Bihar Board Half Yearly Exam 2025 – कक्षा 1 से 8 के लिए Schedule

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर। कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले छात्रों की अर्धवार्षिक परीक्षा 10 सितंबर से शुरू हो जाएगी। Bihar Board Half Yearly Exam 2025 का मकसद यह देखना होता है कि छात्रों ने शैक्षणिक वर्ष के पहले छह महीनों में क्या सीखा है। इस वर्ष अर्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन 10 सितंबर से 18 सितंबर तक किया जाएगा। परीक्षा का पूरा शेड्यूल हमने नीचे शेयर किया है।

Bihar Board Half Yearly Exam 2025 Schedule for class 1 to 8

Bihar Board Half Yearly Exam 2025 Schedule

दिनांकसुबह की परीक्षा
(10:00 AM – 12:00 PM)
दोपहर की परीक्षा
(1:00 PM – 3:00 PM)
10 सितंबर 2025पर्यावरण अध्ययन / सामाजिक विज्ञान
(कक्षा 3 से 8)
विज्ञान
(केवल कक्षा 6 से 8)
11 सितंबर 2025हिंदी (दूसरी भाषा / अहिंदी भाषी छात्रों के लिए)
(कक्षा 3 से 8)
गणित
(कक्षा 3 से 8)
12 सितंबर 2025सह शैक्षणिक गतिविधियों का समेकनसह शैक्षणिक गतिविधियों का समेकन
13 सितंबर 2025हिंदी या बांग्ला या उर्दू
(कक्षा 3 से 8)
संस्कृत
(केवल कक्षा 6 से 8)
14 सितंबर 2025सह शैक्षणिक गतिविधियों का समेकनसह शैक्षणिक गतिविधियों का समेकन
16 सितंबर 2025अंग्रेज़ी
(कक्षा 3 से 8)
–
17 सितंबर 2025हिंदी या उर्दू या बांग्ला
(कक्षा 1 से 2)
गणित
(कक्षा 1 से 2)
18 सितंबर 2025अंग्रेज़ी
(कक्षा 1 से 2)
–

परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश

  • सभी बिहार बोर्ड सरकारी विद्यालयों को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं 3 सितंबर तक भेज दी जाएंगी।
  • परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य होगी।
  • परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी:
    • प्रथम पाली: सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक
    • द्वितीय पाली: दोपहर 1:00 से 3:00 बजे तक
  • कक्षा 1 और 2 की परीक्षा मौखिक होगी।

छात्रों के लिए विशेष सुझाव

  • परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अभी से पढ़ाई में लग जाएं।
  • बेहतर परिणाम के लिए हमारे Bihar Board Solutions का उपयोग करें।
  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करने का अभ्यास करें।

Leave a Comment