Bihar Board Class 6 Science Chapter 9 Solutions – दैनिक जीवन में पृथक्करण विधियाँ (New Book)

Get free Bihar Board Class 6 Science Chapter 9 Solutions here. This covers all question answers of chapter 9 – “दैनिक जीवन में पृथक्करण विधियाँ”, from the new Science Book (Jigyasa). All answers are in Hindi medium and follow the new syllabus.

कक्षा 6 विज्ञान का नौवाँ अध्याय, “दैनिक जीवन में पृथक्करण विधियाँ”, मिश्रण को अलग करने के तरीकों के बारे में बताता है। इस अध्याय में आप यह समझेंगे कि चीजों को मिलाने से बने मिश्रण को कैसे अलग किया जाता है। आप छानना, निथारना, चुम्बक का उपयोग और अन्य आसान तरीकों के बारे में जानेंगे। यह अध्याय आपको रोजमर्रा की जिंदगी में इन विधियों के उपयोग को समझने में मदद करेगा। इस अध्याय के प्रश्न और उत्तर नीचे दिए गए हैं।

Bihar Board Class 6 Science Chapter 9 Solutions from New Book

Bihar Board Class 6 Science Chapter 9 Solutions

Class6
SubjectScience (Jigyasa)
Chapter9. दैनिक जीवन में पृथक्करण विधियाँ
BoardBihar Board

अभ्यास

आइए, और अधिक सीखें

1. पृथक्करण विधि के रूप में हस्त चयन का क्या प्रयोजन है?

(क) निस्यंदन
(ख) छँटाई
(ग) वाष्पन
(घ) निस्तारण

उत्तर: (ख) छँटाई

2. निम्नलिखित में से किन पदार्थों का पृथक्करण मथना विधि से किया जाता है?

(क) तेल का पानी से
(ख)रेत का पानी से
(ग) मक्खन का दूध से
(घ) ऑक्सीजन का वायु से

उत्तर: (ग) मक्खन का दूध से

3. निस्यंदन के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कारक प्रायः अनिवार्य होता है?

(क) उपकरण का आकार
(ख) वायु की उपस्थिति
(ग) छिद्रों का आकार
(घ) मिश्रण का तापमान

उत्तर: (ग) छिद्रों का आकार

4. कारण देते हुए बताएँ कि निम्नलिखित कथनों में सही (✓) और गलत (x) कौन-कौन से हैं? असत्य कथनों को सही करके लिखें।

(क) नमक के विलयन को सूर्य के प्रकाश में या धूप में रखकर नमक को इससे पथृक किया जा सकता है
(ख) जब एक अवयव कम मात्रा में हो तभी हस्त चयन का उपयोग होता है
(ग) मरमुरे और चावल के दानों के मिश्रण को थ्रेशिंग द्वारा पथृक कर सकते हैं
(घ) सरसों के तेल और नींबू पानी के मिश्रण को निस्तारण द्वारा पथृक कर सकते हैं
(ङ) छानने की विधि का उपयोग चावल के आटे और पानी को पथृक करने में होता है

उत्तर:

(i) सत्य
कारण: नमक के विलयन को धूप में रखने से पानी भाप बनकर उड़ जाता है और नमक पीछे रह जाता है। यह वाष्पन की प्रक्रिया है।

(ii) सही
कारण: हस्त चयन तब आसान होता है जब मिश्रण में कोई चीज कम मात्रा में हो और उसे हाथ से आसानी से अलग किया जा सके, जैसे चावल में से कंकड़ निकालना।

(iii) गलत
कारण: थ्रेशिंग का उपयोग फसल को डंठल से अलग करने के लिए होता है, न कि मरमुरे और चावल को अलग करने के लिए।
सही कथन: मरमुरे और चावल के दानों को हस्त चयन या फटकने (विनोइंग) की विधि से अलग किया जा सकता है।

(iv) सही
कारण: सरसों का तेल और नींबू पानी आपस में नहीं मिलते और अलग-अलग परतें बनाते हैं। निस्तारण विधि से तेल को पानी से अलग किया जा सकता है।

(v) गलत
कारण: छानने की विधि का उपयोग ठोस-ठोस मिश्रण को अलग करने के लिए होता है, जैसे रेत और कंकड़। चावल का आटा और पानी को अलग करने के लिए निस्यंदन की जरूरत होती है।
सही कथन: चावल के आटे और पानी को निस्यंदन विधि से अलग किया जाता है।

5. स्तंभ । में दिए गए प्रत्येक मिश्रण को स्तंभ ।। में उपयुक्त पृथक्करण विधि से मिलान करें।

उत्तर:

(क) बेसन और काले चने का मिश्रण – (i) हस्त चयन
(ख) चॉक पाउडर और पानी का मिश्रण – (v) निस्प्रेदन
(ग) भुट्टे और आलू का मिश्रण – (iv) छानना
(घ) लोहे के चूरे और बुरादे का मिश्रण – (ii) चुंबकीय पृथक्करण
(ङ) तेल और पानी का मिश्रण – (iii) निस्तारण

6. किस परिस्थिति में आप ठोस और द्रव के मिश्रण को पृथक करने में निस्यंदन के स्थान पर निस्तारण विधि का उपयोग करेंगे?

