UP Board Class 8 Science Chapter 11 Solutions – बल तथा दाब

UP Board class 8 Science chapter 11 solutions are presented on this page for free. Our experts have prepared this guide to master chapter 11 – “बल तथा दाब” in hindi medium.

यह अध्याय छात्रों को बल और दाब के सिद्धांतों से परिचित कराता है। बल और दाब हमारे दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अध्याय में छात्र बल की अवधारणा, इसके प्रकार और इसके प्रभावों के बारे में जानेंगे। वे समझेंगे कि कैसे बल किसी वस्तु पर गति और आकार परिवर्तन का कारण बन सकता है। साथ ही, छात्र दाब की अवधारणा और इसके माप की इकाई को भी सीखेंगे।

UP Board Class 8 Science Chapter 11

UP Board Class 8 Science Chapter 11 Solutions

SubjectScience (विज्ञान)
Class8th
Chapter11. बल तथा दाब
BoardUP Board

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास-पुस्तिका में लिखिए (लिखकर)

(क) दाब का मात्रक है –

(अ) न्यूटन मीटर
(ब) किलोग्राम
(स) जूल
(द) न्यूटन/मीटर

उत्तर – (द) न्यूटन/मीटर

(ख) यदि किसी वस्तु को जल में पूर्णतः डुबाने पर उस पर लगने वाला उत्प्लावन बलवस्तु का भार, अतः

(अ) वस्तु जल में डूब जाएगी।
(ब) वस्तु सतह पर तैरेगी।
(स) वस्तु जल में कुछ डूबी हुई तैरेगी
(द) वस्तु सतह के नीचे पूरी डूबी हुई तैरेगी

उत्तर – (द) वस्तु सतह के नीचे पूरी डूबी हुई तैरेगी।

(ग) मात्रक (एकांक) क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को हते हैं-

(अ) कार्य
(ब) गति ऊर्जा
(स) दाब
(द) इनमें । कोई नहीं

(स) दाब

(घ) यदि 1 मीटर लम्बाई, 1 मीटर चौड़ाई तथा 1 मीटर ऊँचाई वाले बर्तन को पूरी तरह पारे से भर दें तो उस बर्तन में पारे का द्रव्यमान होगा-

(अ) 136 किग्रा०
(ब) 136 किग्रा०
(स) 1360 किग्रा०
(द) 13600 किग्रा०

उत्तर – (द) 13600 किग्रा०

प्रश्न 2. नीचे दिये गये वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति अपनी अभ्यास-पुस्तिका में कीजिएः-

उत्तर –

(क) किसी तल पर लगने वाले अभिलम्बवत् बल को दाब कहते हैं।
(ख) चाकू को रेत कर इसकी धार के क्षेत्रफल को कम करते हैं।
(ग) समुद्र तट से ऊँचाई बढ़ने पर वायुमण्डलीय दाब 96 cm height पारे के स्तम्भ के बराबर होता है।
(घ) वस्तु घनत्व तथा r°C जल के घनत्व का अनुपात आपेक्षित घनत्व कहलाता है।
(ङ) द्रव सभी दिशाओं में समान दाब डालता है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सम्मुख सही (✓) और गलत कथन के सामने गलत (✗) लिखिए (लिखकर)-

उत्तर –

(क) बल में परिमाण होता है, किन्तु दिशा नहीं होता है। – (x)
(ख) पृथ्वी के चारों ओर वायु का आवरण वायुमण्डल कहलाता है। – (✓)
(ग) किसी नियत स्थान पर वायुदाब अलग-अलग समय पर परिवर्तित हो सकता है। – (✓)
(घ) द्रव बर्तन की दीवारों पर क्षैतिज दिशा में दाब नहीं डालता है। – (x)
(ङ) किसी वस्तु को द्रव में डुबोने पर उसका भार बढ़ जाता है। – (x)

प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर एक शब्द में दीजिए-

(क) पृथ्वी द्वारा सभी वस्तुओं पर लगाया गया आकर्षण बल।

उत्तर – गुरुत्वाकर्षण बल

(ख) इकाई क्षेत्र पर कार्य करने वाला अभिलम्बवत् बल।

उत्तर – दाब

(ग) वह बल जो वस्तु को जल में तैरते हुए रखती है।

उत्तर – उत्प्लावन बल

(घ) दाब का S.I. मात्रक है।

उत्तर – न्यूटन

प्रश्न 5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए-

(क) जल पम्प में कितने वाल्व होते हैं? प्रत्येक का कार्य स्पष्ट करें।

उत्तर – जल पम्प में दो प्रकार के वाल्व होते हैं:-

  • पिस्टन वाल्व: यह वाल्व पिस्टन के नीचे स्थित होता है। जब पिस्टन ऊपर खिंचा जाता है तो यह वाल्व खुल जाता है और पानी बेलन में आ जाता है। जब पिस्टन को नीचे धकेला जाता है तो यह वाल्व बंद हो जाता है ताकि पानी बेलन से बाहर न निकल सके।
  • डिलीवरी वाल्व: यह वाल्व पम्प की डिलीवरी नली में होता है। जब पिस्टन को नीचे धकेला जाता है तो पानी के दबाव से यह वाल्व खुल जाता है और पानी नली से बाहर निकल जाता है। जब पिस्टन ऊपर खिंचा जाता है तो यह वाल्व बंद हो जाता है ताकि पानी वापस न लौट सके।

