Bihar Board Class 7 Geography Chapter 6 Solutions from New Book are available here. Get complete question answer of chapter 6 – “मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया: उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश” in Hindi medium. This is based on the new syllabus and Geography book – हमारा पर्यावरण (Hamara Paryavaran).
इस अध्याय में आप मानव और पर्यावरण के बीच संबंध को उष्णकटिबंधीय और उपोष्ण क्षेत्रों के उदाहरणों के माध्यम से समझेंगे। आप अमेज़न बेसिन के वर्षावनों, वहाँ की जलवायु, वनस्पति, जीव-जंतु और जनजातीय जीवनशैली के बारे में जानेंगे। साथ ही, गंगा-ब्रह्मपुत्र मैदान की घनी आबादी, कृषि और शहरी विकास के बारे में सीखेंगे।

Bihar Board Class 7 Geography Chapter 6 Solutions
Contents
| Subject | Geography (हमारी दुनिया भाग 2) |
| Class | 7th |
| Chapter | 6. मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया: उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश |
| Board | Bihar Board |
1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए—
(क) उस महाद्वीप के नाम बताएँ जो अमेज़न बेसिन में स्थित है।
उत्तर: अमेज़न बेसिन दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित है।
(ख) अमेज़न बेसिन के लोग कौन-सी फ़सल उपजाते हैं?
उत्तर: अमेज़न बेसिन के लोग मुख्य रूप से कसावा (टेपियोका), अनानास, कॉफी, मक्का, कोको, शकरकंद और गन्ना जैसी फसलें उगाते हैं।
(ग) अमेज़न के वर्षावन में कौन-से पक्षी पाए जाते हैं?
उत्तर: अमेज़न के वर्षावन में रंगीन टूकन पक्षी, हमिंगबर्ड (गुंजन पक्षी), मैकॉ तोते और अन्य कई रंगीन पक्षियाँ पाई जाती हैं।
(घ) गंगा नदी के तट पर कौन से प्रमुख शहर स्थित हैं?
उत्तर: गंगा नदी के तट पर कई प्रमुख शहर बसे हैं, जैसे – हरिद्वार, कानपुर, प्रयागराज (इलाहाबाद), वाराणसी, पटना, मुंगेर, भागलपुर और कोलकाता।
(च) एक सींग वाले गैंडे कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर: एक सींग वाले गैंडे असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी के मैदानी इलाकों में पाए जाते हैं। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान इनका प्रमुख निवास स्थान है।
2. सही (✓) उत्तर चिह्नित कीजिए—
(क) ट्रकन क्या हैं?
(i) पक्षी।
(ii) पशु।
(iii) फसलें।
उत्तर: (i) पक्षी।
(ख) मैनियॉक कहाँ का प्रमुख भोजन है?
(i) गंगा बेसिन।
(ii) अफ़्रीका।
(iii) अमेज़न।
उत्तर: (iii) अमेज़न।
(ग) कोलकात्ता किस नदी के तट पर स्थित है?
(i) ऑरेन्ज।
(ii) हुगली।
(iii) भागीरथी।
उत्तर: (ii) हुगली।
(घ) देवदार एवं फ़र किसके प्रकार हैं?
(i) शंकुधारी वृक्ष।
(ii) पर्णपाती वृक्ष।
(iii) क्षुप।
उत्तर: (i) शंकुधारी वृक्ष।
(च) बंगाल टाईगर कहाँ मिलते हैं?
(i) पर्वतों में।
(ii) डेल्टा क्षेत्रों में।
(iii) अमेज़न में।
उत्तर: (ii) डेल्टा क्षेत्रों में।
3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए—

उत्तर:
| (क) सूती कपड़े | (vi) वाराणसी |
| (ख) मलोका | (iv) ढालू छत |
| (ग) पिरान्या | (vii) मत्स्य |
| (घ) रेशम कीट | (iii) रेशम कीटपालन |
| (च) काजीरंगा | (i) असम |
4. कारण बताइए—
(क) वर्षावन लुप्त हो रहे हैं।
उत्तर: वर्षावन कई कारणों से लुप्त हो रहे हैं। लोग लकड़ी पाने के लिए पेड़ों को काटते हैं। कृषि भूमि और सड़कें बनाने के लिए जंगलों को साफ किया जाता है। बड़े बांधों के निर्माण से भी वर्षावनों को नुकसान पहुंचता है। इससे वहां रहने वाले जानवरों और पौधों की प्रजातियां भी खतरे में आ गई हैं।
(ख) गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदानों में धान की कृषि होती है।
उत्तर: गंगा-ब्रह्मपुत्र के मैदानों में धान की कृषि होती है क्योंकि:
- यहाँ की मिट्टी बहुत उपजाऊ है जो नदियों द्वारा लाई गई है।
- इस क्षेत्र में मानसून के दौरान अच्छी वर्षा होती है जो धान की खेती के लिए जरूरी है।
- यहाँ का समतल मैदान धान के खेतों में पानी भरने के लिए उपयुक्त है।
- इस क्षेत्र में गरम और नम जलवायु है जो धान की फसल के लिए अच्छी है।
5. मानचित्र कौशल—
उत्तर: स्वयं करने के लिए
| Other Chapters |
|---|
| 1. पर्यावरण (New Book) |
| 2. हमारी पृथ्वी के अंदर (New Book) |
| 3. हमारी बदलती पृथ्वी (New Book) |
| 4. वायु (New Book) |
| 5. जल (New Book) |
| 6. मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया (New Book) |
| 7. रेगिस्तान में जीवन (New Book) |