Bihar Board Class 6 History Chapter 9 Solutions – प्रथम साम्राज्य

Need help with Bihar Board class 6 History chapter 9 – “प्रथम साम्राज्य” ? Our free guide on this chapter is given on this page for free. This guide will help you to solve the exercise problem so that you can have a solid understanding of this chapter.

दुनिया के प्रथम महान साम्राज्यों – मौर्य साम्राज्य, अशोक का शासन, पारसी साम्राज्य, साम्राज्यों के विस्तार, शासन प्रणाली और सामाजिक-आर्थिक स्थितियों पर इस अध्याय में विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Bihar Board Class 6 History Chapter 9

Bihar Board Class 6 History Chapter 9

SubjectHistory (अतीत से वर्तमान भाग 1)
Class6th
Chapter9. प्रथम साम्राज्य
BoardBihar Board

अभ्यास

प्रश्न 1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न :-

प्रश्न (क). सम्राट अशोक कहाँ का शासक था?

(i) काशी
(ii) मगध
(iii) वैशाली
(iv) कलिंग

उत्तर- (ii) मगध

प्रश्न (ख). किसके उपदेश ने सम्राट अशोक को प्रभावित किया?

(i) महावीर
(ii) महात्मा बुद्ध
(iii) कन्फ्यूसियस
(iv) ईसा मसीह

उत्तर- (ii) महात्मा बुद्ध

प्रश्न (ग). अशोक के साम्राज्य में जनपदीय न्यायालय के न्यायाधीश को कहा जाता था –

(i) ग्रामक
(ii) समाहर्ता
(iii) पुरोहित
(iv) राजुक

उत्तर- (iv) राजुक

प्रश्न (घ). किस युद्ध की जीत के बाद अशोक का मन दुःख से भर गया?

(i) तक्षशिला
(ii) कलिंग
(iii) उज्जयिनी
(iv) सुवर्णगिरी

उत्तर- (ii) कलिंग

प्रश्न (ङ). सर्वप्रथम ब्राह्मी लिपि को किसने पढ़ा ?

(i) जेम्स प्रिंसेप
(ii) हेनरी
(iii) शैम्पेल्यो
(iv) वाणभट्ट

उत्तर- (i) जेम्स प्रिंसेप

प्रश्न 2. निम्नलिखित सही वाक्यों के आगे (✓) व गलत वाक्यों के आगे (✗) चिह्न लगायें।

प्रश्नोत्तर:-

  1. तक्षशिला उत्तर-पश्चिम और मध्य के लिए आने-जाने का मार्ग था। – (✓)
  2. सम्राट अशोक ने अपने संदेश पुस्तकों में लिखवाये थे। (✗)
  3. कलिंग बंगाल का प्राचीन नाम था। (✗)
  4. अशोक के धम्म में पूजा-पाठ करना अनिवार्य था। (✗)
  5. 1837 ई० में जेम्स प्रिंसेप नामक अंग्रेज विद्वान सर्वप्रथम ब्राह्मी लिपि को पढ़ा। (✓)
  6. अशोक के प्रशासन में प्रांतों को जिलों में बाँटा गया था। (✓)

प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दे।

प्रश्न (i). सम्राट अशोक की राजधानी कहाँ थी ?

उत्तर- सम्राट अशोक की राजधानी पाटलीपुत्र थी ।

प्रश्न (ii). आज कलिंग भारत के किस राज्य में है ?

उत्तर- आज कलिंग भारत के उड़ीसा राज्य में है।

प्रश्न (iii). अशोक के धम्म में निहित एक अच्छी बात को लिखें ।

उत्तर- राजा और उच्चपदाधिकारी हर क्षण प्रजा के हित के बारे में सोचें।

प्रश्न (iv). राजस्व संग्रहकर्ता के क्या कार्य थे?

उत्तर- राजस्व संग्रहकर्ता का काम ‘कर’ इकट्ठा करना था।

प्रश्न (v). भारत का राष्ट्रीय चिह्न कहाँ से लिया गया है ?

उत्तर- भारत का राष्ट्रीय चिह्न सारनाथ के स्तम्भ से लिया गया था।

प्रश्न (vi). अशोक के ज्यादातर अभिलेख किस भाषा में लिखे गये हैं?