(ख) निर्देव दाबमापी का सचित्र वर्णन कीजिए।

उत्तर – निर्देव दाबमापी में कोई द्रव नहीं होता। यह एक धातु का खोखला डिब्बा होता है, जिसके ऊपरी और निचले तल लचीले और लहरेदार होते हैं। वायुमंडलीय दाब के अनुसार इन तलों की लहरें बदलती रहती हैं। एक संकेतक इन लहरों की गति को मापकर दाब को पैमाने पर दर्शाता है। जब वायुमंडलीय दाब बढ़ता है, तो संकेतक एक दिशा में घूमता है, और जब दाब कम होता है तो दूसरी दिशा में घूमता है।

(ग) साइकिल पम्प की कार्य विधि का सचित्र वर्णन कीजिए।

उत्तर – साइकिल पम्प में एक धातु का बेलन होता है जिसमें एक पिस्टन लगा होता है। पिस्टन के नीचे एक रबर का वॉशर लगा होता है जो वाल्व का काम करता है। जब हैंडल ऊपर खींचा जाता है तो बेलन में वायु का दबाव कम हो जाता है और बाहरी वायु वॉशर से होकर अंदर आती है। जब हैंडल को नीचे दबाया जाता है तो बेलन में वायु का दबाव बढ़ जाता है और वॉशर सिकुड़कर वायु को बाहर जाने से रोकता है। यह वायु साइकिल ट्यूब में प्रवेश करती है।

(घ) उत्प्लावन बल किसे कहते हैं? इसके आधार पर प्लवन का सिद्धान्त स्पष्ट करें।

उत्तर – किसी वस्तु को द्रव में डुबोने पर, वह अपने आयतन के बराबर द्रव को विस्थापित करती है। इस विस्थापित द्रव के भार के बराबर बल वस्तु पर लगता है, जिसे उत्प्लावन बल कहते हैं। जब किसी वस्तु का भार उत्प्लावन बल से कम या बराबर होता है, तो वह द्रव में तैरती है। इसे प्लवन का सिद्धांत कहा जाता है।

(ङ) आर्कमीडिज का सिद्धान्त क्या है?

उत्तर – जब कोई वस्तु द्रव में पूरी तरह या आंशिक रूप से डुबोई जाती है, तो वस्तु का भार उस द्रव के भार के बराबर कम हो जाता है जिसे वस्तु ने विस्थापित किया है। इस भार में आई कमी को आर्कमीडिज का सिद्धांत कहा जाता है। इस सिद्धांत के अनुसार, किसी वस्तु पर द्रव द्वारा उत्प्लावन बल लगाया जाता है, जो विस्थापित द्रव के भार के बराबर होता है।

प्रश्न 6. निम्नलिखित प्रश्नों को अपनी उत्तर पुस्तिका में हल कीजिए:-

(क) 50 मीटर गहरे समुद्र की तली पर दाब क्या होगा? P = hdg (समुद्र के जल का घनत्व = 1.01 x 103 किग्रा/मी3, g= 10 मीटर/सेकंड2)

उत्तर –

(ख) एक हाथी का भार 25000 न्यूटन है। यदि उसके पैर के तलवों का क्षेत्रफल 0.25 मीटर2 है, तो उसके द्वारा आरोपित दाब की गणना न्यूटन/मीटर में कीजिए। (P=\frac { F }{ A } )।

उत्तर –

(ग) बताइए कि जल पम्प द्वारा अधिक-से-अधिक कितनी गहराई से जल निकाल सकते हैं? (वायुमण्डलीय दाब = 76 सेमी पारे के स्तम्भ का दाब, पारे का घनत्व = 13.6 x 103 किग्रा/मीटर3)

उत्तर –

प्रश्न 7. आप पिन को नुकीला क्यों बनाते हैं?

उत्तर – पिन को नुकीला बनाने से इसका क्षेत्रफल कम होता है। जिसके कारण दाब में वृद्धि होती है।

प्रश्न 8. निम्नलिखित प्रश्नों के चार पद हैं। बाँयी ओर के पदों के अनुसार बाँयी ओर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-

उत्तर –

(क) बल : न्यूटन :: वायुदाब : न्यूटन/मीटर?
(ख) दाब : पास्कल :: बल : न्यूटन?
(ग) क्षेत्रफल : वर्गमीटर :: आयतन : घनमीटर?
(घ) यदि W1 तथा W2 क्रमशः वस्तु के भार तथा उत्प्लावन बल हो तो
W1 < W2 : वस्तु तैरेगी : : W1 > W2 : वस्तु डुबेगी।
(ङ) सम्पर्क तल का क्षेफल कम : दाब अधिक : : सम्पर्क तल का क्षेत्रफल ज्यादा : दाब कमी

Other Chapter Solutions
Chapter 1 Solutions – विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में नवीनतम प्रगति
Chapter 2 Solutions – मानव निर्मित वस्तुएँ
Chapter 3 Solutions – परमाणु की संरचना
Chapter 4 Solutions – खनिज एवं धातु
Chapter 5 Solutions – सूक्ष्मजीवों का सामान्य परिचय एवं वर्गीकरण
Chapter 6 Solutions – कोशिका से अंग तंत्र तक
Chapter 7 Solutions – जन्तुओं में जनन
Chapter 8 Solutions – किशोरावस्था
Chapter 9 Solutions – दिव्यांगता
Chapter 10 Solutions – फसल उत्पादन
Chapter 11 Solutions – बल तथा दाब
Chapter 12 Solutions – प्रकाश एवं प्रकाश यंत्र
Chapter 13 Solutions – विद्युत धारा
Chapter 14 Solutions – चुम्बकत्व
Chapter 15 Solutions – कार्बन एवं उसके यौगिक
Chapter 16 Solutions – ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत
Chapter 17 Solutions – कम्प्यूटर

Leave a Comment

WhatsApp Icon
X Icon