Bihar Board Class 6 History Chapter 12 Solutions – नए साम्राज्य एवं राज्य

Do you need help with Bihar Board class 6 History chapter 12? Look no further than our free guide on chapter 12 – “नए साम्राज्य एवं राज्य”, available on this page for free. It provides you with the detailed solutions of each question from the exercise.

प्राचीन काल के अंतिम चरण में नए साम्राज्य और राज्य सामने आए। इस अध्याय में गुप्त साम्राज्य, आर्यावर्त, पल्लव राजवंश जैसे शक्तिशाली राज्यों के उदय, शासन और सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था पर प्रकाश डाला जाएगा।

Bihar Board Class 6 History Chapter 12

Bihar Board Class 6 History Chapter 12

SubjectHistory (अतीत से वर्तमान भाग 1)
Class6th
Chapter12. नए साम्राज्य एवं राज्य
BoardBihar Board

अभ्यास

सही उत्तर चुनें / सही पर निशान (✓) लगायें :-

प्रश्न 1. समुद्रगुप्त की प्रशस्ति किसने लिखी ?

(क) रविकीर्ति
(ख) हरिषेण
(ग) कालिदास
(घ) अमरसिंह

उत्तर- (ख) हरिषेण

प्रश्न 2. हर्षवर्धन किस वंश का राजा था?

(क) गुप्तवंश
(ख) मौर्यवंश
(ग) पुष्यभूति
(घ) मौखरी वंश

उत्तर- (ग) पुष्यभूति

प्रश्न 3. में हरौली के लौह स्तम्भ से किस राजा के बारे में जानकारी मिलती है?

(क) हर्षवर्धन
(ख) चन्द्रगुप्त द्वितीय
(ग) चन्द्रगुप्त मौर्य
(घ) चन्द्रगुप्त प्रथम

उत्तर- (ख) चन्द्रगुप्त द्वितीय

प्रश्न 4. नालन्दा विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को प्रवेश कैसे मिलता था?

(क) राजा के कहने पर
(ख) सवाल पूछकर (जाँच परीक्षा द्वारा)
(ग) पैसा लेकर
(घ) राजा के कर्मचारियों को

उत्तर- (ख) सवाल पूछकर (जाँच परीक्षा द्वारा)

प्रश्न 5. एहोल अभिलेख किस राजा की प्रशस्ति है ?

(क) नरसिंह वर्मन
(ख) पुलकेशिन द्वितीय
(ग) हर्षवर्धन
(घ) समुद्रगुप्त

उत्तर- (ख) पुलकेशिन द्वितीय

आओ याद करें

प्रश्न 1. समुद्रगुप्त एवं पुलकेशिन द्वितीय की प्रशस्ति के बारे में तीन-तीन पंक्ति लिखें।

उत्तर- समुद्रगुप्त के बारे में प्रशस्ति यह बताती है कि वह गुप्तवंश का सबसे महान शासक था। वह वीणावादक और अश्वमेघ यज्ञ करने वाला राजा था। लगभग पूरे भारत पर उसका शासन था। पुलकेशिन द्वितीय चालुक्य वंश का महान राजा था। उसने मालवा और गुजरात के राजाओं को हराया था। हर्षवर्धन को पराजित करने के बाद उसे परमेश्वर की उपाधि मिली।

प्रश्न 2. हर्ष के बारे में हमें किन स्रोतों से जानकारी मिलती है ? हर्ष के बारे में पाँच पंक्ति लिखें।

उत्तर- हर्ष के बारे में हमें राजकवि बाणभट्ट की रचना हर्षचरित, मालवा के ताम्रपत्र लेख और चीनी यात्री हवैनसांग की यात्रा-वृतांत से जानकारी मिलती है। हर्ष पुष्यभूति वंश का महान शासक था। उसके पिता का नाम प्रभाकरवर्धन था। भाई की हत्या के बाद उसने ससांक से बदला लिया और राज्य संभाला। उसने अपनी बहन राजश्री को सती होने से बचाया। कन्नौज को राजधानी बनाकर उसने राज्य का विस्तार किया।

प्रश्न 3. पुलकेशिन द्वितीय ने हर्ष को क्यों पराजित किया ? इसकी जानकारी हमें कैसे मिलती है ?

