Bihar Board class 6 Geography chapter 9 solutions are given here for free. Using our guide on chapter 9 – “बिहार दर्शन-1”, students can master the core concepts of this chapter easily.
यह अध्याय बिहार के भौतिक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करता है। हम इसके जलवायु, मिट्टी, वनस्पति और जीव-जंतुओं का अध्ययन करेंगे। इससे हमें बिहार के प्राकृतिक वातावरण की बेहतर समझ प्राप्त होगी।

Bihar Board Class 6 Geography Chapter 9 Solutions
| Subject | Geography (हमारी दुनिया भाग 1) |
| Class | 6th |
| Chapter | 9. बिहार दर्शन-1 |
| Board | Bihar Board |
अभ्यास
प्रश्न 1. सही विकल्प पर (✓) का चिह्न लगाएँ।
प्रश्न (i). गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई थी?
(क) पावापुरी
(ख) वैशाली
(ग) बोध गया
उत्तर- (ग) बोध गया
प्रश्न (ii). गया में अवस्थित विष्णुपद मंदिर किसने बनवाया था ?
(क) रानी अहिल्याबाई
(ख) अजातशत्रु
(ग) अशोक
उत्तर- (क) रानी अहिल्याबाई
प्रश्न (iii). बिहार में गर्म जलकुंड कहाँ अवस्थित है ?
(क) पावापुरी
(ख) राजगीर
(ग) गया
उत्तर- (ख) राजगीर
प्रश्न (iv). ककोलत प्रसिद्ध है।
(क) ठंडे जल के लिए
(ख) गर्म जल के लिए
(ग) मंदिरों के लिए
उत्तर- (क) ठंडे जल के लिए
प्रश्न (v). जरासंध का अखाड़ा अवस्थित है।
(क) राजगीर में
(ख) नालंदा में
(ग) बोध गया में
उत्तर- (क) राजगीर में
प्रश्न 2. खाली जगहों को भरें –
- पितृपक्ष का मेला कृष्णपक्ष पक्ष में लगता है।
- महाबोधि मंदिर के निकट मुचलिंद सरोवर है।
- पावापुरी में जलमंदिर मंदिर है।
- महावीर ने शरीर त्यागकर महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था।
- नालंदा विश्वविद्यालय ज्ञान-विज्ञान का अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र था।
प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें।
प्रश्न (क). बोध गया क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर- बोध गया इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि यहीं पर महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। महाबोधि मंदिर और बोधिवृक्ष यही स्थित हैं जहां गौतम बुद्ध ने दीक्षा ली थी।
प्रश्न (ख). अपने स्कूल से आप राजगीर जाएँगे तो रास्ते में आपको क्या-क्या नजर आएगा?
उत्तर- रास्ते में आपको महाबोधि मंदिर, बोधिवृक्ष, विष्णुपद मंदिर, राजगीर के जलकुंड, मनियार मठ और जरासंध अखाड़ा नजर आएंगे।
प्रश्न (ग). विष्णुपद मंदिर का निर्माण किसने करवाया था ? इसमें किस तरह के पत्थरों का उपयोग किया गया है?
उत्तर- विष्णपद मंदिर का निर्माण रानी अहिल्याबाई ने करवाया था। यह काले पत्थरों से बनवाया गया है। यहाँ भगवान विष्णु के पदचिह्न हैं।
प्रश्न (घ). राजगीर में गर्म जल कुंड हैं क्यों?
उत्तर- राजगीर पहाड़ियों से घिरा है। इन पहाड़ियों में गंधक पाया जाता है जिससे गर्म पानी का स्रोत निकलता है। इसी कारण राजगीर में गर्म जलकुंड मौजूद हैं।
प्रश्न (ङ). जलमंदिर क्यों प्रसिद्ध है ?
उत्तर- पावापुरी स्थित जलमंदिर तालाब के बीच में है और यही वह स्थान है जहां महावीर स्वामी का निर्वाण हुआ था। इसीलिए यह मंदिर प्रसिद्ध है।
प्रश्न 4. सही मिलान करें –
उत्तर-
| 1. मुचलिंद सरोवर | बोधगया |
| 2. रानी अहिल्याबाई | विष्णुपद मंदिर |
| 3. शांति स्तूप | राजगीर की पहाड़ी |
| 4. ककोलत जल प्रपात | नवादा जिला |