Bihar Board Class 7 Science Chapter 9 Solutions – गति एवं समय (New Book)

Bihar Board Class 7 Science Chapter 9 Solutions from the new book is available here. You will get complete question-answer of chapter 9 – “गति एवं समय” on this page. This follows the new NCERT-based Science book of Bihar Board Class 7.

अध्याय 9 – गति एवं समय, हमें भौतिकी की आधारभूत अवधारणाओं, जैसे गति और समय, से परिचित कराता है। इस अध्याय में हम सीखते हैं कि वस्तुएँ कैसे गति करती हैं, उनकी गति को कैसे मापा जाता है, और गति व समय के बीच का संबंध क्या है। घड़ी, स्पीडोमीटर और मीटर स्केल जैसे उपकरणों के उपयोग को समझाया गया है, साथ ही गति की इकाइयों और विभिन्न प्रकार की गति को चित्रों व तालिकाओं के माध्यम से सरल उदाहरणों द्वारा स्पष्ट किया गया है। यह अध्याय गति के सिद्धांतों को समझने और दैनिक जीवन में उनके अनुप्रयोग को जानने का एक रोचक अवसर प्रदान करता है। इस अध्याय के समाधान, “गति एवं समय Question Answer”, यहाँ उपलब्ध हैं।

Bihar Board Class 7 Science Chapter 9 Solutions New

Bihar Board Class 7 Science Chapter 9 Solutions

Class7
SubjectScience (विज्ञान)
Chapter9. गति एवं समय
BoardBihar Board

अभ्यास

1. निम्नलिखित गतियों का वर्गीकरण सरल रेखा के अनुदिश, वर्तुल तथा दोलन गति में कीजिए-

(क) दौड़ते समय आपके हाथों की गति।

उत्तर:- दोलन गति।

(ख) सीधी सड़क पर गाड़ी को खींचते घोड़े की गति।

उत्तर:- सरल रेखा के अनुदिश गति।

(ग) ‘मैरी गो राउंड’ झूले में बच्चे की गति।

उत्तर:- वर्तुल गति।

(घ) ‘सी-सॉ’ झूले पर बच्चे की गति।

उत्तर:- दोलन गति।

(च) विद्युत घंटी के हथौड़े की गति।

उत्तर:- दोलन गति।

(छ) सीधे पुल पर रेलगाड़ी की गति।

उत्तर:- सरल रेखा के अनुदिश गति।

2. निम्नलिखित में कौन-सा कथन सही नहीं हैं?

(क) समय का मूल मात्रक सेकंड है। – सही
(ख) प्रत्येक वस्तु नियत चाल से गति करती है। – गलत
(ग) दो शहरों के बीच की दूरियाँ किलोमीटर में मापी जाती हैं। – सही
(घ) किसी दिए गए लोलक का आवर्तकाल नियत नहीं होता। – गलत
(च) रेलगाड़ी की चाल m/h में व्यक्त की जाती है। – गलत

3. कोई सरल लोलक 20 दोलन पूरे करने में 32s लेता है। लोलक का आवर्तकाल क्या है?

उत्तर:- एक दोलन पूरा करने में लगने वाला समय लोलक का आवर्तकाल कहलाता है।

आवर्तकाल = कुल समय/दोलनों की सँख्या

= 32/20

= 1.6 सेकंड K

4. दो स्टेशनों के बीच की दूरी 240 km है। कोई रेलगाड़ी इस दूरी को तय करने में 4 घंटे लेती है। रेलगाड़ी की चाल परिकलित कीजिए।

उत्तर:- रेलगाड़ी की चाल = तय दूरी / लिया गया समय

= 240km/4 h

= 60km/h

5. किसी कार के पथमापी का 08:30 AM पर पाठ्यांक 57321.0 km है। यदि 08:50 AM पर पथमापी का पाठ्यांक परिवर्तित होकर 57336.0 km हो जाता है, तो कार द्वारा चली गयी दूरी कितनी है? कार की चाल km/min में परिकलित कीजिए। इस चाल को km/h में भी व्यक्त कीजिए।

