को किसी बर्तन में रखने पर वह –
(i) उसकी तल में बैठ जाएगी।
(ii) उसमें पूरी तरह से फैल जाएगी।
(iii) उसके केवल ऊपरी हिस्से में फैलेगी।
(iv) उसको खाली कर देगी।
उत्तर – (ii) उसमें पूरी तरह से फैल जाएगी।
(घ) पदार्थ की निर्माण इकाई है –
(i) परमाणु
(ii) इलेक्ट्रॉन
(iii) प्रोटॉन
(iv) न्यूट्रॉन
उत्तर – (i) परमाणु
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कोष्ठक में दिये गये सही शब्द की सहायता से कर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए-
- ठोस का आकार निश्चित होता है।
- अगरबत्ती की सुगन्ध गैसीय गुण के कारण कमरे में फैल जाती है।
- नमक पानी में घुल जाता है।
- अणु पदार्थ का वह सूक्ष्मतम कण है जो स्वतंत्र अवस्था में रह सकता है।
प्रश्न 3. अधोलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए-
(क) पदार्थ की तीन अवस्थाओं के नाम लिखिए।
उत्तर – पदार्थ की तीन अवस्थाएँ निम्न हैं –
- ठोस
- द्रव
- गैस।
(ख) पदार्थ की उस अवस्था का नाम लिखिए जिसमें पदार्थ का आयतन और आकृति दोनों निश्चित होते हैं।
उत्तर – पदार्थ की ठोस अवस्था में पदार्थ का आयतन और आकृति निश्चित रहते हैं।
(ग) पदार्थों के वर्गीकरण से क्या तात्पर्य है?
उत्तर – पदार्थों को उनके सामान्य लक्षणों के आधार पर अलग-अलग समूह में व्यवस्थित करने की क्रिया को वर्गीकरण कहते हैं।
(घ). पारभासी किसे कहते हैं?
उत्तर – वे पदार्थ जिनके द्वारा धुंधला या आंशिक रूप से आर-पार देखा जा सकता है, वे पारभासी कहलाते हैं। जैसे तेल लगा कागज, पेंट लगा काँच आदि।
प्रश्न 4. कारण बताइए .
(क) द्रव पदार्थों की आकृति निश्चित नहीं होती है।
उत्तर – द्रव के अणु दूर-दूर होते हैं तथा अणुओं के बीच का आकर्षण बल कम होता है। इस कारण द्रव पदाथों की आकृति निश्चित नहीं होती है।
(ख) जल से भरा गिलास खाली गिलास की अपेक्षा भारी होता है।
उत्तर – जब गिलास में जल भरा होता है तो गिलास के वजन में जल का वजन भी जुड़ जाता है। इसलिए जल से भरा गिलास खाली गिलास से अधिक भारी होता है। खाली गिलास में केवल गिलास का ही वजन होता है।
प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-
(क) एक प्रयोग बताएँ जिससे स्पष्ट होता है कि पदार्थ स्थान घेरता है।
उत्तर –
एक गुब्बारा लें, उसमें फैंक द्वारा हवा भरें। हवा भरने पर गुब्बारा फूलने लगता है और स्थान घेरता है।
अतः स्पष्ट है कि पदार्थ स्थान घेरता है।
(ख) किसी पदार्थ को ठोस अवस्था से द्रव अवस्था तथा द्रव अवस्था से ठोस अवस्था में कैसे बदला जा सकता है?
उत्तर – किसी वस्तु की अवस्था को बदलने के लिए हम उसका तापमान बदलते हैं। बर्फ को गर्म करने पर वह पिघल कर पानी बन जाती है। इसी तरह पानी को ठंडा करने पर वह जम कर बर्फ बन जाता है।
(ग) ठोस, द्रव और गैस में अन्तर उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर – ठोस – ठोस पदार्थों में कण घनी ढंग से बंधे रहते हैं, जैसे काँच।
द्रव – द्रवों के कण आपस में ढीले रहते हैं, जैसे पानी।
गैस – गैसों के कण एक-दूसरे से काफी दूर रहते हैं, जैसे हवा।
प्रश्न 6. पारदर्शिता के आधार पर पदार्थ कितने प्रकार के होते है, उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर – पारदर्शिता के आधार पर पदार्थ तीन प्रकार के होते है-
- पारदर्शी, उदहारण – काँच, जल आदि।
- अपारदर्शी, उदहारण – लकड़ी, पत्थर, कागज आदि।
- पारभासी, उदहारण – तेल लगा कागज, घिसा हुआ कांच, पेंट लगा काँच आदि।
प्रश्न 7. परिवेश में पायी जाने वाली तीन-तीन कठोर व मुलायम वस्तुओं के नाम लिखिए।
उत्तर – कठोर वस्तुओं के नाम– लोहा, लकड़ी, काँच के टुकड़े।
मुलायम वस्तुओं के नाम- रूई, ऊन, रबर की गेंद।
प्रश्न 8. चुम्बक किन-किन पदार्थों से निर्मित वस्तुओं को अपनी ओर आकर्षित करता है?
उत्तर – चुम्बक लोहे से बनी वस्तुओं के अतिरिक्त कोबाल्ट, निकिल जैसी अन्य धातुओं से बनी वस्तुओं को भी अपनी ओर आकर्षित कर लेता है।
प्रश्न 9. अपने आस-पास दिखायी देने वाली वस्तुओं को पारदर्शी, अपारदर्शी तथा पारभासी में चिह्नित कर उनकी सूची बनाइए।
उत्तर –

प्रश्न 10. पदार्थों का वर्गीकरण क्यों आवश्यक है। इस सम्बन्ध में अपने विचार लिखिए।
उत्तर – पदार्थों का वर्गीकरण करना जरूरी है ताकि हम उन्हें आसानी से पहचान और समझ सकें। वर्गीकरण से हम पदार्थों के गुण, उपयोग आदि के आधार पर उन्हें अलग-अलग समूहों में रख सकते हैं। इससे उनकी पहचान करना आसान हो जाता है।