उत्तर- पुलकेशिन द्वितीय ने हर्ष को पराजित किया क्योंकि हर्ष दक्षिण के राज्यों को अपने साम्राज्य में मिलाना चाहता था। इससे पुलकेशिन को खतरा था। हम पुलकेशिन की इस विजय की जानकारी दरबारी कवि रविकीर्ति के एहोल अभिलेख से प्राप्त करते हैं।

प्रश्न 4. समुद्रगुप्त ने जीते हुए राज्यों (राजाओं) के साथ अलग-अलग नीतियों को क्यों अपनाया ? वर्ग में अलग-अलग समूह बनाकर चर्चा करें और प्रत्येक ग्रुप के दो-दो कारणों को ढूँढें।

उत्तर- छात्र इसे स्वयं करे।

प्रश्न 5. समुद्रगुप्त के सिक्के को देखकर जैसा कि पुस्तक में दिया हुआ हैं यह जानने की कोशिश करें कि उसके अन्दर कौन-कौन गुण थे।

उत्तर- समुद्रगुप्त के सिक्के को देखकर पता चला – कला के क्षेत्र पर ध्यान देना, कर्मकाण्डों पर विश्वास करना।

प्रश्न 6. दक्षिण भारत के राजवंशों के बारे में लिखें। उनका ग्राम प्रशासन कैसे चलता था? क्या आपके गाँव और शहर में भी वैसी व्यवस्था है ?

उत्तर- दक्षिण भारत में चालुक्य और पल्लव वंश शासन करते थे। चालुक्य वंश के पुलकेशिन द्वितीय ने राज्य का विस्तार किया और हर्ष को पराजित किया। पल्लव वंश के नरसिंहवर्मन महान योद्धा था, जिसने पुलकेशिन को हराया और वाताही पर अधिकार कर लिया। गाँवों के प्रशासन के लिए ‘उर सभा’ और ‘नगरम्’ जैसे संगठन थे। सदस्य मिलकर सिंचाई, कृषि, सड़कें, मंदिरों आदि की देखभाल करते थे। आज भी हमारे गाँव-शहरों में ऐसी व्यवस्थाएं हैं?

प्रश्न 7. आप अपने पिताजी की मदद से / परिवार के किसी सदस्य की मदद से परिवार या पड़ोस के एक परिवार की पाँच पीढ़ी के सदस्यों के नाम लिखें।

उत्तर- छात्र इसे शिक्षकों के सहायता से स्वयं करे।

प्रश्न 8. राजा के लिए सेना क्यों आवश्यक थी ? सेनाओं के राजा के साथ चलने से कौन-कौन-सा लाभ एवं हानियाँ थीं। वर्ग में समूह बनाकर चर्चा करें।

उत्तर- सेना राजा के लिए बहुत आवश्यक थी। एक बड़े राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने, बाहरी आक्रमणों से बचाव और साम्राज्य के विस्तार के लिए सैनिकों की जरूरत पड़ती थी। सेना से राज्य की सुरक्षा होती थी और राजा का सम्मान बढ़ता था। लेकिन सेना का रख-रखाव बहुत महंगा पड़ता था और राज्य की आमदनी का बड़ा हिस्सा इस पर खर्च होता था। समूह बनाकर सेना के इन लाभ-हानियों पर चर्चा करें।

Other Chapter Solutions
Chapter 1 Solutions – हमारा अतीत
Chapter 2 Solutions – क्या, कब, कहाँ और कैसे?
Chapter 3 Solutions – प्रारंभिक समाज
Chapter 4 Solutions – प्रथम कृषक एवं पशुपालक
Chapter 5 Solutions – प्रारंभिक शहर प्रथम नगरीकरण
Chapter 6 Solutions – जीवन के विभिन्न आयाम
Chapter 7 Solutions – प्रारंभिक राज्य
Chapter 8 Solutions – नए प्रश्न, नवीन विचार
Chapter 9 Solutions – प्रथम साम्राज्य
Chapter 10 Solutions – शहरी एवं ग्राम जीवन
Chapter 11 Solutions – सुदूर-प्रदेशों से सम्पर्क
Chapter 12 Solutions – नए साम्राज्य एवं राज्य
Chapter 13 Solutions – संस्कृति और विज्ञान
Chapter 14 Solutions – हमारे इतिहासकार के.पि. जायसवाल, ए.एस.अल्तेकर

Leave a Comment

WhatsApp Icon
X Icon