उत्तर:- आरंभिक पथमापी पाठ्यांक = 57321.0 km

अंतिम पथमापी पाठ्यांक = 57336.0 km

तय की गई दूरी = 57336.0 – 57321.0 = 15 km

समय = 08:50 AM – 08:30 AM = 20 मिनट

चाल (km/min) = दूरी ÷ समय = 15 ÷ 20 = 0.75 km/min

चाल (km/h) = 0.75 × 60 = 45 km/h

अतः कार की चाल 0.75 km/min या 45 km/h है।

6. सलमा अपने घर से साइकिल पर विद्यालय पहुँचने में 15 मिनट लेती है। यदि साइकिल की चाल 2 m/s है, तो घर से विद्यालय की दूरी परिकलित कीजिए।

उत्तर:- समय = 15 मिनट = 15 × 60 = 900 सेकंड

साइकिल की चाल = 2 मीटर/सेकंड

दूरी = चाल × समय = 2 × 900 = 1800 मीटर

1000 मीटर = 1 किलोमीटर

इसलिए, 1800 मीटर = 1800 ÷ 1000 = 1.8 किलोमीटर

अतः घर से विद्यालय की दूरी 1.8 km है।

7. निम्नलिखित स्थितियों में गति के दूरी-समय ग्राफ़ की आकृति दर्शाइए-

(क) नियत चाल से गति करती कार।

उत्तर:-

(ख) सड़क के किनारे खड़ी कोई कार।

उत्तर:-

8. निम्नलिखित में कौन-सा संबंध सही है?

  • (क) चाल = दूरी समय।
  • (ख) चाल = दूरी/समय।
  • (ग) चाल = समय/दूरी।
  • (घ) चाल = 1/दूरी × समय।

उत्तर:- (ख) चाल = दूरी/समय।

9. चाल का मूल मात्रक है-

  • (क) km/min
  • (ख) m/min
  • (ग) km/h
  • (घ) m/s

उत्तर:- (घ) m/s

10. कोई कार 40 km/h की चाल से 15 मिनट चलती है, इसके पश्चात् वह 60 km/h की चाल से 15 मिनट चलती है। कार द्वारा तय की गई कुल दूरी होगी-

  • (क) 100 km
  • (ख) 25 km
  • (ग) 15 km
  • (घ) 10 km

उत्तर:- (ख) 25 km

11. मान लीजिए चित्र 9.1 तथा चित्र 9.2 में दर्शाए गए फोटोग्राफ 10 सेकंड के अंतराल पर खींचे गए। यदि इन फोटोग्राफों में 100 मीटर की दूरी को 1 cm द्वारा दर्शाया गया है, तो तीव्रतम कार की चाल परिकलित कीजिए।

उत्तर:- नीली कार द्वारा तय दूरी = 1.4 सेमी

1 सेमी = 100 मीटर

इसलिए, 1.4 सेमी = 1.4 × 100 = 140 मीटर

समय = 10 सेकंड

चाल = दूरी ÷ समय = 140 ÷ 10 = 14 मीटर/सेकंड

अतः कार की चाल 14 m/s है।

12. चित्र 9.15 में दो वाहनों, A तथा B की गति के दूरी-समय ग्राफ़ दर्शाए गए हैं। इनमें से कौन-सा वाहन अपेक्षाकृत तीव्र गति से चल रहा है?

उत्तर:- वाहन A, B की अपेक्षा तेज गति से चल रहा है क्योंकि इसने कम समय में अधिक दूरी तय की है।

13. निम्नलिखित दूरी-समय ग्राफ़ों में से कौन उस ट्रक की गति को दर्शाता है, जिसमें उसकी चाल नियत नहीं है?

उत्तर:- यदि चाल नियत हो तो उसका ग्राफ़ एक सरल रेखा को दर्शाता है। ग्राफ़

(iii) में गति सरल रेखा में नहीं है।

Other Chapters
1. पादपों में पोषण
2. प्राणियों में पोषण
3. ऊष्मा
4. अम्ल, क्षारक और लवण
5. भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
6. जीवों में श्वसन
7. जंतुओं और पादप में परिवहन
8. पादप में जनन
9. गति एवं समय
10. विद्युत धारा और इसके प्रभाव
11. प्रकाश
12. वन : हमारी जीवन रेखा
13. अपशिष्ट जल की कहानी

Leave a Comment

WhatsApp Icon
X Icon