Bihar Board Class 6 Geography chapter 1 solutions are given for free here. It covers all the question answer for chapter 1 – “हमारा सौरमंडल” with explanation.
यह अध्याय हमें ब्रह्मांड की व्यापकता और सौरमंडल के घटकों को समझने में मदद करेगा। हम सूरज, ग्रह, उपग्रह और अन्य आकाशीय पिंडों की विशेषताओं का अध्ययन करेंगे। इससे हमारी समझ बढ़ेगी कि हमारी पृथ्वी अंतरिक्ष में कैसे स्थित है।

Bihar Board Class 6 Geography Chapter 1 Solutions
Subject | Geography (हमारी दुनिया भाग 1) |
Class | 6th |
Chapter | 1. हमारा सौरमंडल |
Board | Bihar Board |
अभ्यास
1 . सही विकल्प को चुनें-
(i) राशियों की कुल संख्या कितनी है?
(क) 5
(ग) 8
(ख) 12
(घ) 27
उत्तर:- (ख) 12
(ii) सूर्य की आकृति कैसी है?
(क) गोल
(ख) चिपटी
(ग) वर्गाकार
(घ) आयताकार
उत्तर- (क) गोल
(iii) सौर परिवार का मुखिया कौन है?
(क) पृथ्वी
(ख) चन्द्रमा
(ग) सूर्य
(घ) नक्षत्र
उत्तर- (ग) सूर्य
(iv) ग्रहों की कुल कितनी संख्या है?
(क) 8
(ख) 9
(ग) 12
(घ) 27
उत्तर- (क) 8
(v) सप्तर्षि कितने तारों का समूह है?
(क) 27
(ख) 8
(ग) 12
(घ) 7
उत्तर- (घ) 7
2 . खाली जगहों को भरिए-
- (i) पृथ्वी एक नक्षत्र को 14 दिनों में पार करती है।
- (ii) विषुवत रेखा पर ध्रुवतारा क्षितिज पर दिखाई पड़ता है।
- (iii) मंगल और बृहस्पति ग्रह के बीच क्षुद्रग्रह पाए जाते हैं।
- (iv) वृहस्पति के 63 उपग्रह हैं।
- (v) सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक लगभग 8 मिनट में पहुँचता है।
3 . निम्न प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
प्रश्न (i). सूर्य से दूरी के अनुसार विभिन्न ग्रहों के नाम लिखिए।
उत्तर:- सूर्य से दूरी के अनुसार बुध, ग्रह, शुक्र ग्रह, पृथ्वी ग्रह, मंगल ग्रह, वृहस्पति ग्रह, शनि ग्रह, यूरेनस, नेप्ट्यू न हैं।
प्रश्न (ii). सूर्य से सबसे नजदीकी ग्रह क्या नाम है ?
उत्तर:- बुध सूर्य के सबसे नजदीकी ग्रह है।
प्रश्न (iii). सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन है ?
उत्तर:- सौर मंडल का सबसे बड़ा वृहस्पति ग्रह है।
प्रश्न (iv). पृथ्वी के निकटवर्ती ग्रह कौन-कौन हैं?
उत्तर:- पृथ्वी के सबसे नजदीक सूर्य और चन्द्रमा हैं।
प्रश्न (v). उस ग्रह का क्या नाम है जिसके चारों ओर छल्ले पाये जाते हैं ?
उत्तर:- उस ग्रह का नाम शनि है जिसके चारों ओर छल्ले पाये जाते हैं।
प्रश्न (vi). सौर मंडल का कौन-सा ग्रह आपको सबसे अलग लगा और क्यों?
उत्तर:- सौर मंडल का पृथ्वी ग्रह हमें सबसे अलग लगता है। क्योंकि यही वह ग्रह है जहाँ जीवन मिलता है। यहाँ जल एवं जीवन के लिए आवश्यक गैसें मौजूद हैं और अंतरिक्ष से देखने पर यह नीली दिखाई देती है। यही है हमारी पृथ्वी जिस पर हम रहते हैं।
प्रश्न (vii). पृथ्वी के उपग्रह का क्या नाम है?
उत्तर:- पृथ्वी के उपग्रह का नाम चाँद है।
प्रश्न (viii). वे कौन-कौन से ग्रह हैं जो पृथ्वी के घूमने की विपरीत दिशा में घूमते हैं?
उत्तर:- शुक्र तथा अरुण ग्रह जो पृथ्वी के घूमने की विपरीत दिशा में घूमते हैं।
प्रश्न (ix). आकाशगंगा क्या है?
उत्तर- आकाशगंगा लाखों तारों का एक समूह है।
4. अकाशीय पिण्ड एवं दी गई विशेषताओं का मिलान कीजिए-
1. बुध | (iii) सबसे छोटा ग्रह |
2. पृथ्वी | (iv) नीला ग्रह |
3. चन्द्रमा | (ii) पृथ्वी का उपग्रह |
4. उल्कापिंड | (v) सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले पत्थरों के छोटे टुकड़े |
5. आकाश गंगा | (i) लाखों आकाश गंगा का समूह |
6. ब्रह्माण्ड | (vi) लाखों का समूह |
5. आपस में चर्चा कीजिए एवं लिखिए।
प्रश्न (क). कई तारे सूर्य से बड़े हैं फिर भी छोटे क्यों दिखाई देते हैं ?
उत्तर:- कई तारे सूर्य से बड़े हैं फिर भी छोटे दिखाई देते हैं। क्योंकि यह पृथ्वी से काफी नजदीक हैं । तारों की तुलना में इसलिए कई तारे सूर्य से बड़े होने के बावजूद छोटे दिखाई देते हैं।
प्रश्न (ख). तारे आकाश में ही हैं फिर भी दिन में क्यों नहीं दिखाई देते ?
उत्तर:- सूर्य की रोशनी के कारण तारे आकाश में ही हैं। फिर भी हमें दिखाई नहीं देते हैं।
प्रश्न (ग). चन्द्रमा तारों से छोटा है फिर भी हमें बड़ा क्यों दिखाई देता है?
उत्तर:- चन्द्रमा तारों से छोटा है फिर भी हमें बड़ा दिखाई देता है। क्योंकि पृथ्वी से चन्द्रमा की दूरी कम होने के कारण वह हमें तारों से बड़ा दिखाई देता है।
प्रश्न (घ). अगर किसी आकाशीय पिण्ड में प्रकाश न हो तो क्या वह हमें नजर आएगा? अपने उत्तर के पक्ष में तर्क दीजिए।
उत्तर:- अगर किसी आकाशीय पिण्ड में प्रकाश न हो तो वह हमें दिखाई नहीं देगा। क्योंकि हम प्रकाश के बिना किसी भी वस्तु को देख नहीं सकते हैं।
6. इनमें किन-किन अकाशीय पिंडों के नाम छपे हैं।

उत्तर:-
- बुध
- शुक्र
- पृथ्वी
- मंगल
- वृहस्पति
- शनि
- अरुण
- वरुण
- टाइटन
- सिरस ।
7. सौरमंडल का मॉडल/चित्र बनाकर कक्षा में प्रदर्शित कीजिए।
उत्तर:-
