UP Board Class 6 Geography Chapter 11 Solutions – हमारा प्रदेश : उत्तर प्रदेश

Do you need question answers for UP Board class 6 Geography chapter 11? Get our free guide on this chapter here. It provides you with the detailed solutions of Bhugol chapter 11 – “हमारा प्रदेश : उत्तर प्रदेश” in hindi medium.

इस अध्याय “हमारा प्रदेश: उत्तर प्रदेश” में हम प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, सीमाओं और विभिन्न भौतिक विशेषताओं जैसे पहाड़ियों, नदियों और मैदानों के बारे में जानेंगे। साथ ही, हम यहां के लोगों की संस्कृति, रीति-रिवाजों और जीवन शैली पर भी नजर डालेंगे।

UP Board Class 6 Geography Chapter 11

UP Board Class 6 Geography Chapter 11 Solutions

SubjectGeography (भूगोल : पृथ्वी और हमारा जीवन)
Class6th
Chapter11. हमारा प्रदेश : उत्तर प्रदेश
BoardUP Board

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रज्नों का उत्तर दीजिए-

(क) उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में किस स्थान पर आता है?

उत्तर – उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में चौथे स्थान पर आता है।

(ख) उत्तर प्रदेश में सम्भागों (मण्डलों) की संख्या बताइए?

उत्तर – उत्तर प्रदेश में सम्भागों (मण्डलों) की संख्या 18 है।

(ग) उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा किस भाग में होती है?

उत्तर – उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा जनपद-गोरखपुर में होती है।

(घ) राज्य में पाए जाने वाले वनों का वर्णन कीजिए?

उत्तर – उत्तर प्रदेश में विभिन्न प्रकार के वन पाए जाते हैं। पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन हैं, जिनमें साल, गूलर, बेर, महुआ जैसे वृक्ष पाए जाते हैं। मैदानी इलाकों में शुष्क पर्णपाती वन हैं जहां साल, पलाश, नीम आदि वृक्ष मिलते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में कांटेदार झाड़ियों के वन पाए जाते हैं, जिनमें अकेशिया, कैंचा और कांटेदार झाड़ियां होती हैं। राज्य में बांस के झुरमुट भी मिलते हैं।

(ङ) राज्य में किस प्रकार की मृदा का सर्वाधिक विस्तार पाया जाता है?

उत्तर – राज्य में जलोढ़ मृदा का सर्वाधिक विस्तार पाया जाता है।

प्रश्न 2. निम्नलिखित वाक्यों के सामने सत्य अथवा असत्य लिखिए-

उत्तर –

(क) उत्तर प्रदेश का ज्यादातर भाग मैदानी है। – (सत्य)
(ख) उत्तर प्रदेश में जिलों की कुल संख्या 65 है। – (असत्य)
(ग) उत्तर प्रदेश में उष्ण कटिबन्धीय सदाबहार वन पाए जाते हैं। – (असत्य)
(घ) उत्तर प्रदेश में शीतकाल में व्यापक हिमपात होता है। – (असत्य)

Other Chapter Solutions
Chapter 1 Solutions – हमारा सौरमण्डल
Chapter 2 Solutions – पृथ्वी और चन्द्रमा
Chapter 3 Solutions – ग्लोब-अक्षांश एवं देशान्तर
Chapter 4 Solutions – पृथ्वी की गतियाँ
Chapter 5 Solutions – मानचित्रण
Chapter 6 Solutions – पृथ्वी के परिमण्डल
Chapter 7 Solutions – विश्व में भारत
Chapter 8 Solutions – भारत का भौतिक स्वरूप
Chapter 9 Solutions – भारत : जलवायु
Chapter 10 Solutions – भारत : मृदा, वनस्पति एवं वन्य-जीव
Chapter 11 Solutions – हमारा प्रदेश : उत्तर प्रदेश

Leave a Comment

WhatsApp Icon
X Icon