Bihar Board Class 7 Hindi Durva Chapter 2 Solutions – सबसे सुंदर लड़की

Bihar Board Class 7 Hindi Durva Chapter 2 Solutions are available here. Get all question answers of chapter 2 – “सबसे सुंदर लड़की” for free. This follows the new supplementary Hindi book of Bihar Board Class 7.

विष्णु प्रभाकर की कहानी ‘सबसे सुंदर लड़की’ आपको आंतरिक सुंदरता का महत्व सिखाएगी। इस अध्याय में आप एक साधारण लड़की की कहानी पढ़ेंगे, जिसे उसके सच्चे स्वभाव, दयालुता और सेवा भाव के कारण सबसे सुंदर कहा जाता है। यह कहानी आपको समझाएगी कि असली सुंदरता बाहरी रूप में नहीं, बल्कि हृदय की अच्छाई में होती है।

Bihar Board Class 7 Hindi Durva Chapter 2 Solutions

Bihar Board Class 7 Hindi Durva Chapter 2 Solutions

SubjectHindi – दूर्वा (Durva)
Class7
Chapter2. सबसे सुंदर लड़की
BoardBihar Board

1. वाक्य जोड़ो

नमूना → सहेलियाँ नाचती हैं। वे गाती भी हैं।

उत्तर – सहेलियाँ नाचती-गाती हैं।

क. लहरें उछलती हैं। वे कूदती भी हैं।

उत्तर – लहरें उछलती-कूदती हैं।

ख. सब बच्चे हँसते हैं। वे खेलते भी हैं।

उत्तर – बच्चे हँसते-खेलते हैं।

ग. मेरी माँ पढ़ना जानती है। वह लिखना भी जानती हैं।

उत्तर – मेरी माँ पढ़ना-लिखना जानती है।

2. कहानी से

(क) हर्ष और कनक छोटे होने पर भी समुद्र की लहरों में कैसे तैर सकते थे?

उत्तर – हर्ष और कनक समुद्र के किनारे रहते थे। उन्होंने छोटी उम्र से ही तैरना सीख लिया था और उन्हें तैरने का बहुत अभ्यास था। इसलिए वे समुद्र की बड़ी लहरों में भी आसानी से तैर सकते थे।

(ख) हर्ष का पिता क्या काम करता था?

उत्तर – हर्ष का पिता एक कलाकार था। वह समुद्र से सीपियाँ, रंग-बिरंगी कौड़ियाँ, सुंदर शंख और अनोखे पत्थर इकट्ठा करता था। इनसे वह खिलौने और मालाएँ बनाता और उन्हें पास के बड़े शहर में बेचता था।

(ग) कनक छोटे-छोटे शंखों की मालाएँ बनाकर क्यों बेचती थी?

उत्तर – कनक के पिता की मृत्यु हो चुकी थी। उसकी माँ मछलियाँ बेचकर घर चलाती थी। कनक अपनी माँ की मदद करने के लिए छोटे-छोटे शंखों की मालाएँ बनाकर बेचती थी।

(घ) मंजरी को कनक क्यों नहीं भाती थी?

उत्तर – मंजरी को कनक इसलिए नहीं भाती थी क्योंकि कनक एक अच्छी तैराक थी। वह हर्ष के साथ मिलकर समुद्र की बड़ी लहरों में दूर तक तैरने जाती थी। मंजरी को यह देखना अच्छा नहीं लगता था।

(ड़) मंजरी ने कनक को अपना खिलौना क्यों दे दिया?

उत्तर – मंजरी ने कनक को अपना खिलौना इसलिए दिया क्योंकि कनक ने उसे समुद्र की लहरों में डूबने से बचाया था। इस वजह से मंजरी को कनक बहुत अच्छी और सुंदर लगने लगी थी।

3. रिक्त स्थान भरो

नमूना → गुड़िया जैसी सुंदर

(क) दूध जैसा _____

उत्तर – सफ़ेद

(ख) हाथी जैसा _____

उत्तर – बड़ा

(ग) रात जैसा _____

उत्तर – काला

(घ) रुई जैसा _____

उत्तर – नरम

(ड़) चीनी जैसा _____

उत्तर – मीठा

4. कौन कैसा

नीचे कुछ शब्द लिखें हैं। उन्हें उचित खाने में लिखो।

दयालु, डरपोक, साहसी, सुंदर, अमीर, गरीब, समझदार, लालची,
ईर्ष्यालु, अच्छी, मेहनती, आलसी, मूर्ख, लापरवाह, मनमौजी।

उत्तर –

5. सुंदर

मंजरी बिलकुल गुड़िया जैसी सुंदर थी। तुम्हें सबसे सुंदर कौन लगती/लगता है? क्यों?

उत्तर – मुझे मेरी माँ सबसे सुंदर लगती है। वह बहुत प्यार से हमारी देखभाल करती है और हमेशा दूसरों की मदद करती है। उनकी मुस्कान और अच्छा स्वभाव उन्हें और भी सुंदर बनाता है।

6. गरीब

(क) “वह बेचारी थी बड़ी गरीब।”

लोग आमतौर पर गरीबों को बेचारा और असहाय क्यों मानते हैं? कहानी में कनक को बेचारी कहा गया है जबकि वह निडर और दूसरों की सहायता करने वाली लड़की थी। दूसरी ओर मंजरी गरीब नहीं थी पर ईर्ष्यालु और डरपोक थी। तुम्हारे विचार से असली गरीब कौन है?

