Bihar Board Class 7 Geography Chapter 4 Solutions – वायु (New Book)

Bihar Board Class 7 Geography Chapter 4 Solutions from New Book are available here. Get complete question answer of chapter 4 – “वायु” in Hindi medium. This is based on the new syllabus and Geography book – हमारा पर्यावरण (Hamara Paryavaran).

इस अध्याय में आप पृथ्वी के वायुमंडल और उसकी विभिन्न परतों जैसे ट्रोपोस्फेयर और स्ट्रेटोस्फेयर के बारे में जानेंगे। आप वायुमंडल में मौजूद गैसों, तापमान, वायुदाब और पवनों के प्रकार जैसे स्थायी, मौसमी और स्थानीय पवनों को समझेंगे। इसके अलावा, यह अध्याय आपको मौसम और जलवायु के बीच अंतर, साथ ही वर्षा की प्रक्रिया (वाष्पीकरण, संघनन) के बारे में बताएगा।

Bihar Board Class 7 Geography Chapter 4 Solutions

Bihar Board Class 7 Geography Chapter 4 Solutions

SubjectGeography (हमारी दुनिया भाग 2)
Class7th
Chapter4. वायु
BoardBihar Board

1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए—

(क) वायुमंडल क्या है?

उत्तर: हमारी पृथ्वी चारों ओर से वायु की एक मोटी चादर से घिरी है, जिसे वायुमंडल कहते हैं। यह वायुमंडल हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। इससे हमें सांस लेने के लिए हवा मिलती है और यह सूरज की हानिकारक किरणों से हमारी रक्षा करता है। अगर यह वायुमंडल न होता, तो दिन में हम सूरज की गर्मी से जल सकते थे और रात में ठंड से जम सकते थे। वायुमंडल पृथ्वी के तापमान को इतना संतुलित रखता है कि यहां सभी जीव आसानी से रह सकते हैं।

(ख) वायुमंडल का अधिकतर भाग किन दो गैसों से बना है?

उत्तर: वायुमंडल का अधिकतर भाग दो मुख्य गैसों से बना है – नाइट्रोजन और ऑक्सीजन। इसमें लगभग 78% नाइट्रोजन और 21% ऑक्सीजन है। बाकी 1% में अन्य गैसें जैसे कार्बन डाइऑक्साइड, आर्गन, और जलवाष्प शामिल हैं।

(ग) वायुमंडल में कौन-सी गैस हरित गृह प्रभाव पैदा करती है?

उत्तर: वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) मुख्य रूप से हरित गृह प्रभाव पैदा करती है। इसके अलावा मीथेन (CH₄), नाइट्रस ऑक्साइड (N₂O) और जलवाष्प भी हरित गृह प्रभाव में योगदान देती हैं। ये गैसें एक कंबल की तरह काम करती हैं जो पृथ्वी से निकलने वाली गर्मी को रोककर वापस पृथ्वी की ओर भेज देती हैं। इससे पृथ्वी का तापमान रहने योग्य बना रहता है।

(घ) मौसम किसे कहते हैं?

उत्तर: मौसम हवा की वह अस्थायी स्थिति है जो हर घंटे या दिन के हिसाब से बदलती रहती है। इसमें तापमान, हवा की नमी (आर्द्रता), हवा का दबाव, हवा की गति और बारिश शामिल होते हैं। उदाहरण के लिए, गर्म और नम मौसम में हमें बहुत परेशानी होती है, जबकि ठंडा और हल्की हवा वाला मौसम हमें अच्छा लगता है। कभी सुबह धूप खिली हो और शाम तक बारिश हो जाए, यह मौसम का बदलाव है।

(च) वर्षा के तीन प्रकार लिखें।

उत्तर: वर्षा के तीन प्रकार हैं:

  • संवहनी वर्षा – जब धरती गर्म होकर हवा को ऊपर उठाती है और बादल बनते हैं
  • पर्वतीय वर्षा – जब हवा पहाड़ों से टकराकर ऊपर उठती है और बारिश होती है
  • चक्रवाती वर्षा – जब दो अलग-अलग तापमान वाली हवाएँ मिलती हैं और बारिश होती है

(छ) वायुदाब क्या है?

उत्तर: वायुदाब वह दबाव है जो हवा अपने वजन के कारण हमारे ऊपर और हर चीज पर डालती है। हम इसे महसूस नहीं करते क्योंकि यह हर दिशा से समान रूप से लगता है और हमारा शरीर भी इसके विरुद्ध दबाव डालता है।
समुद्र के स्तर पर वायुदाब सबसे ज्यादा होता है और जैसे-जैसे हम ऊपर जाते हैं (जैसे पहाड़ों पर), वायुदाब कम होता जाता है। गर्म इलाकों में हवा गर्म होकर ऊपर उठती है, जिससे वहां कम दबाव का क्षेत्र बन जाता है। कम दबाव वाले क्षेत्रों में आमतौर पर बादल और नमी वाला मौसम होता है।

2. सही (✓) उत्तर चिह्नित कीजिए—

(क) निम्नलिखित में से कौन-सी गैस हमें सूर्य की हानिकारक किरणों करणों से बचाती हैं?

