UP Board class 8 Geography chapter 3 solutions are available here. Below you will get answers for all the questions asked in chapter 3 – “भारत : खनिज सम्पदा” in hindi medium.
UP Board class 8 Geography chapter 3 “भारत: खनिज सम्पदा” हमें भारत की समृद्ध खनिज धरोहर के बारे में बताता है। यह अध्याय स्पष्ट करता है कि खनिज संसाधन हमारे दैनिक जीवन और औद्योगिक विकास में किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

UP Board Class 8 Geography Chapter 3 Solutions
Subject | Geography (भूगोल : पृथ्वी और हमारा जीवन) |
Class | 8th |
Chapter | 3. भारत : खनिज सम्पदा |
Board | UP Board |
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) खनिज किसे कहते हैं?
उत्तर – पृथ्वी की सतह और गर्भ में पाए जाने वाले अकाबर्निक पदार्थ जो पृथ्वी की गठन प्रक्रिया में बनते हैं, खनिज कहलाते हैं। ये प्राकृतिक रूप से विभिन्न प्रकार के खनिज अयस्कों और धातुओं के रूप में पाए जाते हैं।
(ख) लौह अयस्क कितने प्रकार के होते हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर – लौह अयस्क चार प्रमुख प्रकार के होते हैं – मैग्नेटाइट, हेमेटाइट, लाइमोनाइट और सिडेराइट।
(ग) भारत में मैंगनीज के दो सबसे प्रमुख उत्पादक राज्यों के नाम लिखिए।
उत्तर – भारत में मध्यप्रदेश और ओडिशा मैंगनीज अयस्क के दो सबसे बड़े उत्पादक राज्य हैं।
(घ) हमारे जीवन में एल्युमीनियम धातु का क्या उपयोग है?
उत्तर – एल्युमीनियम एक हल्की और मजबूत धातु है जिसका उपयोग विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है। इसका उपयोग वाहन निर्माण, विमानन उद्योग, विद्युत लाइनों, बिजली के तारों, खिलौनों, पैकेजिंग और बर्तनों के निर्माण में होता है। यह धातु अपनी विशेषताओं के कारण बहुत उपयोगी है।
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर –
(क) खनिज पदार्थों को धरातल से खोदकर निकाला जाता है।
(ख) बॉक्साइट एल्युमीनियम धातु का अयस्क है।
(ग) उच्च ताप की भट्ठियों के निर्माण में बॉक्साइट धातु का प्रयोग होता है।
(घ) हीरा मध्यप्रदेश राज्य से प्राप्त होता है।
प्रश्न 3. सही जोड़े बनाइए-
उत्तर –
संगमरमर | राजस्थान |
यूरेनियम | आन्ध्र प्रदेश |
सोना | कर्नाटक |
अभ्रक | झारखण्ड |
प्रश्न 4. सही पर सही का चिह्न (✓) और गलत पर (✗) का चिह्न लगाइए-
(क) कोयला और अभ्रक धात्विक खनिज हैं। – (✗)
(ख) सेंधा नमक धारातल की चट्टानों से प्राप्त किया जाता है। – (✓)
(ग) चाँदी की खानें राजस्थान राज्य में हैं। – (✓)
(घ) वायुयान निर्माण में एल्युमीनियम धातु का प्रयोग किया जाता है। – (✓)
भौगोलिक कुशलताएँ-
भारत के रिक्त मानचित्र पर निम्नलिखित खनिज पदार्थों के उत्पादक राज्यों को अंकित कीजिए-
(क) लोहा उत्पादन के दो क्षेत्र । संकेत– झारखण्ड,कर्नाटक
(ख) मैंगनीज उत्पादन के दो क्षेत्र । संकेत– मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र
(ग) अभ्रक उत्पादन के क्षेत्र । संकेत – राजस्थान, आन्ध्र प्रदेश
(घ) बॉक्साइट उत्पादन के क्षेत्र । संकेत – गुजरात, तमिलनाडु