Bihar Board Class 7 Hindi Durva Chapter 6 Solutions are available here. Get all question answers of chapter 6 – “गारो” for free. This follows the new supplementary Hindi book of Bihar Board Class 7.
इस अध्याय में संकलित लोककथा ‘गारो’ आपको गारो जनजाति के जीवन, उनकी परंपराओं और प्रकृति के साथ उनके गहरे रिश्ते से परिचित कराएगी। यह कहानी आपको सिखाएगी कि विभिन्न जनजातियों का जीवन कितना सरल और सामूहिकता पर आधारित होता है।

Bihar Board Class 7 Hindi Durva Chapter 6 Solutions
Contents
| Subject | Hindi – दूर्वा (Durva) |
| Class | 7 |
| Chapter | 6. गारो |
| Board | Bihar Board |
1. पढ़ो और समझो
जन + जाति = जनजाति
शांति + प्रिय = शांतिप्रिय
महा + पुरुष = महापुरुष
मित्रता + पूर्ण = मित्रतापूर्ण
2. कविता संबंधी प्रश्न
क. पाठ के आधार पर गारो जनजाति के बारे में कुछ पंक्तियाँ लिखो।
उत्तर: गारो जनजाति मेघालय राज्य की एक प्रमुख जनजाति है। पहले ये लोग जंगलों में घूम-घूमकर जीवन बिताते थे। वे चीन और तिब्बत की ओर से आए थे और कई साल पहले मेघालय में आकर बस गए। गारो लोग मेहनती, शांत स्वभाव के और प्रकृति से प्रेम करने वाले होते हैं। इस जनजाति में जा पा जलिन पा और सुक पा बुंगि पा नाम के दो महान व्यक्ति हुए हैं, जिन्हें लोग आज भी सम्मान से याद करते हैं।
ख. गारो लोग एक स्थान पर क्यों बस जाना चाहते थे?
उत्तर: गारो लोग खानाबदोश जीवन जीते थे, इसलिए उन्हें हमेशा भोजन और सुरक्षित जगह की तलाश में भटकना पड़ता था। जंगलों में उन्हें मौसम की मार और जंगली जानवरों का डर भी सताता था। ये सब परेशानियाँ देखकर वे एक स्थायी जगह पर बस जाना चाहते थे, ताकि उनका जीवन आरामदायक और सुरक्षित हो सके।
ग. जा पा जलिन पा और सुक पा बुंगि पा का नाम आदर से क्यों लिया जाता है?
उत्तर: जा पा जलिन पा और सुक पा बुंगि पा ने गारो लोगों को इकट्ठा किया और उन्हें मेघालय जैसी सुंदर और सुरक्षित जगह दिखाई। उन्हीं की मदद से गारो लोग भटकते जीवन से निकलकर एक जगह बस पाए। उन्होंने जनजाति को एक नई दिशा दी, इसलिए गारो लोग आज भी उन्हें आदर और श्रद्धा से याद करते हैं।
3. सोचो और जवाब दो
क. जंगलों से हमें कौन-कौन सी चीज़ें प्राप्त होती हैं?
उत्तर: जंगलों से हमें बहुत सी ज़रूरी चीज़ें मिलती हैं, जैसे–
- लकड़ी (घर और फर्नीचर बनाने के लिए)
- कागज़ (पढ़ाई और लिखाई के लिए)
- फल-फूल (खाने और सजावट के लिए)
- औषधियाँ (बीमारियों के इलाज के लिए उपयोगी जड़ी-बूटियाँ)
ख. गारो पहाड़ किस प्रदेश में हैं? मानचित्र पर उस प्रदेश का नाम लिखो।
उत्तर: गारो पहाड़ मेघालय राज्य में स्थित हैं। मेघालय भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में है।
4. कुछ यह भी करो
क. अपने प्रदेश या किसी अन्य राज्य की किसी जनजाति के बारे में पता करो। उसके बारे में अपनी कक्षा में बताओ।
