MP Board class 6 Hindi Sugam Bharti chapter 4 solutions are available here. It gives you all the question answer of chapter 4 – “अभिनन्दनीय भारत” in hindi medium.
मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 6 की हिंदी पुस्तक ‘सुगम भारती’ का चौथा अध्याय “अभिनन्दनीय भारत” एक देशभक्ति से ओतप्रोत कविता है। यह रचना भारत की महानता, संस्कृति और गौरवशाली इतिहास का गुणगान करती है। इस कविता में विद्यार्थी भारत के प्रति प्रेम, सम्मान और समर्पण की भावना से परिचित होंगे। यह अध्याय छात्रों को देश की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और स्वतंत्रता के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही, यह कविता युवा पीढ़ी को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में सोचने के लिए प्रेरित करती है।

MP Board Class 6 Hindi Sugam Bharti Chapter 4
Contents
| Subject | Hindi ( Sugam Bharti ) |
| Class | 6th |
| Chapter | 4. अभिनन्दनीय भारत |
| Author | संकलित |
| Board | MP Board |
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1. (क) सही जोड़ी बनाए
उत्तर –
| 1. कर्मभूमि | (घ) भारत |
| 2. मुकुट | (ग) हिमालय |
| 3. संस्कृति | (ख) सुरभि |
| 4. ज्योति | (क) शिखा |
प्रश्न (ख). दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
- जीवन सुमन चढ़ाकर आराधना करेंगे। (सुमन सुगंध)
- तू प्राण है, हमारी जननी समान तू है। (जननी/भगिनी)
- वह देश है हमारा ललकार कर कहेंगे। (पुकार/ ललकार)
- आलोक का पथिक जो अविरात चल रहा है। (अभिराम/अविराम)
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए
(क) कर्मभूमि का अर्थ क्या है?
उत्तर – कर्मभूमि वह पवित्र धरती है जहाँ मनुष्य अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए जीवन व्यतीत करता है और अपने कर्मों से इसे गौरवान्वित करता है।
(ख) कवि जनम-जनम भर किसकी वंदना करने की बात कहता है?
उत्तर – कवि अपनी मातृभूमि भारत की हर जन्म में वंदना करने की बात करता है क्योंकि यह उसकी जन्मभूमि और कर्मभूमि दोनों है।
(ग) भारत का मुकुट किसे कहते हैं?
उत्तर – हिमालय पर्वत को भारत का मुकुट कहा जाता है क्योंकि यह भारत के उत्तर में स्थित है और राजमुकुट की तरह हमारी रक्षा करता है।
(घ) सागर की अंजलि में क्या है?
उत्तर – सागर की अंजलि में बहुमूल्य रत्न हैं जो भारत की प्राकृतिक संपदा का प्रतीक हैं।
(ङ) स्वतंत्रता का दीपक किस तरह जल रहा है?
उत्तर – स्वतंत्रता का दीपक लगातार और निरंतर जल रहा है, जो देश की आजादी का प्रतीक है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 3. निम्नलिखत प्रश्नों के उत्तर तीन-से-पाँच वाक्यों में दीजिए
(क) ‘जन्मभूमि’ और ‘कर्मभूमि’ से कवि का क्या आशय है?
उत्तर – जन्मभूमि का अर्थ है वह धरती जहाँ कवि का जन्म हुआ है, और कर्मभूमि वह स्थान है जहाँ वह अपने कर्तव्यों का पालन करता है। कवि के लिए भारत दोनों है – जन्मभूमि भी और कर्मभूमि भी। वह इस धरती के लिए जीना और मरना दोनों स्वीकार करता है।
(ख) कवि जन्मभूमि के लिए जीने-मरने की बात – क्यों करता है?