(i) कार्बन डाइऑक्साइड
(ii) नाइट्रोजन
(iii) ओज़ोन

उत्तर: (iii) ओज़ोन

(ख) वायुमंडल की सबसे महत्त्वपूर्ण परत है—

(i) क्षोभमंडल
(ii) बाह्य वायुमंडल
(iii) मध्यमंडल

उत्तर: (i) क्षोभमंडल

(ग) वायुमंडल की निम्न परतों में कौन-सी बादल विहीन है?

(i) क्षोभमंडल
(ii) समताप मंडल
(iii) मध्यमंडल

उत्तर: (ii) समताप मंडल

(घ) वायुमंडल की परतों में जब हम ऊपर जाते हैं, तब वायुदाब—

(i) बढ़ता है
(ii) घटता है
(iii) समान रहता है

उत्तर: (ii) घटता है

(च) जब वृष्टि तरल रूप में पृथ्वी पर आती है, उसे हम कहते हैं—

(i) बादल
(ii) वर्षा
(iii) हिम

उत्तर: (ii) वर्षा

3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए—

उत्तर:

(क) व्यापारिक पवनें(v) स्थायी पवन
(ख) लू(vi) स्थानीय पवन
(ग) मानसून(ii) मौसमी पवन
(घ) पवन(iii) पवन की क्षैतिज गति

4. कारण बताइए—

(क) आर्द्र दिन में गीले कपड़े सूखने में अधिक समय लेते हैं।

उत्तर: आर्द्र दिन में गीले कपड़े सूखने में ज्यादा समय लगता है क्योंकि ऐसे दिनों में हवा में पहले से ही बहुत सारी नमी (जलवाष्प) होती है। जब हवा में नमी ज्यादा होती है, तो वह कपड़ों से और नमी नहीं ले पाती। इसलिए कपड़ों का पानी वाष्प बनकर हवा में नहीं मिल पाता और कपड़े देर से सूखते हैं। जैसे गर्मियों में बारिश के बाद कपड़े देर से सूखते हैं, लेकिन सूखे मौसम में जल्दी सूख जाते हैं।

(ख) भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर आतपन की मात्रा घटती जाती है।

उत्तर: भूमध्य रेखा पर सूरज की किरणें सीधी पड़ती हैं, जिससे वहां धरती सबसे ज्यादा गर्म होती है। लेकिन जैसे-जैसे हम भूमध्य रेखा से उत्तर या दक्षिण की ओर जाते हैं (ध्रुवों की ओर), सूरज की किरणें तिरछी होकर पड़ने लगती हैं। तिरछी किरणें बड़े क्षेत्र में फैल जाती हैं, जिससे एक जगह पर कम गर्मी पड़ती है। इसलिए ध्रुवों की ओर जाने पर धरती पर मिलने वाली सूरज की गर्मी (आतपन) कम होती जाती है, और इसी कारण वहां ठंड ज्यादा होती है।

5. आओ खेलें—

(क) दिए गए चार्ट की मदद से वर्ग पहेली समस्या को हल करें:

नोट: वर्ग पहेली के उत्तर अँग्रेजी के शब्दों में हैं।

उत्तर:

बाएँ से दाएँउत्तर
6. एक भारतीय पेड़ जो चौबीस घंटे ऑक्सीजन प्रदान करने का असाधारण गुण रखता है।Peepal
8. वायुमंडल में मौजूद एक गैस, जो केवल 0.03 प्रतिशत में पाई जाती है।Carbondioxide
11. वायुमंडल की सबसे बाहरी परत।Exosphere
12. बहुत सारी गैसों का मिश्रण।Air
14. जीवित रखने वाली गैस।Oxygen
15. गतिशील वायु।Wine
16. एक भारतीय पेड़, जिसका औषधीय गुणों के लिए महत्त्व है।Neem
18. हानिकारक सूर्य किरणों से हमारी रक्षा करने वाली गैस।Ozone
19. निम्न दाब क्षेत्र।Cyclone
ऊपर से नीचेउत्तर
1. जलवाष्प की वायु में मात्रा।Humidity
2. वायुमंडल में धूल कण के चारों ओर जलवाष्प का संघनन।Cloud
3. उत्तर भारत में ग्रीष्म ऋतु में बहने वाली स्थानीय पवन का एक उदाहरण।Loo
4. वायुमंडल में छोटे अंतराल के लिए बदलाव।Weather
5. वर्षण का तरल रूप।Rain
7. पृथ्वी के चारों ओर वायु की चादर।Atmosphere
9. वायु दाब को मापने का यंत्र।Barometer
10. सूर्य से आने वाली उर्जा।Insolation
13. शीत में दृश्यता को कम करता है।Fog
17. जब सूर्य हमारे सिर के ऊपर होता है, वह समय।Noon

(ख) एक सप्ताह का मौसम कैलेंडर बनाएँ। विभिन्न प्रकार के मौसम को दिखाने के लिए चित्रों या संकेतों का उपयोग करो यदि मौसम में बदलाव आता है, तो आप एक दिन में एक से अधिक संकतों का उपयोग कर सकते है। उदाहरण के लिए – वर्षा रुकने पर सूर्य बाहर निकलता है। एक उदाहरण नीचे दिया गया है।

उत्तर: स्वयं करने के लिए

Other Chapters
1. पर्यावरण (New Book)
2. हमारी पृथ्वी के अंदर (New Book)
3. हमारी बदलती पृथ्वी (New Book)
4. वायु (New Book)
5. जल (New Book)
6. मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया (New Book)
7. रेगिस्तान में जीवन (New Book)

Leave a Comment

WhatsApp Icon
X Icon