Looking for Bihar Board Class 6 Geography chapter 6 solutions? Get our complete guide on chapter 6 – “पृथ्वी और ग्लोब” for free on this page. It covers all the questions from the exercise and gives you appropriate answers.
ग्लोब पृथ्वी का एक प्रतिरूप है। इसका अध्ययन हमें पृथ्वी के वास्तविक आकार और आकृति को समझने में मदद करेगा। साथ ही हम ग्लोब के उपयोग और सीमाओं को भी जानेंगे।

Bihar Board Class 6 Geography Chapter 6 Solutions
| Subject | Geography (हमारी दुनिया भाग 1) |
| Class | 6th |
| Chapter | 6. पृथ्वी और ग्लोब |
| Board | Bihar Board |
अभ्यास
1. सही विकल्प चुनें-
प्रश्न 1. एक देशांतर से दूसरे देशांतर की दूरी तय करने में समय लगता है?
(क) चार मिनट
(ख) पाँच मिनट
(ग) चालीस मिनट
(घ) चार संकेण्ड
उत्तर- (क) चार मिनट
प्रश्न 2. सबसे अधिक गर्मी पड़ती है?
(क) शीत कटिबंध में
(ख) शीतोष्ण कटिबंध में
(ग) उष्ण कटिबंध में
(घ) उत्तरी ध्रुव में
उत्तर- (ग) उष्ण कटिबंध में
प्रश्न 3. कर्क रेखा है?
(क) 90° अक्षांश पर
(ख) 23 12° उत्तरी अक्षांश
(ग) 23 12° दक्षिणी अक्षांश
(घ) ध्रुव पर।
उत्तर- (ख) 23 12° उत्तरी अक्षांश
प्रश्न 4. अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा से पूरब जाने पर
(क) दिन-रात में परिवर्तन होता है
(ख) एक तिथि घटा दी जाती है
(ग) एक तिथि बढ़ा दी जाती है
(घ) तिथि में कोई परिवर्तन नहीं करते हैं,
उत्तर- (ग) एक तिथि बढ़ा दी जाती है
2 . खाली जगह को भारीए।
1) 23½° दक्षिणी अक्षांश को मकर रेखा कहा जाता है ।
2) 180° देशांतर रेखा अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा।
3) पृथ्वी पर कुल तीन ताप कटिबंध है ।
4) अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखाओं की मदद से समय का ध्यान होता है
3. कम शब्दों में उत्तर दें।
प्रश्न (क). पृथ्वी के दिये गये नमूने का क्या नाम है ?
उत्तर- पृथ्वी के दिये गये नमूनं का नाम ग्लोब है।
‘प्रश्न (ख). यह नमूना किस आकृति का होगा ? जैसे त्रिकोण, गोल, त्रिभुजाकार आदि।
उत्तर- यह नमूना गोल आकृति का होगा ।
प्रश्न (ग). इस नमूने की आकृति वाले किन्हीं अन्य दो वस्तुओं के . नाम लिखिये।
उत्तर- इस नमूने की आकृति वाले संतरा, खरबूजा हैं।
प्रश्न (घ). पृथ्वी के इस नमूने पर कौन-सी रेखाएँ बनी हैं ? उनके नाम लिखिये।
उत्तर- पृथ्वी के इस नमूने पर अक्षांश रेखा, कर्क रेखा, भूमध्य रेखा, मकर रेखा बनी है।
प्रश्न (ङ). इस नमूने के अलावा, आप और किन माध्यमों से पृथ्वी पर स्थित किसी स्थान का पता लगा सकते हैं ?
उत्तर- इस नमूने के अलावा, मैं आसमान में सूरज की स्थिति या रात में ध्रुव तारे को देखकर किसी स्थान की स्थिति का अनुमान लगा सकते हैं लेकिन इसमें बहुत परेशानी होती है।
पृथ्वी पर स्थित स्थानों को जानने के लिए कम्पास (दिक् सूचक) और नक्शे से ठिकाना खोजना आसान हो गया। इस प्रकार इन माध्यमों के द्वारा भी हम पृथ्वी पर स्थित स्थानों को पता लगा सकते हैं।
4 . निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दे।
प्रश्न (i). अक्षांश वृत्त किसे कहते हैं?
