UP Board Class 8 History Chapter 2 Solutions – भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना

UP Board class 8 History chapter 2 solutions is a hindi medium guide for the students. This guide covers all the question answer and easy explanation of chapter 2 – “भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना”.

UP Board class 8 History chapter 2 में हम देखेंगे कि कैसे अंग्रेजों ने धीरे-धीरे भारत में अपना प्रभाव बढ़ाया और एक नई शासन व्यवस्था स्थापित की। शुरुआत में व्यापारिक उद्देश्यों से आए अंग्रेज, बाद में क्षेत्रीय शक्तियों के साथ गठजोड़ करके और युद्धों के माध्यम से भारत में अपना राज्य स्थापित करने में सफल हुए। इस दौरान उन्होंने मुगल साम्राज्य के विघटन का भी लाभ उठाया।

UP Board Class 8 History Chapter 2

UP Board Class 8 History Chapter 2 Solutions

SubjectHistory
Class8th
Chapter2. भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना
BoardUP Board

प्रश्न 1. बहुविकल्पीय प्रश्न

(1) प्लासी के युद्ध में अंग्रेजी सेना का नेतृत्व किया था-

(क) क्लाइव ने ✓
(ख) कार्टिभर ने।
(ग) कैप्टन लाली ने
(घ) हेक्टर मुनरो ने

(2) मुर्शिदाबाद से मुंगेर अपनी राजधानी स्थानांतरित करने वाला बंगाल का नवाब-

(क) सिराजुद्दौला
(ख) मीरजाफर
(ग) मीर कासिम ✓
(घ) नज्मुद्दौला

प्रश्न 2. अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

(1) ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी की ताकत बढ़ाने में किसका विशेष योगदान था?

उत्तर – ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी की ताकत बढ़ाने में लार्ड क्लाइव का विशेष योगदान था।

(2) ईस्ट इण्डिया कंपनी नील, कॉफी, चाय के बाग कहाँ लगाती थी?

उत्तर – ईस्ट इण्डिया कंपनी नील, कॉफी, चाय के बागान भारत में लगाती थी।

प्रश्न 3. लघु उत्तरीय प्रश्न ।

(1) प्लासी का युद्ध किसके बीच हुआ था?

उत्तर – प्लासी का युद्ध क्लाइव और सिराजुद्दौला के बीच हुआ था।

(2) बक्सर के युद्ध का महत्त्व बताइए?

उत्तर – यह युद्ध अंग्रेजों और बंगाल के नवाब कासिम अली शाह के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में अंग्रेजों की विजय से उनकी राजनीतिक सत्ता बंगाल में स्थापित हो गई। इसके बाद वे धीरे-धीरे पूरे भारत में अपना प्रभाव बढ़ाने लगे।

प्रश्न 4. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

(1) अंग्रेजों के व्यापार के लिए भारत की क्या-क्या चीजें महत्त्वपूर्ण थी?

उत्तर – अंग्रेजों के लिए भारत में व्यापार करने हेतु निम्नलिखित बातें महत्वपूर्ण थीं:-

  • कर और शुल्क में छूट तथा अपने माल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की स्वतंत्रता, ताकि वे सस्ती कीमतों पर व्यापार कर सकें।
  • भारतीय राजाओं से व्यापार पर एकाधिकार प्राप्त करना और प्रतिद्वंद्वी यूरोपीय कंपनियों को बाहर रखना।
  • बंदरगाहों के पास किलेबंदी करने और अपने सैनिकों को रखने की अनुमति प्राप्त करना।
  • भारतीय राज्यों से सोना-चांदी आदि की आपूर्ति लेकर अपनी मुद्रा चलाने की छूट प्राप्त करना।
  • इन सुविधाओं के बदले भारतीय शासकों को बंदरगाहों से प्राप्त राजस्व का हिस्सा देना।

इन सुविधाओं से अंग्रेजों ने धीरे-धीरे भारत में राजनीतिक सत्ता हासिल की।

Other Chapter Solutions
Chapter 1 Solutions – यूरोपीय शक्तियों का भारत में आगमन
Chapter 2 Solutions – भारत में अंग्रेजी राज्य की स्थापना
Chapter 3 Solutions – भारत में कंपनी राज्य का विस्तार
Chapter 4 Solutions – यूरोपीय शक्तियों का भारत में आगमन
Chapter 5 Solutions – प्रथम स्वतंत्रता संग्राम-कारण एवं परिणाम
Chapter 6 Solutions – ब्रिटिश राज के अधीन भारत
Chapter 7 Solutions – भारत में नवजागरण
Chapter 8 Solutions – भारत में राष्ट्रवाद का उदय एवं विकास
Chapter 9 Solutions – स्वाधीनता आन्दोलन-स्वतन्त्रता प्राप्ति एवं विभाजन
Chapter 10 Solutions – अंग्रेज भारत छोड़ने को विवश
Chapter 11 Solutions – स्वतन्त्र भारत की चुनौतियाँ एवं विकास

Leave a Comment

WhatsApp Icon
X Icon