Hello students. Welcome to our updated guide on Bihar Board class 6 History chapter 10. It is our complete set of solutions for chapter 10 – “शहरी एवं ग्राम जीवन” in hindi. Get this guide for free on this page.
प्राचीन कालीन शहरी और ग्रामीण जीवन में काफी अंतर था। इस अध्याय में नगरों की योजना, विन्यास, समृद्धि के स्रोत और ग्रामीण इलाकों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को समझेंगे। वास्तुकला और स्थापत्य के साथ इन दोनों ही स्थानों की सांस्कृतिक विशेषताओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

Bihar Board Class 6 History Chapter 10
Subject | History (अतीत से वर्तमान भाग 1) |
Class | 6th |
Chapter | 10. शहरी एवं ग्राम जीवन |
Board | Bihar Board |
अभ्यास
वस्तुनिष्ठ प्रश्न :-
प्रश्न 1. छोटे एवं स्वतंत्र किसानों को क्या कहा जाता था?
(क) ग्राम भोजक
(ख) श्रेणी
(ग) गृहपति
(घ) वेल्लार
उत्तर – (ग) गृहपति
प्रश्न 2. संगमकालीन (दक्षिण भारतीय) सम्पन्न किसानों को क्या कहा जाता था?
(क) ग्राम भोजक
(ख) कडैसियार
(ग) वेल्लार
(घ) उणवार
उत्तर- (ग) वेल्लार
प्रश्न 3. सुदर्शन झील का निर्माण सबसे पहले किसने करवाया ?
(क) चन्द्रगुप्त मौर्य
(ख)रुद्रदामन
(ग) स्कन्द गुप्त
(घ) अशोक महान
उत्तर- (क) चन्द्रगुप्त मौर्य
प्रश्न 4. संगमकालीन व्यापारिक नगर कौन नहीं है ?
(क) पुहार
(ख) उरैयूर
(ग) तोण्डी
(घ) कन्याकुमारी
उत्तर- (क) पुहार
आइए चर्चा करें .
प्रश्न 5. लगभग 2500 साल पहले आन्तरिक व्यापार में कौन-कौन-सी कठिनाई आती होगी ?
उत्तर- लगभग 2500 साल पहले आन्तरिक व्यापार में निम्नलिखित कठिनाइयाँ आती होंगी:-
- उस समय सिक्कों का प्रचलन नहीं था, इसलिए लोगों को वस्तुओं का आदान-प्रदान करना पड़ता था।
- परिवहन के साधनों की कमी के कारण माल ढोना मुश्किल होता था।
- सड़कों और बंदरगाहों की अभाव के कारण व्यापारिक गतिविधियाँ सीमित थीं।
- सुरक्षा की समस्या के कारण व्यापारी सुरक्षित नहीं महसूस करते थे।
प्रश्न 6. आपके गाँव में आज खेती कैसे की जाती है ? प्रयुक्त होने वाले 5 औजारों के नाम लिखें।
उत्तर- कुदाल, खुरपी, हसुंआ, फाल, ट्रैक्टर का प्रयोग होता है।
प्रश्न 7. आज सिंचाई की कौन-कौन-सी पद्धति अपनायी जाती है। तुलना करें। प्राचीनकाल में आज की कौन-सी पद्धति नहीं अपनायी जाती थी?
उत्तर- आज निम्नलिखित सिंचाई पद्धतियां अपनाई जाती हैं: कुएँ, नहरें, बाढ़, तालाब और नदियों से सिंचाई। प्राचीनकाल में भी ये सभी पद्धतियाँ प्रचलित थीं। लेकिन आधुनिक काल में टयूबवेल द्वारा सिंचाई की एक नई पद्धति विकसित हुई है जो प्राचीनकाल में नहीं थी। टयूबवेल से भूमिगत जल निकालकर सिंचाई की जाती है।
प्रश्न 8. आप अगर शिल्पकार को काम करते हुए देखते हैं तो उनके बारे में लिखें कि वे कैसे काम हैं? उनके द्वारा बनाये गये पाँच औजारों के नाम लिखें।
उत्तर- शिल्पकार मेहनती होते हैं। एकाग्रता से काम करते हैं। रथ, कुदाल, मिट्टी की सुराही, लकड़ी का फर्निचर।
प्रश्न 9. पाटलीपुत्र के लोग कौन-कौन से कार्य करते थे? गाँव के लोगों से उनका व्यवसाय किस प्रकार भिन्न था?
उत्तर- पाटलीपुत्र के लोग मुख्य रूप से व्यापार, शिक्षा और शिल्प कार्यों में लगे रहते थे। वहाँ लोहार, बढ़ई, रथकार और अस्त्र-शस्त्र बनाने वाले लोग रहते थे। वे पक्के मकानों में रहते थे। दूसरी ओर गाँव के लोग खेती-बाड़ी, पशुपालन जैसे कृषि कार्यों में लगे रहते थे और वहाँ कच्चे मकानों में निवास करते थे। इस प्रकार शहरी और ग्रामीण लोगों के व्यवसाय अलग-अलग थे।
प्रश्न 10. आप भारत से रोम को निर्यात एवं आयात होने वाली तीन-तीन वस्तुओं की सूची बनायें।
उत्तर- भारत से रोम जाने वाली वस्तु, मशाला, काली मिर्च और समुद्र और पहाड़ियों सर्लभ वस्तु के आयात शराब, दीपक और सोना।
वर्ग परिचर्चा
प्रश्न 1. क्या राजा सिंचाई की व्यवस्था करके अधिक राजस्व प्राप्त करने का अधिकारी था ?
उत्तर- हाँ,राजा सिंचाई की व्यवस्था करके अधिक राजस्व प्राप्त करने का अधिकारी था । ऐसा इसलिए कि यदि राजा को अधिक राजस्व मिलेगा तो प्राप्त धन को दूसरे क्षेत्रों में प्रजा की भलाई के लिए विकास करेगा।
प्रश्न 2. गाँव के लोगों का जीवन कैसा था?
उत्तर- गाँव के लोगों के जीवन में धन की कमी थी, किसान और मजदूर वर्ग के लोग ज्यादा थे। किसान को अपने उत्पादन का चौथा या . छठा हिस्सा ‘कर’ के रूप में देना पड़ता था।
प्रश्न 3. पाटलीपुत्र में लोग कौन-कौन से व्यवसाय से जुड़े हुए थे । आप उनकी सूची, बनायें।
उत्तर- पाटलीपुत्र में लोग अस्त्र-शस्त्र बनाने वाले बढ़ई. लोहार. शिल्पकार, सोनार, बुनकर आदि निवास करते थे।