Get your free UP Board class 8 Geography chapter 2 solutions here. Our subject experts have written this answer in hindi medium to help you understand chapter 2 – “भारत : कृषि एवं सिंचाई” easily.
UP Board class 8 Geography chapter 2 “भारत: कृषि एवं सिंचाई” में, हम देश की महत्वपूर्ण आर्थिक गतिविधि यानी कृषि के बारे में जानेंगे। यह अध्याय हमें बताता है कि कृषि न केवल भोजन की आपूर्ति करती है, बल्कि लाखों लोगों को रोजगार भी प्रदान करती है। इसमें विभिन्न फसलों, उनके उत्पादन और वितरण के बारे में विस्तार से चर्चा की गई है।

UP Board Class 8 Geography Chapter 2 Solutions
Subject | Geography (भूगोल : पृथ्वी और हमारा जीवन) |
Class | 8th |
Chapter | 2. भारत : कृषि एवं सिंचाई |
Board | UP Board |
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(क) निर्वाह कृषि और व्यापारिक कृषि में क्या अन्तर है?
उत्तर – निर्वाह कृषि में किसान अपनी और अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ही खेती करता है। इसमें उत्पादन का मुख्य उद्देश्य बाजार के लिए नहीं होता है। दूसरी ओर, व्यापारिक कृषि में किसान अधिकांश उत्पादन को बाजार में बेचने के लिए करता है। यहां उत्पादन का मुख्य उद्देश्य लाभ कमाना होता है।
(ख) चावल के उत्पादन के लिए किस प्रकार की जलवायु होनी चाहिए?
उत्तर – चावल की खेती के लिए गर्म और आर्द्र मानसूनी जलवायु सबसे उपयुक्त होती है। इसके लिए वर्षा 100-200 सेमी और तापमान 25-35 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए।
(ग) भारत के मुख्य कपास उत्पादक राज्यों के नाम लिखिए?
उत्तर – गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश भारत के प्रमुख कपास उत्पादक राज्य हैं।
(घ) भारत में चकबंदी से क्या लाभ हुए हैं?
उत्तर – चकबंदी के लाभ:-
- किसानों की बिखरी हुई भूमि एक स्थान पर आ गई।
- सिंचाई और कृषि यंत्रों के उपयोग में सुविधा हुई।
- समय और श्रम की बचत हुई।
- उत्पादन में वृद्धि हुई।
- भूमि के बेहतर उपयोग से उत्पादकता बढ़ी।
(ङ) हरित क्रान्ति क्या है? इसके प्रभावों को लिखिए।
उत्तर – हरित क्रांति से आशय कृषि में आधुनिक तकनीकों और उन्नत बीजों के प्रयोग से उत्पादन में वृद्धि करना था। इसके प्रभाव:-
- उन्नत किस्म के बीजों, रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का प्रयोग बढ़ा।
- सिंचाई की सुविधाओं का विस्तार हुआ।
- कृषि यंत्रीकरण बढ़ा।
- उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि हुई।
- लेकिन पर्यावरणीय समस्याएं भी बढ़ीं।
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर –
(क) कृषि कार्य में कृषि के साथ-साथ पशुपालन को शामिल किया जाता है।
(ख) गन्ना भारत की नकदी फसल है।
(ग) चावल के लिए अधिक गर्मी तथा अधिक पानी की आवश्यकता होती है।
(घ) खरीफ की फसलें वर्षा ऋतु के प्रारम्भ में बोई और शीत ऋतु के प्रारम्भ में काटी जाती हैं।
(ङ) भारत में सिंचाई का सबसे प्रचलित साधान नहर है।
प्रश्न 3. निम्नलिखित के सही जोड़े बनाइए-
उत्तर –
फसल-समय | फसल |
---|---|
रबी | गेहूँ |
खरीफ | चावल |
जायद | खरबूज |
प्रश्न 4. सही पर सही का चिह्न ✓ और गलत पर ✗ का चिह्न लगाइए-
उत्तर –
(क) सोनारा व सरबती धान की उन्नत किस्में हैं! – ✗
(ख) खाद्य संरक्षण के लिए शीतघरों का निर्माण किया गया है। – ✓
(ग) चकबन्दी में किसानों के खेत अलग-अलग बिखेर दिए जाते हैं। – ✗
(घ) उत्तर भारत में नहरें सिंचाई का प्रमुख साधान हैं। – ✓