उत्तर: जब ठोस कण भारी हों और मिश्रण को कुछ देर रखने पर नीचे बैठ जाएँ, तो निस्तारण विधि का उपयोग करते हैं। इसमें ऊपर का साफ द्रव (तरल) धीरे-धीरे निकाल लिया जाता है।

उदाहरण के लिए, पानी में रेत मिली हो, तो रेत नीचे बैठ जाती है और साफ पानी को ऊपर से निकाला जा सकता है।

7. नासिका में बालों की उपस्थिति को आप किस पृथक्करण प्रक्रिया से जोड़कर देखते हैं?

उत्तर: नासिका में बाल निस्यंदन प्रक्रिया की तरह काम करते हैं। ये बाल हवा में मौजूद धूल, गंदगी और छोटे कणों को रोक लेते हैं, ताकि वे नाक के अंदर न जाएँ। यह ठीक वैसा ही है जैसे निस्यंदन में कपड़े या जाली से ठोस कणों को द्रव से अलग करते हैं।

8. कोविड-19 (कोरोना वायरस महामारी) के समय, हम सभी ने मास्क पहने थे। सामान्यतया वे किस सामग्री से बने होते हैं? आपके मुँह और नथुनों (नाक) को ढँकने में मास्क की क्या भूमिका है?

उत्तर: कोविड-19 के समय पहने जाने वाले मास्क ज्यादातर कपास, पॉलिएस्टर या कई परतों वाले कपड़े से बने होते थे। मास्क का काम है कि यह हवा में मौजूद वायरस, धूल, और हानिकारक कणों को नाक और मुँह से शरीर में जाने से रोके। यह निस्यंदन प्रक्रिया की तरह काम करता है, जिसमें मास्क एक छलनी की तरह कणों को रोकता है और साफ हवा को अंदर जाने देता है।

9. आपको आलू, नमक और लकड़ी के बुरादे का मिश्रण दिया गया है। इस मिश्रण के प्रत्येक अवयव को पृथक करने के लिए चरणबद्ध प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार कीजिए।

उत्तर:

  • हस्त चयन: सबसे पहले आलू को हाथ से चुनकर मिश्रण से अलग कर लें, क्योंकि आलू बड़े और आसानी से दिखने वाले होते हैं।
  • निस्यंदन: बचे हुए मिश्रण (नमक और बुरादा) को पानी में डालें। पानी में नमक घुल जाएगा, लेकिन बुरादा नहीं घुलेगा। अब इस मिश्रण को कपड़े या छलनी से छान लें। बुरादा छलनी में रह जाएगा और नमक का पानी नीचे आ जाएगा।
  • वाष्पन: नमक वाले पानी को बर्तन में गर्म करें या धूप में रखें। पानी भाप बनकर उड़ जाएगा और नमक बर्तन में रह जाएगा।

10. अग्रलिखित ‘बुद्धिमान लीला’ शीर्षक कहानी पढ़ें। इसमें यत्र-तत्र आए दो वैकल्पिक शब्दों में से सबसे उचित विकल्प पर सही (√) का निशान लगाएँ। अपनी पसंद से अनुच्छेद का कोई अन्य उपयुक्त शीर्षक दें।

उत्तर:

लीला अपने पिता के साथ खेत में काम कर रही थी। जब उसे ध्यान आया कि वे पीने का पानी घर पर ही छोड़ आए हैं। इससे पहले कि उसके पिता को प्यास (✓) / भूख लगे, वह पास के तालाब से पानी (✓) / अनाज लेने गई। डिब्बे में पानी लेने के बाद उसने ध्यान दिया कि पानी मटमैला है और पीने के लिए अयोग्य (✓) / योग्य है। पानी शुद्ध करने के लिए, उसने पानी को कुछ समय के लिए रख दिया और उसके बाद मटमैले पानी को मलमल के कपड़े (✓) / कागज से निस्यंदित किया (✓) / मथा। तब लीला ने पानी को दस मिनट तक ढके बर्तन में उबाला (✓) / ठंडा किया।

उबले (✓) / ठंडे पानी को उसने दोबारा से निस्यंदित किया (✓) / मथा और उसने पानी पीने योग्य (✓) / अयोग्य बनाया। यह पानी उसने अपने पिताजी को दिया। उन्होंने लीला को आशीर्वाद दिया और उसके इस प्रयास की सराहना की।

Other Chapters
1. विज्ञान का अनूठा संसार (New Book)
2. सजीव जगत में विविधता (New Book)
3. उचित आहार – स्वस्थ शरीर का आधार (New Book)
4. चुंबकों को जानें (New Book)
5. लंबाई एवं गति का मापन (New Book)
6. हमारे आस-पास की सामग्री (New Book)
7. ताप एवं उसका मापन (New Book)
8. जल की विविध अवस्थाओं की यात्रा (New Book)
9. दैनिक जीवन में पृथक्करण विधियाँ (New Book)
10. सजीव – विशेषताओं का अन्वेषण (New Book)
11. प्रकृति की अमूल्य संपदा (New Book)
12. पृथ्वी से परे (New Book)

Leave a Comment

WhatsApp Icon
X Icon