Bihar Board Class 6 Science Chapter 1 Solutions are given for free on this page. This guide covers the key concepts and the solved problems asked in the first chapter of your science book.
इस अध्याय में छात्र खाद्य पदार्थों के विभिन्न स्रोतों के बारे में सीखेंगे। वे समझेंगे कि हमारा भोजन कैसे फसलों, पशुओं और मछलियों से प्राप्त होता है। कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन के महत्व का अध्यन किया जाएगा। भूमि, मिट्टी, सिंचाई और कृषि प्रक्रियाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे। इसके अलावा, विभिन्न प्रकार के पशुओं और मछलियों से प्राप्त होने वाले भोज्य पदार्थों को भी समझेंगे।

Bihar Board Class 6 Science Chapter 1 Solutions
Subject | Science (विज्ञान) |
Class | 6th |
Chapter | 1. भोजन कहाँ से आता है? |
Board | Bihar Board |
अभ्यास एवं प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. क्या सभी जीव-जन्तु एक ही प्रकार का भोजन करते हैं?
उत्तर:- नहीं, सभी जीव-जन्तु अलग-अलग पदार्थ को भोजन के रूप में लेते हैं। जैसे मानव चावल, दाल रोटी दूध आदि लेते हैं परन्तु गाय घास एवं – अनाज खाती है।
प्रश्न 2. चार पौधों के नाम लिखिए तथा बताइए उनके कौन से भाग भोजन – में उपयोग करते हैं?
उत्तर:-
पौधे के नाम | पौधे का भाग |
---|---|
खीरा | फल |
मूली | जड़ |
पालक | तना एवं पत्तियाँ |
सरसो | बीज |
सोयाबीन | बीज |
प्रश्न 3. चार जंतुओं के नाम लिखिए और उनसे प्राप्त उत्पादों को बताइए।
उत्तर:-
- जन्तु – उत्पाद
- गाय – दूध
- मछली – मांस
- बकरी – मांस/दूध
- मुर्गी – अंडा/मांस
प्रश्न 4. मिलान कीजिए –
उत्तर:-
कॉलम 1 | कॉलम 2 |
---|---|
क. शाकाहारी | घ. पादप एवं पादप उत्पाद |
ख. शेर और बाघ | क. मांशाहारी जंतु है। |
ग. दूध, अंडा और मांस | ग. जंतु उत्पाद है। |
घ. सहद | ख. मधुमखी के छते से प्राप्त होता है। |
प्रश्न 5. दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति उपयुक्त शब्दों से कीजिए।
(गन्ना, सर्वाहारी, ऊर्जा, शाकाहारी)
(क) हमें शक्कर गन्ना से प्राप्त होती है।
(ख) बंदर शाकाहारी जन्तु है।
(ग) भोजन से हमें ऊर्जा मिलती है।
(घ) मनुष्य एवं तिलचट्टा सर्वाहारी जन्तु है।
प्रश्न 6. दिए गए शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(शाकाहारी, पादप, दूध, मांसाहारी)
(क) बाघ एक मांसाहारी है। क्योंकि यह केवल मांस खाता है।
(ख) हिरण केवल पादप उत्पाद खाता है और इसलिए इसे शाकाहारी कहते हैं।
(ग) तोता केवल पादप उत्पाद खाता है।
(घ) जो दूध हम पीते हैं वह प्रायः गाय, भैस या बकरी से प्राप्त होता है, इसलिए यह जन्तु उत्पाद है।
प्रश्न 7. कॉलम 1 में दिए गए खाद्य पदार्थों का मिलान कॉलम 2 से कीजिए-
उत्तर:-
कॉलम 1 | कॉलम 2 |
---|---|
1. दूध, दही, पनीर, घी | (घ) सभी जन्तु– उत्पाद हैं। |
2. पालक, फूलगोबी, गाजर | (ग) सब्जियाँ हैं। |
3. शेर एवं बाघ | (क) दूसरे जन्तुओं को खाते हैं। |
4. शाकाहारी | (ख) पादप एवं पादप-उत्पाद खाते हैं। |
8. क्या आपके आस-पास के सभी व्यक्ति को खाने के लिए पर्याप्त भोजन मिलता है ? यदि नहीं तो क्यों ?
उत्तर:- नहीं, सभी व्यक्तियों को पर्याप्त भोजन नहीं मिल पाता क्योंकि हमारे आस-पास बेरोजगारी है और भोजन की बर्बादी उच्चवर्गों द्वारा की जाती है।
प्रश्न 9. हम भोजन की बर्बादी किन उपायों से रोक सकते हैं?
उत्तर: – हमें भोजन की बर्बादी को रोकने के लिए निम्नलिखित कदम उठाने होंगें –
(क) जरूरत के अनुसार भोजन पकाना ।
(ख) भोजन पकाते समय सर्चत रहना ताकि वह जले नहीं ।
(ग) थाली में व्यक्ति के अनुसार परांसना चहिए ।