Bihar Board Class 6 Science Chapter 11 Solutions – सजीवों में अनुकूलन

If you were searching for Bihar Board class 6 Science chapter 11 solutions, then you are at the right place. On this page, we have presented you with the detailed solutions of the chapter with proper explanations.

इस अध्याय के माध्यम से छात्र विभिन्न जीवों द्वारा अपने वातावरण के अनुकूल रहने के लिए अपनाए गए शारीरिक और व्यवहारिक अनुकूलनों को समझेंगे। वे अनुकूलनों के प्रकार, महत्व और विभिन्न उदाहरणों का अध्ययन करेंगे। जैसे रेगिस्तानी जीवों में पानी बचाने के लिए अनुकूलन, समुद्री जीवों में नमक सहन करने के लिए अनुकूलन आदि।

Bihar Board Class 6 Science Chapter 11

Bihar Board Class 6 Science Chapter 11 Solutions

SubjectScience (विज्ञान)
Class6th
Chapter11. सजीवों में अनुकूलन
BoardBihar Board

अभ्यास और प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. सजीवों के वास-स्थान से आप क्या समझते हैं?

उत्तर:- एक सजीव जिस वातावरण में रहता है, उसे उसका वास-स्थान कहते हैं। जैसे जंगल, नदी, समुद्र आदि। हर सजीव अपने वास-स्थान के अनुकूल विशेष गुणों से लैस होता है जिन्हें अनुकूलन कहते हैं। यह उसे वहां रहने में मदद करता है और उसकी जरूरतों को पूरा करता है।

प्रश्न 2. ऊँट रेगिस्तान में जीवन-यापन के लिए किस प्रकार अनुकूलित है?

उत्तर:- ऊंट रेगिस्तान में रहने के लिए विशेष तौर पर बना है। उसके फैले पैर उसे रेत पर चलने में मदद करते हैं। उसकी आंखों और नाक में विशेष संरचनाएं होती हैं जो उसे रेत से बचाती हैं। उसका शरीर पानी और भोजन संग्रहित करने में सक्षम है और वह कम पेशाब करता है ताकि पानी की बचत हो।

प्रश्न 3. मछली जल में अपने को किस प्रकार अनुकूलित करती है?

उत्तर:- मछलियों का शरीर लंबा और तेज गति के अनुकूल होता है। उनकी परछाइनी और पंख उन्हें आगे बढ़ने और दिशा बदलने में मदद करते हैं। गिल्स के जरिए वे पानी से ऑक्सीजन लेती हैं और शल्क उन्हें सुरक्षा प्रदान करते हैं।

प्रश्न 4. पर्वतीय पौधे किस प्रकार अनुकूलित हैं?

उत्तर:- पहाड़ी इलाकों में ठंड और बर्फबारी ज्यादा होती है। इसलिए वहां के पौधों की शाखाएं तिरछी होती हैं ताकि बर्फ और पानी आसानी से नीचे गिर सकें। इसके अलावा उनकी शंकुआकार आकृति भी उन्हें बर्फ और ठंड से बचाती है।

प्रश्न 5. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) स्थल पर पाए जाने वाले पौधों एवं जंतुओं के वास-स्थान को. स्थलीय वास आवास कहते हैं।
(ख) वे वास स्थान जिनमें जल में रहने वाले पौधे एवं जंतु रहते हैं जलीय आवास कहलाते हैं।
(ग) याक का शरीर लंबे बालों से ढका होता है।
(घ) मछली का शरीर नौकाकार होता है जिससे वह जल में आसानी से तैर सकती है।
(ङ) जलीय पौधों का तना लम्बा खोखला एवं हल्का होता है

प्रश्न 6. मिलान कीजिए –

प्रश्नोत्तर;-

क. मछलीख. धरारेखीय शरीर
ख. ऊँटक. कूबड़
ग. नागफनीग. कम वाष्पोसर्जन
घ. याक घ. पहाड़ी जानवर
ड़. घोड़ा ग. मजबूत खुर

प्रश्न 7. सही विकल्प चुनें –

(क) ऊँट निम्न परिवेश में पाया जाने वाला जन्तु है –

(1) जलीय
(2) पर्वतीय
(3) मरुस्थलीय
(4) कोई नहीं

उत्तर:- (3) मरुस्थलीय

(ख) धारारेखीय शरीर होता है –

(1) घोड़े का ।
(2) भालू का
(3) मछली का
(4) मेंढक का

उत्तर:- (3) मछली का

(ग) हमें श्वास लेने में कठिनाई होती है –

(1) मैदानी क्षेत्र में
(2) जलीय क्षेत्र में
(3) पर्वतीय क्षेत्र में
(4) रेगिस्तानी क्षेत्र में।

उत्तर:- (3) पर्वतीय क्षेत्र में

(घ) घास स्थल अथवा वनों का शक्तिशली जन्तु है –

(1) हिरण
(2) शेर
(3) घोड़ा
(4) ऊँट

उत्तर:- (2) शेर

(ङ) जलकुंभी पाया जाता है –

(1) जंगल में
(2) पर्वतों पर
(3) जल में
(4) बर्फ में

उत्तर:- (3) जल में

Other Chapter Solutions
Chapter 1 Solutions – भोजन कहाँ से आता है?
Chapter 2 Solutions – भोजन में क्या-क्या है?
Chapter 3 Solutions – तन्तु से वस्त्र तक
Chapter 4 Solutions – विभिन्न प्रकार के पदार्थ
Chapter 5 Solutions – पृथक्करण
Chapter 6 Solutions – पदार्थों में परिवर्तन
Chapter 7 Solutions – पेड़-पौधों की दुनिया
Chapter 8 Solutions – फूलों से जान-पहचान
Chapter 9 Solutions – जन्तुओं में गति
Chapter 10 Solutions – सजीव और निर्जीव
Chapter 11 Solutions – सजीवों में अनुकूलन
Chapter 12 Solutions – दूरी, मापन एवं गति
Chapter 13 Solutions – प्रकाश
Chapter 14 Solutions – बल्ब जलाओ जगमग-जगमग
Chapter 15 Solutions – चुम्बक
Chapter 16 Solutions – जल
Chapter 17 Solutions – वायु
Chapter 18 Solutions – ठोस कचरा प्रबंधन

Leave a Comment

WhatsApp Icon
X Icon