Get free Bihar Board Class 6 Science chapter 2 solutions here. Our comprehensive solutions are designed to clear your doubts and build a solid foundation with the chapter.
इस अध्याय के माध्यम से बच्चे भोजन में मौजूद विभिन्न पोषक तत्वों जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन और खनिजों के बारे में जानेंगे। वे समझेंगे कि ये पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं और किन भोजन से हमें वे प्राप्त होते हैं। साथ ही संतुलित आहार का महत्व और विभिन्न प्रकार के भोजन पदार्थों के योगदान को भी सीखेंगे।

Bihar Board Class 6 Science Chapter 2 Solutions
Subject | Science (विज्ञान) |
Class | 6th |
Chapter | 2. भोजन में क्या-क्या है? |
Board | Bihar Board |
प्रश्न 1. आलू में उपस्थित होता है –
(क) मंड
(ख) प्रोटीन
(ग) वसा
(घ) खनिज-लवण
उत्तर:- (क) मंड
प्रश्न 2. घेघा रोग किसकी कमी से होता है ?
(क) विटामिन-सी
(ख) कैल्सियम
(ग) आयोडीन
(घ) फॉस्फोरस
उत्तर:- (ग) आयोडीन
प्रश्न 3. रूक्षांस के मुख्य स्रोते हैं –
(क) चावल
(ख) बेसन
(ग) जल
(घ) ताजे फल और सब्जियाँ
उत्तर:- (ग) जल
प्रश्न 4. भोजन में मंड परीक्षण के दौरान टिक्चर आयोडीन के हल्के घोल की कुछ बूंदें मिलाने पर खाद्य पदार्थ का रंग बदल जाता है।
(क) नीला
(ख) काला
(ग) नीला या काला
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- (ग) नीला या काला
प्रश्न 5. मिलान कीजिए –
1. विटामिन-ए | (ङ) दृष्टिहीनतावी |
2. विटामिन-बी | (घ) बेरी-बरी |
3. विटामिन-सी | (क) स्कर्वी |
4. विटामिन-डी | (ख) रिकंट्स |
5. आयोडीन | (ग) घेघा रोग |
प्रश्न 6. इनमें सही कथन को (सही) अंकित कीजिए –
(क) केवल चावल खाने से हम अपने शरीर की पोपण आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। (×)
(ख) संतुलित आहार खाकर अभावजन्य रोगों को रोकथाम की जा सकती हैं। (✓)
(ग) शरीर के लिए संतुलित आहार में नाना प्रकार के खाद्य पदार्थ होने चाहिए। (✓)
(घ) शरीर को सभी पापक तत्व उपलब्ध कराने के लिए मांस पर्याप्त (×)
प्रश्न 7. दो ऐसे खाद्य पदार्थों के नाम लिखिए जिनमें निम्नलिखित पोषक प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं।
उत्तर:-
(क) वसा – मूंगफली और मांस
(ख) मंड – आलू और चावल
(ग) आहारी रेशे – अन्न का चोकर, हरे ताजे फल और सब्जियाँ।
(घ) प्रोटीन – अंडा और दाल
प्रश्न 8. निम्नलिखित के नाम लिखिए –
(क) पोषक जो मुख्य रूप से हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं।
उत्तर:- कार्बोहाइड्रेट तथा वसा मुख्य रूप से हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं।
(ख) पोषक जो हमारे शरीर की वृद्धि और अनुरक्षण के लिए आवश्यक हैं।
उत्तर:- प्रोटीन तथा खनिज लवण हमारे शरीर की वृद्धि और अनुरक्षण के लिए आवश्यक है।
(ग) वह विटामिन जो हमारी अच्छी दृष्टि के लिए आवश्यक है।
उत्तर:- विटामिन-ए जो हमारी अच्छी दृष्टि के लिए आवश्यक हैं।
(घ) वह खनिज जो अस्थियों के लिए आवश्यक है।
उत्तर:- दूध, मक्खन, मछली, अंडा, कैल्शियम तथा फासफोरस इत्यादि ये सब विटामिन डी के अन्तर्गत आते हैं जो अस्थियों के लिए आवश्यक है।
प्रश्न 9. हमारे भोजन के मुख्य पोषक तत्वों के नाम लिखिए।
उत्तर:- हमारे भाजन के मुख्य पोषक तत्वों के नाम इस प्रकार हैं – प्रोटीन, वसा, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट तथा खनिज लवण हैं। इसके अलावा भोजन में रेशेदार आहार तथा जल भी होते हैं।
प्रश्न 10. कुपोषण से आप क्या समझते हैं ? इससे कैसे बचा जा सकता है ?
उत्तर:- कुपोषण का अर्थ है शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व न मिलना। इससे बचने के लिए हमें संतुलित आहार लेना चाहिए जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व शामिल हों।