MP Board Class 6 Hindi Sugam Bharti Chapter 6 Solutions – रामलाल का परिवार

MP Board class 6 Hindi Sugam Bharti chapter 6 solutions are available here. It gives you all the question answer of chapter 6 – “रामलाल का परिवार” in hindi medium.

मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 6 की हिंदी पाठ्यपुस्तक ‘सुगम भारती’ का छठा अध्याय ‘रामलाल का परिवार’ है। यह अध्याय एक सामान्य भारतीय परिवार की दैनिक जीवन की झलक प्रस्तुत करता है, जिसमें पारिवारिक मूल्यों, कर्तव्यों और संबंधों का सुंदर चित्रण किया गया है। इस पाठ में छात्र रामलाल और उसके परिवार के सदस्यों के बीच होने वाली बातचीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति के महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे बड़ों का सम्मान, परिवार में एकता, श्रम का महत्व और सामाजिक जिम्मेदारियों के बारे में सीखेंगे।

MP Board class 6 Hindi Sugam Bharti chapter 6

MP Board Class 6 Hindi Sugam Bharti Chapter 6

SubjectHindi ( Sugam Bharti )
Class6th
Chapter6. रामलाल का परिवार
Authorसंकलित
BoardMP Board

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. (क) सही जोड़ी बनाइए

उत्तर –

1. यह नई पीढ़ी की(घ) जिम्मेदारी है।
2. परिश्रम के बिना(ग) कौन-सा काम हो रखना सकता है?
3. बड़े-बूढ़ों का ध्यान(क) हमारा कर्त्तव्य है।
4. जो लिया है(ख) उसे समय पर देना है

प्रश्न (ख). दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. अब तो बह रोजाना बड़ों के चरण छूता हैं। (रोजाना/कभी-कभी)
  2. वे कह रहे थे कि वह होली पर आएगी। (होली/दीवाली)
  3. दादा-दादी को हम सबसे बहुत ही मोह है। (दादा-दादी/माता-पिता)
  4. आप ठीक कहते हैं कि बुरी आदतों का फल भी दुरा होता है। (बुरा/भला)

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए

(क) रामलाल ने हमारा क्या कर्त्तव्य बताया है?

उत्तर – रामलाल ने बताया कि हमें बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए।

(ख) चन्दू बैंक क्यों गया था?

उत्तर – चन्दू अपनी चक्की के लिए लिए गए कर्ज की मासिक किश्त जमा करने बैंक गया था।

(ग) बुआजी की जमीन क्यों बिक गई थी?

उत्तर – बुआजी के पति की जुआ और शराब जैसी बुरी आदतों के कारण उनकी जमीन बिक गई थी।

(घ) बीरम काका के लड़के ने किस बात की अवज्ञा की?

उत्तर – बीरम काका के लड़के ने पिता की आज्ञा का उल्लंघन करते हुए खेत की रखवाली करने से इनकार कर दिया।

(ङ) दादाजी ने चन्दू से माँ का हाथ बँटाने के लिए क्यों कहा?

उत्तर – दादाजी ने देखा कि माँ बिना रुके घर का सारा काम अकेले करती हैं, इसलिए उन्होंने चंदू से उनकी मदद करने को कहा।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-से-पाँच वाक्यों में दीजिए

(क) ‘चन्दू में अब बहुत समझ आ गई है।’ उसकी समझदारी के तीन बिन्दु लिखिए।

उत्तर – चंदू बुजुर्गों का ख्याल रखता है और समय पर उनका भोजन सुनिश्चित करता है। वह दुकान का काम पूरी जिम्मेदारी से करता है और किश्त भी समय पर जमा करता है। वह माँ की मदद करता है और उनकी बात भी मानता है।

(ख) बुआजी को संभालने के लिए दादाजी ने कौन-से दो कारण बताए?

उत्तर – बुआजी के पति का देहांत हो चुका है और वे अब अकेली हैं। उनकी एकमात्र बेटी की शादी हो चुकी है, इसलिए उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है।

(ग) दादाजी ने परिश्रम का क्या महत्त्व बताया?

उत्तर – दादाजी ने बताया कि जीवन में सफलता केवल परिश्रम से ही मिलती है। उन्होंने समझाया कि समय पर काम करने और मेहनत करने से ही व्यक्ति आगे बढ़ सकता है। बिना परिश्रम के कोई भी काम सफल नहीं होता।

(घ) ‘बुरी आदतों का फल भी बुरा होता है’ इस पंक्ति का क्या आशय है?

उत्तर – बुरी आदतें जैसे जुआ और शराब व्यक्ति की जिंदगी बर्बाद कर देती हैं। इनसे न केवल धन की हानि होती है, बल्कि परिवार की शांति भी नष्ट हो जाती है। इसलिए बुरी आदतों से हमेशा दूर रहना चाहिए।

(ङ) इस पाठ में नई पीढ़ी के किस दायित्व की ओर संकेत किया गया है?

उत्तर – इस पाठ में नई पीढ़ी को बुजुर्गों की देखभाल करने और उनका सम्मान करने का दायित्व बताया गया है। साथ ही, समाज में फैली बुराइयों से दूर रहने और अच्छे कार्यों में सहयोग करने की शिक्षा दी गई है।

भाषा की बात

प्रश्न 4. निम्नलिखित शब्दों के शुद्ध उच्चारण कीजिए

संकोच, विश्राम, शिक्षाप्रद, घृणा, सांडा

उत्तर – विद्यार्थी स्वयं करे।

प्रश्न 5. निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध करके लिखिएँ

किस्त, प्रवन्ध, बंक, परीश्रम, दुबल, कार्यकरम

उत्तर – किश्त, प्रबन्ध, बैंक, परिश्रम, दुर्बल, कार्यक्रम

प्रश्न 6. निम्नलिखित शन्द युग्मों का वाक्यों में प्रयोग करें

अपना-अपना, अभी-अभी, दादा-दादी, बड़े-बूढ़े, कहा-सुनी।

उत्तर –

  1. अपना-अपना – शिक्षक ने छात्रों से कहा कि वे अपना-अपना काम करें।
  2. अभी-अभी – अभी-अभी मेहमान आ रहे हैं।
  3. दादा-दादी- हमें दादा-दादी का ध्यान रखना चाहिए।
  4. बड़े-बूढ़े – बड़े-बूढ़े की सेवा करना हमारा परम धर्म है।
  5. कहा-सुनी- आज दोनों दोस्तों के बीच कहा-सुनी हो गई।

प्रश्न 7. निम्नलिखित शब्दों के तत्सम रूप लिखिए

खेत, चरन, सांझ, पास, दिन

उत्तर –

खेत = खेत
चरन = चरण
सांझ – संध्या
पास = पाश
दिन = दिवस

Leave a Comment

WhatsApp Icon
X Icon