Bihar Board Class 6 Science chapter 10 solutions provides you with the detailed guide of the chapter. From question answer to topic explanation, all your needs are covered in this guide.
इस अध्याय में छात्र सजीव और निर्जीव वस्तुओं के बीच अंतर को समझेंगे। वे जानेंगे कि सजीव जीव विभिन्न जीवन प्रक्रियाओं जैसे पोषण, श्वसन, वृद्धि, गतिशीलता और प्रजनन करते हैं जबकि निर्जीव वस्तुएं ऐसा नहीं करतीं। वे दोनों के विशिष्ट लक्षणों को देखेंगे और उदाहरणों से उनकी पहचान करना सीखेंगे। साथ ही सजीव और निर्जीव के महत्व को भी जानेंगे।

Bihar Board Class 6 Science Chapter 10 Solutions
Subject | Science (विज्ञान) |
Class | 6th |
Chapter | 10. सजीव और निर्जीव |
Board | Bihar Board |
अभ्यास और प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. (क) निम्न में निर्जीव हैं –
(i) गाय
(ii) घोड़ा
(iii) पेड़-पौधे
(iv) रेलगाड़ी
उत्तर:- (iv) रेलगाड़ी
(ख) निम्न में सजीव हैं –
(i) कुसी
(ii) मेज
(iii) पत्थर
(iv) बीज
उत्तर:- (iv) बीज
(ग) सजीवों के मुख्य लक्षण नहीं हैं –
(i) श्वसन
(ii) वृद्धि
(iii) प्रजनन
(iv) स्थिरता
उत्तर:- (iv) स्थिरता
(घ) पौधे अपना भोजन निम्न क्रिया द्वारा स्वयं बनाते हैं –
(i) श्वसन
(ii) उद्दीपन
(iii) प्रकाश-संश्लेषण
(iv) उत्सर्जन
उत्तर:- (ii) उद्दीपन
(ङ) निम्न में से किस पौधे की पत्तियाँ छूने पर अचानक सिकुड़ जाती हैं –
(i) गुलाब
(ii) गुड़हुल
(iii) छुई-मुई
(iv) मेंहदी
उत्तर:- (iii) छुई-मुई
प्रश्न 2. खाली जगहों को दिये गए शब्दों की सहायता से भरें
(उत्सर्जन, श्वसन, प्रजनन, ऊर्जा)
(क) सजीव प्रजनन द्वारा अपने समान जीवों की उत्पत्ति करता है।
(ख) सजीवों को कार्य करने के लिए श्वसन की आवश्यकता होती है।
(ग) सजीवों में ऊर्जा उत्पन्न होने के लिए भोजन तथा ऊर्जा आवश्यक है।
(घ) विपैले एवं दूपित पदार्थ उत्सर्जन क्रिया द्वारा शरीर से बाहर निकलते हैं।
प्रश्न 3. सजीवों तथा निर्जीवों में किन्ही पाँच अंतर को स्पष्ट करें।
उत्तर:-
सजीव: | निर्जीव: |
---|---|
1. सजीव भाजन करते हैं | 1. निर्जीव भोजन नहीं करते हैं। |
2. सजीव बोलते हैं। | 2. निर्जीव बोलते नहीं हैं। |
3. सजीव में वृद्धि होती है। | 3. निर्जीव में वृद्धि नहीं होती है। |
4. सजीव श्वसन क्रिया करते हैं। | 4. निर्जीव में श्वसन क्रिया नहीं होती है। |
5. सजीव वंश-वृद्धि करत हैं। | 5. निर्जीव में वंश-वृद्धि की क्षमता नहीं होती है। |
प्रश्न 4. गाड़ी गतिमान है लेकिन यह सजीब नहीं है, कैसे?
उत्तर:- गाड़ी में गति तो होती है, लेकिन वह सजीव नहीं है क्योंकि उसमें सांस लेना, भोजन करना, बढ़ना और नई सन्तान पैदा करने जैसे सजीव के लक्षण नहीं होते हैं।
प्रश्न 5. मछली सजीव है। इसके पक्ष में तर्क प्रस्तुत करें।
उत्तर:- मछली सजीव है क्योंकि वह सांस लेती है, भोजन करती है, बढ़ती है और नई सन्तान पैदा करती है। ये सभी सजीव के लक्षण मछली में पाए जाते हैं।
प्रश्न 6. आपकी कक्षा में रखे मेज, कुर्सी निर्जीव हैं? तर्क दें।
उत्तर:- कक्षा में रखे मेज, कुर्सी निर्जीव हैं। क्योंकि इसे न तो भोजन की आवश्यकता होती है। न ही इसमें वृद्धि होती है न ही श्वसन एवं उत्सर्जन की क्रिया होती है और न ही वंश वृद्धि की क्षमता होती है। यानि इसमें सजीव के सभी लक्षणों का समावेश नहीं है।
प्रश्न 7. किसी ऐसी निर्जीव वस्तु का उदाहरण दीजिए जिसमें सजीवों के दो लक्षण परिलक्षित होते हैं।
उत्तर:- गाड़ी एक निर्जीव वस्तु है परन्तु इसमें गति होती है। उसके साथ भोजन के रूप में ईंधन का प्रयोग होता है। ये दोनों लक्षण सजीव की तरह इसमें परिलक्षित होते हैं।
प्रश्न 8. निम्न में से कौन-सी निर्जीव वस्तुएँ किसी समय सजीव का अंश थी?
मक्खन चमड़ा, मृदा, ऊन, बिजली का बल्ब, खाद्य तेल, नमक, सेब, रबड़।
उत्तर:- चमड़ा, मक्खन, ऊन, खाद्यतेल, सेब, रबड़।
प्रश्न 9. सजीवों के विशिष्ट लक्षण सूचीबद्ध कीजिए।
उत्तर:- सजीवों के विशिष्ट लक्षण निम्न होते हैं –
- सजीव गतिमान होते हैं।
- सजीव को भोजन की आवश्यकता होती है।
- सजीव बोलते हैं।
- सजीव श्वसन क्रिया करते हैं।
- सजीव उत्सर्जन क्रिया करते हैं।
- सजीव उद्यीपन के प्रति अनुक्रिया करते हैं।
- सजीव वंश-वृद्धि करते हैं आदि।