MP Board Class 6 Hindi Sugam Bharti Chapter 11 Solutions – नई सुबह

MP Board class 6 Hindi Sugam Bharti chapter 11 solutions are available here. It gives you all the question answer of chapter 11 – “नई सुबह” in hindi medium.

‘नई सुबह’ एक संकलित कहानी है जो दहेज प्रथा के खिलाफ एक युवती के साहसिक निर्णय को दर्शाती है। इस कहानी में गीता नामक लड़की की शादी की तैयारियों का वर्णन है। शुरुआत में सब कुछ ठीक चल रहा होता है, लेकिन जल्द ही दूल्हे पक्ष की दहेज की माँग सामने आती है। गीता, जो पहले से ही इस विवाह को लेकर शंकित थी, अपने निर्णय पर दृढ़ रहती है और इस शादी से इनकार कर देती है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे गीता के परिवार ने उसके फैसले का समर्थन किया और एक ईमानदार परिवार से रिश्ता जोड़ा।

MP Board class 6 Hindi Sugam Bharti chapter 11

MP Board Class 6 Hindi Sugam Bharti Chapter 11

SubjectHindi ( Sugam Bharti )
Class6th
Chapter11. नई सुबह
Authorसंकलित
BoardMP Board

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. (क) सही जोड़ी बनाइए

उत्तर –

1. सगे(घ) संबंधी
2. सजी(क) संवरी
3. क्षमा(ख) प्रार्थी
4. प्रत्यक्ष(ग) अप्रत्यक्ष

प्रश्न (ख). कोष्टक में दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त विकल्प चुनकर वाक्य को पूरा कीजिए

  1. जो कुछ है हमारा धन तो गीता ही है। (मन/धन)
  2. बराती हैं, थोड़ा बहुत तो तंग करते हैं। (घराती/बाराती)
  3. थोड़ी देर पहले जो रौनक थी वह समाप्त हो गई। (समाप्त/आरंभ)
  4. सब तरफ बदनामी हुई सो अलग। (प्रशंसा/बदनामी)

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए

(क) गीता क्यों अनमनी थी?

उत्तर – गीता इसलिए अनमनी थी क्योंकि उसकी शादी ऐसे परिवार में हो रही थी जो दिखावे में दहेज के विरोधी थे, पर वास्तव में दहेज के लालची थे।

(ख) महिलाएँ गीता के भाग्य को क्यों सराह रही थीं?

उत्तर – महिलाएँ गीता के भाग्य की तारीफ़ इसलिए कर रही थीं क्योंकि उसकी शादी एक अच्छी नौकरी वाले इंजीनियर से हो रही थी।

(ग) शंभुपुरा वालों का रिश्ता किस कारण ठुकराया गया था?

उत्तर – शंभुपुरा वालों का रिश्ता केवल इसलिए ठुकरा दिया गया क्योंकि वे आर्थिक रूप से कमजोर थे और दहेज नहीं दे सकते थे।

(घ) ‘हम दहेज के खिलाफ हैं।’ यह किसने कहा?

उत्तर – लड़के के पिता ने दिखावे के लिए यह कहा कि वे दहेज के खिलाफ हैं।

(ङ) रघुनाथ जी का स्वभाव कैसा था?

उत्तर – रघुनाथ जी मिलनसार स्वभाव के थे और हर किसी की मदद करने को तैयार रहते थे।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-से-पाँच वाक्यों में दीजिए

(क) गीता के घर शादी के दिन कैसा वातावरण था?

उत्तर – गीता के घर शादी के दिन ख़ुशी और उत्साह का माहौल था। सभी लोग एक इंजीनियर से गीता की शादी होने की बात से प्रसन्न थे, लेकिन गीता मन ही मन परेशान थी।

(ख) गीता को किनकी बातों में छलावा नजर आ रहा था, वह छलावा क्या था?

उत्तर – गीता को इंजीनियर के पिता की बातों में छलावा नजर आ रहा था। वे दिखावे के लिए दहेज का विरोध कर रहे थे, लेकिन वास्तव में वे दहेज चाहते थे।

(ग) “अगर आप बुरा न माने” कहकर गीता ने पिताजी से कौन-सी बात कही?

उत्तर – गीता ने विनम्रता से पिता से कहा कि वे शंभुपुरा के रघुनाथ जी के यहाँ जाकर शादी का प्रस्ताव रखें। उसे रघुनाथ जी का परिवार सच्चा और ईमानदार लगा था।

(घ) शंभुपरा पहुँचकर गीता के चाचा ने रघुनाथ जी को कौन-सी घटना बताई?

उत्तर – गीता के चाचा ने रघुनाथ जी को बताया कि कैसे इंजीनियर का परिवार दिखावे में दहेज विरोधी था। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे वे लोग वास्तव में दहेज के लालची निकले।

(ङ) “अपमान का दहेज” लेकर कौन लौटा तवा क्यों?

उत्तर – इंजीनियर का परिवार अपमान का दहेज लेकर लौटा क्योंकि उनकी दहेज की लालच सबके सामने उजागर हो गई थी। उनका झूठा दिखावा और लालच सबको पता चल गया था।

भाषा की बात

प्रश्न 4. निम्नलिखित शब्दों का शुद्ध उच्चारण कीजिए

दहेज, इंजीनियर, सुसंस्कारी, सन्नाटा

उत्तर – छात्र स्वयं उच्चारण करे।

प्रश्न 5. शुद्ध वर्तनी पर सही (✓) का निशान लगाइए

रिस्ता/रीश्ता/रिश्ता
व्यसत/व्यस्त/वयस्त
बिलकुल/बिलकूल /विलकुल
सनाटा/संनाटा/सन्नाटा
सहर्ष/सर्हष/सहर्से

उत्तर – रिश्ता, व्यस्त, बिलकुल, सन्नाटा, सहर्ष

प्रश्न 6. निम्नलिखित शब्दों के ‘विलोम’ शब्द लिखिए

मंगल, मान, दण्ड, बेचैन, प्रसन्न

उत्तर – अमंगल, अपमान, पुरस्कार, चैन, दुखी, अप्रसन्न

Leave a Comment

WhatsApp Icon
X Icon