UP Board Class 8 Geography Chapter 11 Solutions – आपदा एवं आपदा प्रबन्धन

Get your free UP Board class 8 Geography chapter 11 solutions here. Our subject experts have written this answer in hindi medium to help you understand chapter 11 – “आपदा एवं आपदा प्रबन्धन” easily.

UP Board class 8 Geography chapter 11 “आपदा एवं आपदा प्रबंधन” प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के बारे में बताता है। यह अध्याय स्पष्ट करता है कि किस तरह बाढ़, भूकंप, चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाएं और औद्योगिक दुर्घटनाएं जनजीवन को प्रभावित करती हैं। इसमें आपदा प्रबंधन के महत्व और इससे निपटने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई है।

UP Board Class 8 Geography Chapter 11

UP Board Class 8 Geography Chapter 11 Solutions

SubjectGeography (भूगोल : पृथ्वी और हमारा जीवन)
Class8th
Chapter11. आपदा एवं आपदा प्रबन्धन
BoardUP Board

प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए l

(क) आपदा किसे कहते हैं?

उत्तर- जब कोई घटना एकाएक होकर मानव जीवन, संपत्ति या पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाती है, तो उसे आपदा कहा जाता है। जैसे – भूकंप, बाढ़, सुनामी आदि।

(ख) प्राकृतिक आपदाओं के पाँच उदाहरण लिखिए।

उत्तर- प्राकृतिक आपदाओं के कुछ उदाहरण हैं – भूकंप, सुनामी, बाढ़, चक्रवात, जंगल की आग, अकाल, ठंड/गर्मी की लहर आदि।

(ग) भूकंप के दौरान कौन-कौन सी सावधानियाँ बरतनी चाहिए?

उत्तर- भूकंप के दौरान सुरक्षित रहने के लिए –

  • मजबूत फर्नीचर के नीचे शरण लें
  • कमरे के किनारों पर खड़े हो जाएं
  • बिजली बंद कर दें
  • सीढ़ी से न उतरें
  • लिफ्ट न लें
  • खुले स्थान की ओर बढ़ें।

(घ) बादल फटने से आप क्या समझते हैं?

उत्तर- बादल फटना एक विनाशकारी मौसमी घटना है जिसमें कम समय में किसी छोटे क्षेत्र में बहुत अधिक वर्षा हो जाती है। इससे बाढ़, भूस्खलन और भारी नुकसान हो सकता है।

(ङ) आपदा प्रबन्धन के कौन-कौन से तत्त्व हैं?

उत्तर- आपदा प्रबंधन के छः प्रमुख तत्व हैं –

  1. आपदा निवारण
  2. आपदा तैयारी
  3. प्रतिक्रिया
  4. राहत और बचाव
  5. पुनर्वास
  6. पुनर्निर्माण।

प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

(क) सुनामी जापानी भाषा का शब्द है।
(ख) आकाशीय बिजली का गिरना प्राकृतिक आपदा है।
(ग) संसद द्वारा आपदा प्रबन्धन अधिनियम वर्ष 2005 में पारित किया गया।
(घ) आपदा-पुनर्वास, आपदा के उपरान्त की अवस्था है।

प्रश्न 3. सही जोड़े बनाइए-

उत्तर

राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरणप्रधानमंत्री
राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरणमुख्यमंत्री
जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरणजिलाधिकारी
Other Chapter Solutions
Chapter 1 Solutions – संसाधन
Chapter 2 Solutions – भारत : कृषि एवं सिंचाई
Chapter 3 Solutions – भारत : खनिज सम्पदा
Chapter 4 Solutions – भारत : शक्ति के साधन
Chapter 5 Solutions – भारत : उद्योग-धंधे
Chapter 6 Solutions – भारत : यातायात, व्यापार एवं संचार
Chapter 7 Solutions – भारत : मानव संसाधन
Chapter 8 Solutions – उत्तर प्रदेश : अर्थव्यवस्था एवं मानव संसाधन
Chapter 9 Solutions – प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन-1
Chapter 10 Solutions – प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन-2
Chapter 11 Solutions – आपदा एवं आपदा प्रबन्धन

Leave a Comment

WhatsApp Icon
X Icon