उतर- भूमध्य रेखीय वृत्त एवं किसी स्थान के बीच जो कोण बनता है उसे उस स्थान का अक्षांश कहा जाता है।
प्रश्न (ii). दो प्रमुख अक्षांश रेखाओं के नाम बताइये।
उत्तर- दो प्रमुख अक्षांश रेखाओं के नाम-कर्क रेखा, मकर रेखा हैं।
प्रश्न (iii). पृथ्वी पर कितने कटिबंध हैं? इन कटिबंधों की विशेषताएँ बतलाइये।
उत्तर- पृथ्वी पर तीन प्रमुख कटिबंध हैं:-
- उष्ण कटिबंध: यह कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच का क्षेत्र है। यहां सबसे अधिक गर्मी पड़ती है क्योंकि सूर्य की किरणें लम्बवत् पड़ती हैं। दिन-रात लगभग समान रहते हैं।
- समशीतोष्ण कटिबंध: यह क्षेत्र कर्क और मकर रेखाओं से उत्तर और दक्षिण में ध्रुवीय वृत्तों के बीच का होता है। यहां मौसम शीत और उष्ण दोनों होता है। सूर्य की किरणें तिरछी पड़ती हैं। दिन-रात का अंतर स्पष्ट होता है।
- शीत कटिबंध: यह क्षेत्र उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों के आसपास का होता है। यहां लगभग सालभर ठंड रहती है। छः महीने दिन और छः महीने रात होती है।
प्रश्न (iv). देशान्तर रेखा किसे कहते हैं?
उत्तर- देशांतर रेखाएं वे लम्बवत् रेखाएं होती हैं जो पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों से गुजरती हैं। ये रेखाएं समान दूरी पर होती हैं और पृथ्वी को 360 भागों में बांटती हैं। इनकी मदद से हम समय और स्थान का निर्धारण करते हैं। सबसे प्रमुख देशांतर रेखा 0 डिग्री और 180 डिग्री की होती है।
प्रश्न (v). प्रधान मध्याह्न रेखा क्यों महत्वपूर्ण हैं?
उत्तर- 0° देशांतर को प्रधान देशांतर रेखा या प्रधान मध्याह्न रेखा कहते हैं। पृथ्वी पर किसी स्थान की स्थिति दर्शाने तथा समय निश्चित करने के लिए देशांतर रेखाओं का ज्ञान होना आवश्यक है। इससे तिथि निर्धारण में भी सहयोग मिलता है।
प्रश्न (vi). अक्षांश रेखाओं तथा देशांतर रेखाओं की कुल संख्या कितनी है?
उत्तर- अक्षांश रेखाओं तथा देशांतर रेखाओं की कुल संख्या 20 है।
5. ग्लोब पर कुछ पड़ी एवं खड़ी रेखाएँ बनी हुई हैं। इन्हें गौर से देखकर निम्न प्रश्नों के उत्तर तालिका में लिखिए
प्रश्न (क). पड़ी/खड़ी रेखाएँ किन दिशाओं के बीच में खींची गयी।
उत्तर- पड़ी/खड़ी रेखाएँ उत्तर और दक्षिण दिशाओं के बीच में खींची गयी हैं।
प्रश्न (ख). अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा क्या है?
उत्तर- पृथ्वी का आकार गोल है जो एक वृत्त के समान है। एक वृत्त में 360° होते हैं। इसी आधार पर पृथ्वी पर 360° देशांतर रेखाएँ खींची जा सकती हैं। इनमें दो देशांतर रेखाएँ महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। ये हैं 0° तथा 180° देशांतर रेखाएँ।
0° देशांतर को प्रधान देशांतर रेखा या प्रधान मध्याह्न रेखा तथा 1800 देशांतर रेखा को अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहते हैं।
प्रश्न (ग). किन्हीं दो पड़ी अथवा खड़ी रेखाओं के बीच किस प्रकार की दूरी है ? (समान/असमान)
उत्तर- दो अक्षांशों के बीच की दूरी समान होती है।
प्रश्न (घ). पड़ी/खड़ी रेखाओं को क्या कहते हैं?
उत्तर- पड़ी/खड़ी रेखाओं को अक्षांश रेखा कहते हैं।
प्रश्न (ङ). पड़ी एवं खड़ी रेखाओं में से कौन-सी आपस में मिलती है?
उत्तर- पडी एवं खड़ी रेखाओं में से खडी रेखा आपस में मिलती है।