UP Board class 6 Geography chapter 6 – “6 पृथ्वी के परिमण्डल” is a very important chapter. On this page, we have presented you with the guide of this chapter. It will help you to understand Bhugol chapter 6 for free in hindi medium.
आज हम एक बहुत ही महत्वपूर्ण और रोचक विषय पर चर्चा करेंगे – “पृथ्वी के परिमंडल”। क्या आपने कभी सोचा है कि हमारी धरती कितने अद्भुत परतों से मिलकर बनी है? हमारे चारों ओर मौजूद वायु, जल और भूमि से लेकर आंतरिक गर्म परतें तक, सभी का अपना विशिष्ट स्वरूप और महत्व है। इस अध्याय में हम इन सभी परतों या परिमंडलों के बारे में विस्तार से जानेंगे। साथ ही, उनके बीच के आपसी संबंधों और पारस्परिक प्रभावों को भी समझेंगे।
UP Board Class 6 Geography Chapter 6 Solutions
Subject | Geography (भूगोल : पृथ्वी और हमारा जीवन) |
Class | 6th |
Chapter | 6. पृथ्वी के परिमण्डल |
Board | UP Board |
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) पृथ्वी के परिमण्डलों के नाम लिखिए।
उत्तर – पृथ्वी को चार परिमण्डलों में बाँटा गया है। ये चार परिमण्डल हैं–
- स्थलमण्डल
- जलमण्डल
- वायुमण्डल
- जैवमण्डल
(ख) विश्व का सबसे बड़ा और सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?
उत्तर – विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया और सबसे छोटा महाद्वीप आस्ट्रेलिया है।
(ग) “संसार की छत’ किस पठार को कहा जाता है?
उत्तर – ‘संसार की छत’ तिब्बत के पठार को कहा जाता है।
(घ) हमारी पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहा जाता है?
उत्तर – हमारी पृथ्वी पर जलीय भाग अधिक है इसीलिए इसे नीला ग्रह कहते हैं।
(ङ) वायुमण्डल की विभिन्न परतों के नाम लिखिए।
उत्तर – वायुमण्डल की विभिन्न परतें हैं-क्षोभमण्डल, समतापमण्डल, मध्यमण्डल, अयानमण्डल तथा बर्हिमण्डल।
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
उत्तर –
(क) अफ्रीका महाद्वीप से कर्क, मंकर और भूमधयरेखा तीनों ही गुजरती हैं।
(ख) विश्व का सबसे बड़ा महासागर प्रशान्त महासागर है।
(ग) विश्व प्रसि) पिरामिड मिस्र देश में है।
(घ) यूरोप और अफ्रीका महाद्वीप के बीच भूमध्य सागर है।
प्रश्न 3. स्तम्भों का मिलान कीजिए-
(क) सर्वोच्च पर्वत शिखर | एण्डीज |
(ख) सबसे गहरा गर्त | मेरियाना |
(ग) सबसे लम्बी नदी- | नील |
(घ) सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला | एवरेस्ट |