उत्तर: संथाल जनजाति भारत की एक प्रमुख जनजाति है। ये लोग झारखंड राज्य में अधिक संख्या में पाए जाते हैं। संथाल लोग मेहनती होते हैं और खेती करना इनका मुख्य काम होता है। ये अपनी संस्कृति और त्योहारों को बहुत मानते हैं। इनकी भाषा संथाली और लिपि ओलचिकी होती है। ये लोग जानवर पालते हैं और जंगलों से मिलने वाली चीजों का भी उपयोग करते हैं। संथाल नाच-गाने में भी बहुत रुचि रखते हैं।
ख. यह पाठ एक लोककथा पर आधारित है। अगर तुमने कभी कोई लोककथा सुनी है तो लोककथा और सामान्य कहानी के बारे में अपनी कक्षा में चर्चा करो।
उत्तर: लोककथा वह कहानी होती है जो बहुत पुरानी होती है और लोग इसे एक-दूसरे को सुनाते रहते हैं। यह पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। लोककथाएँ किसी खास इलाके या समाज की परंपरा और सोच को दिखाती हैं। वहीं, सामान्य कहानी किसी लेखक द्वारा लिखी जाती है और यह नई भी हो सकती है। सामान्य कहानी किसी खास संस्कृति से नहीं जुड़ी होती, जबकि लोककथा लोगों की बोली, पहनावा और रीति-रिवाज को दिखाती है।
ग. गारो लोगों ने बहुत लंबी यात्रा की थी। यदि तुमने भी कभी कोई लंबी यात्रा की हो तो उसके बारे में लिखो।
उत्तर: मैंने पिछले साल अपने परिवार के साथ दिल्ली की यात्रा की थी। यह मेरी पहली लंबी ट्रेन यात्रा थी। हम वहाँ कुतुब मीनार, लाल किला और इंडिया गेट देखने गए थे। यह यात्रा बहुत मज़ेदार और ज्ञानवर्धक रही। मैंने वहाँ की मेट्रो रेल में सफर किया और दिल्ली के स्वादिष्ट खाने का भी आनंद लिया। यह मेरी ज़िंदगी की सबसे यादगार यात्राओं में से एक रही।
5. बार-बार बोलो
वर्षों तक इस प्रकार की यात्रा होती रही।
वर्षों तक इस प्रकार की यात्रा होती ही रही।
नीचे लिखे वाक्यों में सही जगह ‘ही’ लगाकर बोलो-
क. सुधा सुबह तक पढ़ती रही।
उत्तर: सुधा सुबह तक पढ़ती ही रही।
ख. यह पंख हमेशा आवाज़ करता रहता है।
उत्तर: यह पंख हमेशा आवाज़ करता ही रहता है।
ग. गारो लोगों का खानाबदोश जीवन कई सालों तक चलता रहा।
उत्तर: गारो लोगों का खानाबदोश जीवन कई सालों तक चलता ही रहा।
घ. सुनील थककर सो गया।
उत्तर: सुनील थककर सो ही गया।
ड. दो घंटे बाद बस चल पड़ी।
उत्तर: दो घंटे बाद बस चल ही पड़ी l
6.सही-सही
नीचे लिखे शब्दों में सही अक्षर भरो-

उत्तर –
- विषय
- साहस
- आकर्षक
- पुरुष
- शेष
- विष
- विषम
- शत्रु
- षटकोण
- वर्षा
- वर्ष
- समुद्र
- सहज
7. इन शब्दों की रचना देखो
सामाजिक, पारंपरिक। ये शब्द इक (तद्धित) प्रत्यय लगाकर बनाए गए हैं। इसी प्रकार इक प्रत्यय लगाकर पाँच शब्द बनाओ।
उत्तर: इक प्रत्यय जोड़कर बनाए गए पाँच शब्द इस प्रकार हैं –
- नैतिक (नैति + इक)
- आर्थिक (अर्थ + इक)
- धार्मिक (धर्म + इक)
- लौकिक (लोक + इक)
- सांसारिक (संसार + इक)
| Other Chapters |
|---|
| 1. चिड़िया और चुरुंगुन |
| 2. सबसे सुंदर लड़की |
| 3. मैं हूँ रोबोट |
| 4. गुब्बारे पर चीता |
| 5. थोड़ी धरती पाऊँ |
| 6. गारो |
| 7. पुस्तकें जो अमर हैं |
| 8. काबुलीवाला |
| 9. विश्वेश्वरैया |
| 10. हम धरती के लाल |
| 11. पोंगल |
| 12. शहीद झलकारीबाई |
| 13. नृत्यांगना सुधा चंद्रन |
| 14. पानी और धूप |
| 15. गीत |
| 16. मिट्टी की मूर्तियाँ |
| 17. मौत का पहाड़ (केवल पढ़ने के लिए) |
| 18. हम होंगे कामयाब एक दिन (केवल पढ़ने के लिए) |