उत्तर – लोग गरीबों को बेचारा और असहाय इसलिए मानते हैं क्योंकि वे सोचते हैं कि पैसे के बिना कोई ताकतवर नहीं हो सकता। उन्हें लगता है कि गरीब लोग कमजोर होते हैं और कुछ नहीं कर सकते।

मेरे विचार से असली गरीब मंजरी है। वह अमीर थी, लेकिन उसका दिल छोटा था। वह कनक से जलती थी और डरपोक थी। कनक गरीब थी, लेकिन वह निडर थी और उसने मंजरी की जान बचाई। असली गरीबी दिल की होती है, जो मंजरी में थी।

(ख) तुमने अपने आस-पास अमीर और गरीब, दोनों तरह के लोग देखे होंगे। तुम्हारे विचार से गरीबी के क्या कारण हो सकते हैं?

उत्तर – गरीबी के कई कारण हो सकते हैं। सबसे बड़ा कारण है पढ़ाई की कमी। जो लोग पढ़े-लिखे नहीं होते, उन्हें अच्छी नौकरी नहीं मिलती और कम पैसे मिलते हैं। इसके अलावा, बेरोजगारी, बीमारी, और ज्यादा परिवार का होना भी गरीबी बढ़ाता है।

(ग) अमीरी और गरीबी के अंतर को कैसे दूर किया जा सकता है? कुछ उपाय सुझाओ।

उत्तर – अमीरी और गरीबी का अंतर दूर करने के लिए ये उपाय किए जा सकते हैं:

  • सभी बच्चों को मुफ्त और अच्छी पढ़ाई मिले।
  • गरीब लोगों को अच्छी नौकरी के मौके दिए जाएँ।
  • कम पैसे में इलाज की सुविधा दी जाए।
  • लोगों को छोटा परिवार रखने के लिए जागरूक करना।

7. जन्मदिन

(क) क्या तुम्हारा जन्मदिन मनाया जाता है?

(ख) तुम्हारे कितने दोस्तों और संबंधियों का जन्मदिन मनाया जाता है और कितनों का नहीं मनाया जाता?

उत्तर – छात्र स्वयं करे l

8. समुद्र

भारत के मानचित्र को देखो। भारत तीन दिशाओं से समुद्र से घिरा है। उन तीनों दिशाओं के नाम मानचित्र में भरो। समुद्र के पास वाले राज्यों के नाम भी भरो।

उत्तर – पश्चिम दिशा, पूर्व दिशा और दक्षिण दिशाओं से भारत समुद्र से घिरा है।
समुद्र के पास वाले राज्यों के नाम – गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल

9. वाक्य बनाओ

‘उसके पिता एक सुंदर-सा खिलौना बनाने में लगे हैं।’ इस वाक्य में ‘सुंदर-सा’ लगाकर वाक्य बनाया गया है। तुम भी साधारण, बड़ा, छोटा, लंबा, गोल, चौकोर और त्रिकोण शब्द में सा, से या सी का प्रयोग कर वाक्य बनाओ।

उत्तर –

  • साधारण-सा – उसने एक साधारण-सा कुरता पहना है।
  • बड़ा-सा – बगीचे में एक बड़ा-सा पेड़ है।
  • छोटा-सा – मेरे पास एक छोटा-सा पिल्ला है।
  • लंबा-सा – उसने एक लंबा-सा रास्ता चुना।
  • गोल-सी – माँ ने एक गोल-सी रोटी बनाई।
  • चौकोर-सा – टेबल पर एक चौकोर-सा डिब्बा रखा है।
  • त्रिकोण-सी – उसने एक त्रिकोण-सी पतंग उड़ाई।

10. कुछ यह भी करो

(क) हर्ष का पिता समुद्र के किनारे रहता था। वह तरह-तरह के खिलौने एवं मालाएँ तैयार कर पास के बड़े नगर में बेच आता था। तुम अपने आस-पास के कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त करो। वे किन-किन चीज़ों से क्या-क्या बनाते हैं?

(ख) समुद्र से सीपी, कौड़ी, शंख, पत्थर आदि प्राप्त होते हैं। पता करो उससे और क्या-क्या चीज़ें प्राप्त होती हैं जो मनुष्य के लिए उपयोगी हैं? इसकी एक सूची बनाओ।

(ग) हर्ष और कनक ने मंजरी को समुद्र से निकाला। इसके बाद उन्होंने मंजरी को प्राथमिक उपचार दिया। पता करो तुम कौन से प्राथमिक उपचार करोगे, यदि:

  • किसी का हाथ गर्म चीज़ से जल जाए
  • पैर में काँच घुस जाए
  • कोई जहरीला ततैया काट ले

उत्तर – छात्र स्वयं करे l

Other Chapters
1. चिड़िया और चुरुंगुन
2. सबसे सुंदर लड़की
3. मैं हूँ रोबोट
4. गुब्बारे पर चीता
5. थोड़ी धरती पाऊँ
6. गारो
7. पुस्तकें जो अमर हैं
8. काबुलीवाला
9. विश्वेश्वरैया
10. हम धरती के लाल
11. पोंगल
12. शहीद झलकारीबाई
13. नृत्यांगना सुधा चंद्रन
14. पानी और धूप
15. गीत
16. मिट्टी की मूर्तियाँ
17. मौत का पहाड़ (केवल पढ़ने के लिए)
18. हम होंगे कामयाब एक दिन (केवल पढ़ने के लिए)

Leave a Comment

WhatsApp Icon
X Icon