MP Board Class 6 Science Chapter 9 Solutions – विधुत तथा परिपथ

Free solutions for MP Board class 6 Science chapter 9 is available here. You will get a complete set of question answers of chapter 9 – “विधुत तथा परिपथ” in hindi medium.

इस अध्याय में हम विद्युत और विद्युत परिपथ के बारे में सीखेंगे। विद्युत हमारे दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम जानेंगे कि विद्युत क्या है, यह कैसे काम करती है, और इसका उपयोग कैसे किया जाता है। इस अध्याय में हम विद्युत परिपथ के बारे में भी पढ़ेंगे – वे कैसे बनाए जाते हैं और कैसे काम करते हैं। हम सरल विद्युत उपकरणों और उनके कार्य के बारे में भी जानकारी प्राप्त करेंगे।

MP Board class 6 Science chapter 9

MP Board Class 6 Science Chapter 9 Solutions

SubjectScience (विज्ञान)
Class6th
Chapter9. विधुत तथा परिपथ
BoardMP Board

प्रश्न 1: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:-

(क) एक युक्ति जो परिपथ को तोड़ने के लिए उपयोग की जाती है, बिजली का स्वीच कहलाती है।
(ख) एक विद्युत सेल में दो टर्मिनल होते हैं।]

प्रश्न 2: निम्नलिखित कथनों के लिए सही या गलत लिखे।

(क) विद्युत-धारा धातुओं से होकर प्रवाहित हो सकती है। – सही
(ख) विद्युत-परिपथ बनाने के लिए धातुओं के तारों के स्थान पर जूट की डोरी प्रयुक्त की जा सकती है। – गलत
(ग) विद्युत-धारा थर्मोकोल की सीट से होकर प्रवाहित हो सकती है। – गलत

प्रश्न 3: व्याख्या कीजिए की चित्र 12.13 में दर्शाई गई वयवस्था में बल्ब क्यों नहीं दीप्तिमान होता है?

उत्तर:- चित्र 12.13 में दर्शाई गई वयवस्था में बल्ब के दीप्तिमान नहीं होने के निम्नलिखित कारण सम्भव है:-

  • विद्युत परिपथ पूरा नहीं है – बैटरी से बल्ब तक का मार्ग बंद लूप (closed loop) नहीं बनाता है। विद्युत धारा के प्रवाह के लिए एक बंद परिपथ आवश्यक होता है।
  • तार का एक सिरा बैटरी के एक टर्मिनल से जुड़ा है और दूसरा सिरा बल्ब के एक टर्मिनल से। बल्ब के दूसरे टर्मिनल और बैटरी के दूसरे टर्मिनल के बीच कोई कनेक्शन नहीं है।

प्रश्न 4: चित्र 12.14 में दर्शाए गए आरेख को पूरा कीजिए और बताइए कि बल्ब को दीप्तिमान करने के लिए तारों के स्वतंत्र सिरों को किस प्रकार जोड़ना चाहिए?

उत्तर:-

प्रश्न 5: विद्युत-स्विच को उपयोग करने का क्या प्रयोजन है। कुछ विद्युत साधित्रों के नाम बताइए जिसमें स्विच उसके अंदर ही निर्मित होते हैं।

उत्तर:- विद्युत-स्विच का प्रयोजन विद्युत परिपथ को चालू या बंद करना है। यह बल्ब और अन्य उपकरणों को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे बिजली की बचत होती है। टेलीविजन, पंखा, और वाशिंग मशीन जैसे कुछ उपकरणों में स्विच अंदर ही बने होते हैं।

प्रश्न 6: चित्र 12.14 में सुरक्षा पिन की जगह अगर रबड़ लगा दें तो क्या बल्ब दीप्तिमान होगा?

उत्तर:- नहीं, बल्ब दीप्तिमान नहीं होगा। रबड़ एक विद्युत-रोधक पदार्थ है जो विद्युत धारा को प्रवाहित नहीं होने देता। इसलिए, रबड़ लगाने से विद्युत परिपथ पूरा नहीं होगा।

प्रश्न 7: क्या चित्र 12.15 में दिखाए गए परिपथ में बल्ब दीप्तिमान होगा?

उत्तर:- नहीं, चित्र 12.15 में दिखाए गए परिपथ में बल्ब दीप्तिमान नहीं होगा। बल्ब के दोनों टर्मिनल से तार जुड़े होने चाहिए ताकि विद्युत धारा प्रवाहित हो सके। यहाँ, दोनों तार केवल एक टर्मिनल से जुड़े हैं, जिससे परिपथ अधूरा रहता है और बल्ब नहीं जलता।

प्रश्न 8: किसी वस्तु के साथ “चालक-परिक्षित्र” का उपयोग करके यह देखा गया कि बल्ब दीप्तिमान होता है। क्या इस वस्तु का पदार्थ विद्युत-चालक है या विद्युत-रोधक? व्याख्या कीजिए।

उत्तर:- इस वस्तु का पदार्थ विद्युत-चालक है। चालक-परिक्षित्र में बल्ब का दीप्तिमान होना दर्शाता है कि वस्तु विद्युत धारा को प्रवाहित कर रही है, जो विद्युत-चालकों की विशेषता है।

प्रश्न 9: आपके घर में स्विच की मरम्मत करते समय विद्युत-मिस्तरी रबड़ के दस्ताने क्यों पहनता है? व्याख्या कीजिए।

उत्तर:- विद्युत-मिस्त्री रबड़ के दस्ताने पहनता है क्योंकि रबड़ विद्युत-रोधक है। यह उन्हें विद्युत धारा से सुरक्षित रखता है और विद्युत शॉक से बचाता है। यह सुरक्षा उपाय बहुत महत्वपूर्ण है।

प्रश्न 10: विद्युत-मिस्तरी द्वारा उपयोग किए जाने वाले औज़ार, जैसे- पेचकस और प्लायर्स के हत्थों पर प्राय: प्लास्टिक या लकड़ी का आवरण चढ़ें होते हैं। क्या आप इसका कारण समझा सकते हैं?

उत्तर:- विद्युत-मिस्त्री के औज़ारों के हत्थों पर प्लास्टिक या लकड़ी का आवरण विद्युत-रोधक के रूप में काम करता है। यह उन्हें विद्युत शॉक से बचाता है और काम को सुरक्षित बनाता है।

Leave a Comment

WhatsApp Icon
X Icon