उत्तर – कवि अपनी जन्मभूमि को माँ के समान मानता है और उसके प्रति गहरा प्रेम रखता है। जैसे एक बच्चा अपनी माँ के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है, वैसे ही कवि भी अपनी जन्मभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तैयार है।
(ग) देश की सीमाओं के संदर्भ में कवि ललकार कर क्या कहना चाहता है?
उत्तर – कवि गर्व से कहता है कि उत्तर में हिमालय हमारे देश का मुकुट है और दक्षिण में समुद्र हमारी सीमा की रक्षा करता है। इन प्राकृतिक सीमाओं की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है।
(घ) संस्कृति को दुर्जेय-सी क्यों कहा गया है?
उत्तर – भारतीय संस्कृति हजारों वर्षों से अनेक आक्रमणों और प्रभावों के बावजूद अपनी मूल विशेषताओं को बचाए हुए है। इसलिए इसे दुर्जेय यानी जिसे जीता न जा सके, कहा गया है।
(ङ) कविता का केन्द्रीय भाव तीन-से-पाँच वाक्यों में लिखिए।
उत्तर – यह कविता देशप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना को दर्शाती है। कवि अपनी मातृभूमि के प्रति अगाध प्रेम और समर्पण की भावना रखता है। वह भारत की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और स्वतंत्रता के महत्व को रेखांकित करता है।
भाषा की बात
प्रश्न 4. निम्नलिखित शब्दों का शुद्ध उच्चारण कीजिए
संस्कृति, कुंज, शाश्वत, वन्दनीय, अर्चना।
उत्तर – विद्यार्थी स्वयं करे।
प्रश्न 5. निम्नलिखित शब्दों की वर्तनी शुद्ध कीजिए
बिसाल, हीमालय, शास्वत, आविराम, अजंली
उत्तर –
- विशाल
- हिमालय
- शाश्वत
- विराम
- अंजलि
प्रश्न 6. निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए
जन्मभूमि, स्वतन्त्रता, साधना, दीप, आलोक
उत्तर –
- जन्मभूमि – हमें अपनी जन्मभूमि के प्रति कर्तव्यों को नहीं भूलना चाहिए।
- स्वतन्त्रता – स्वतंत्रता सभी चाहते हैं। साधना-कोई भी काम बिना साधना के नहीं होता।
- दीप – मंदिर में दीप जलाया गया।
- आलोक – इस कविता के आलोक में सब तत्व फीके है।
प्रश्न 7. निम्नलिखित शब्दों में से उपसर्ग और मूल शब्द अलग-अलग कीजिए
अनुकूल, पराजय, विक्रम, उपयोग, अपकार, अनुसार
उत्तर –
- अनुकूल-अनु (उपसर्ग), कूल (मूल शब्द)
- पराजय -परा (उपसर्ग), जय (मूल शब्द)
- विक्रम -वि (उपसर्ग), क्रम (मूल शब्द)
- उपयोग-उप (उपसर्ग), योग (मूल शब्द)
- अपकार-अप (उपसर्ग), कार (मूलशब्द)
- अनुसार-अनु (उपसर्ग), सार (मूलशब्द)
प्रश्न 8. निम्नलिखित शब्दों के हिन्दी मानक रूप लिखिए
जनम, रतन, करम, धरम, प्रान, चरन, प्रवीन
उत्तर – जन्म, रल, कर्म, धर्म, प्राण, चरण, प्रवीण
प्रश्न 9. निम्नलिखित शब्दों में से संज्ञा शब्द छांटकर लिखिए
विशाल, मंदिर, मुकुट, ध्वजा, वंदनीय, भारत, हिमालय, स्वतंत्रता, सागर, अंजलि।
उत्तर –
संज्ञा शब्द- मंदिर, मुकुट, ध्वजा, भारत, हिमालय, सागर।
प्रश्न 10. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए
सागर, पवन, जग, जननी, सुमन
उत्तर –
- समुद्र, सलिल
- वायु, समीर
- संसार, दुनिया
- माता, माँ
- फूल, पुष्प