उत्तर- अशोक के ज्यादातर अभिलेख ब्राह्मी लिपि में लिखे गये हैं।

प्रश्न 4. अशोक के धम्म में निहित मानव मूल्यों को लिखें।

उत्तर- अशोक के धम्म में निम्नलिखित मानव मूल्यों पर बल दिया गया है:-

  • अहिंसा और शांति का पालन करना।
  • सभी प्राणियों पर दया करना।
  • माता-पिता और गुरुजनों का आदर करना।
  • बुजुर्गों और दीन-दुखियों की सेवा करना।
  • झूठ, चोरी और हिंसा से बचना।

प्रश्न 5. आओ चर्चा करें :-

प्रश्न (i). अशोक ने अपने विचार, प्राकृत भाषा में ही क्यों खुदवाये ?

उत्तर- अशोक के साम्राज्य में अनेक प्रांत थे, लेकिन ज्यादातर प्रांतों में ब्राह्मी लिपि थी, प्राकृत भाषा संरल थी। अतः उसने अपने विचारों को प्राकृत भाषा में खुदवाये।

प्रश्न (ii). अशोक के प्रशासन की कौन-कौन-सी बातें आज के प्रशासन में भी देखने को मिलती हैं ? चर्चा करें ।

उत्तर- न्याय की व्यवस्था, ‘कर इकट्ठा करने की व्यवस्था, प्रजा का ध्यान, सड़कों और यात्रियों पर ध्यान।

प्रश्न (iii). अशोक अपने से पहले आने वाले राजाओं से किन बातों में अलग लगते हैं ?

उत्तर- अशोक अपने पूर्ववर्ती राजाओं से कुछ महत्वपूर्ण बातों में भिन्न थे:-

  • वह साम्राज्य विस्तार और विजय की अपेक्षा शांति और अहिंसा को महत्व देता था।
  • उसने युद्ध छोड़कर धर्म के प्रचार पर ध्यान केंद्रित किया।
  • वह कर्मकांड की अपेक्षा नैतिक मूल्यों पर अधिक विश्वास करता था।
  • प्रजा की भलाई और कल्याण उसकी प्राथमिकता थी।

प्रश्न 6. आओ करके देखें :-

प्रश्न (i). उन वस्तुओं की सूची बनायें जिन पर अशोक चिह्न आपको मिलते हैं?

उत्तर- सिक्के पर, नोट पर, राष्ट्रीय झंडे पर, पुरस्कारों पर, विशिष्ट स्थानों पर।

प्रश्न (ii). अशोक के धम्म में तुम और कौन-कौन बातों को जोड़ना चाहोगे ?

उत्तर- शिक्षा पर विशेष ध्यान, सभी धर्मों का आदर करना, ऊँच-नीच का भेद-भाव न करना।

प्रश्न (iii). बिहार में अशोक से जुड़े अभिलेखों की सूची बनाये।

उत्तर- जहानाबाद की पहाड़ी की तीन गुफाओं की दीवारों पर अभिलेख, सारनाथ के अभिलेख, राजपुरवा के स्तम्भ।

Other Chapter Solutions
Chapter 1 Solutions – हमारा अतीत
Chapter 2 Solutions – क्या, कब, कहाँ और कैसे?
Chapter 3 Solutions – प्रारंभिक समाज
Chapter 4 Solutions – प्रथम कृषक एवं पशुपालक
Chapter 5 Solutions – प्रारंभिक शहर प्रथम नगरीकरण
Chapter 6 Solutions – जीवन के विभिन्न आयाम
Chapter 7 Solutions – प्रारंभिक राज्य
Chapter 8 Solutions – नए प्रश्न, नवीन विचार
Chapter 9 Solutions – प्रथम साम्राज्य
Chapter 10 Solutions – शहरी एवं ग्राम जीवन
Chapter 11 Solutions – सुदूर-प्रदेशों से सम्पर्क
Chapter 12 Solutions – नए साम्राज्य एवं राज्य
Chapter 13 Solutions – संस्कृति और विज्ञान
Chapter 14 Solutions – हमारे इतिहासकार के.पि. जायसवाल, ए.एस.अल्तेकर

Leave a Comment

WhatsApp Icon
X Icon