MP Board Class 6 Hindi Sugam Bharti Chapter 9 Solutions – साहस

MP Board class 6 Hindi Sugam Bharti chapter 9 solutions are available here. It gives you all the question answer of chapter 9 – “साहस” in hindi medium.

“साहस” पाठ गणेश शंकर विद्यार्थी द्वारा लिखित है। इस पाठ में आप साहस के महत्व और उसके विभिन्न प्रकारों के बारे में जानेंगे। लेखक बताते हैं कि संसार के सभी महान कार्य साहस के बिना संभव नहीं हैं। वे इतिहास से कई उदाहरण देते हैं जो दर्शाते हैं कि साहसी व्यक्तियों ने कैसे अपने कार्यों से इतिहास रचा। पाठ में साहस के विभिन्न स्तरों की चर्चा की गई है – निम्न, मध्यम और उच्च। आप यह भी सीखेंगे कि सच्चा साहस केवल शारीरिक बल या धन से नहीं, बल्कि हृदय की पवित्रता, चरित्र की दृढ़ता और कर्तव्यपरायणता से आता है।

MP Board class 6 Hindi Sugam Bharti chapter 9

MP Board Class 6 Hindi Sugam Bharti Chapter 9

SubjectHindi ( Sugam Bharti )
Class6th
Chapter9. साहस
Authorगणेश शंकर विद्यार्थी
BoardMP Board

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. (क) सही जोड़ी बनाइए

1. अतुलनीय(ख) साहस
2. विशाल(ग) शिखर
3. स्वदेश(घ) भक्ति
4. कर्त्तव्य(क) परायण

प्रश्न (ख). दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. साहसी के हृदय में पवित्रता अत्यंत आवश्यक है। (पवित्रता/मलिनता)
  2. मध्यम श्रेणी का साहस प्रायः शूरवीरों में पाया जाता (शूरवीरों/कायरों)
  3. सर्वोच्च श्रेणी के साहस के लिए हाथ-पैर की बलिष्ठता आवश्यक नहीं है। (सिर-पैर/हाथ-पैर)
  4. उच्चकोटि के साहस के लिए कर्तव्य परायण बनना परमावश्यक है। (स्वार्थ परायण/कर्तव्य परायण)

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए

(क) किसी देश का इतिहास बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका किसकी होती है?

उत्तर – किसी देश का इतिहास बनाने में वीर और कर्तव्यनिष्ठ नागरिकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है।

(ख) युवक के साहस को प्रशंसा के योग्य क्यों नहीं माना गया?

उत्तर – युवक का साहस केवल क्रोध और स्वार्थ से प्रेरित था, न कि देश या समाज की भलाई के लिए।

(ग) कर्त्तव्य ज्ञान शून्य मनुष्य को लेखक ने किसके समान कहा है?

उत्तर – लेखक ने कर्तव्य ज्ञान से रहित मनुष्य को पशु के समान बताया है क्योंकि वह बिना सोचे-समझे कार्य करता है।

(घ) मौरूदा गांव में किसकी स्मृति में स्तम्भ बनाया गया?

उत्तर – मौरूदा गांव में देश के लिए बलिदान देने वाले वीर बुद्धन सिंह की स्मृति में स्तम्भ बनाया गया।

(ङ) मध्यम श्रेणी के साहस को ‘निस्तेज-सा’ क्यों कहा गया है?

उत्तर – मध्यम श्रेणी का साहस विवेक और ज्ञान से रहित होता है, इसलिए उसे ‘निस्तेज’ कहा गया है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन से पाँच वाक्यों में दीजिए

(क) साहस किसे कहते हैं? लेखक के अनुसार इसकी कितनी श्रेणियाँ हैं?

उत्तर – साहस का अर्थ है बिना स्वार्थ के दूसरों की मदद के लिए कठिन कार्य करने का साहस। लेखक ने साहस को तीन श्रेणियों में बाँटा है – निम्न श्रेणी (चोर-डाकुओं का साहस), मध्यम श्रेणी (सैनिकों का साहस), और सर्वोच्च श्रेणी (देश और समाज के लिए किया गया साहस)।

(ख) मातृभूमि को संकट में देखकर बुद्धन ने क्या किया?

उत्तर – जब बुद्धन को पता चला कि उसकी मातृभूमि खतरे में है, तो उसने अपने 150 साथियों के साथ मारवाड़ की ओर प्रस्थान किया। उसने बिना समय गँवाए अपने देश और राजा की रक्षा के लिए साहस का परिचय दिया।

(ग) सर्वोच्च श्रेणी में साहस की विशेषताएँ लिखिए

उत्तर -सर्वोच्च श्रेणी के साहस में मन की पवित्रता, दृढ़ चरित्र और कर्तव्य के प्रति समर्पण होता है। इस साहस में व्यक्ति बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की भलाई के लिए कार्य करता है।

(घ) साहसी व्यक्ति अपने किन गुणों द्वारा पहचाना जाता है?

उत्तर – एक सच्चा साहसी व्यक्ति निःस्वार्थ भाव से कार्य करता है और अपने कर्तव्य को सर्वोपरि मानता है। वह दूसरों की मदद के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं करता और दिखावे के लिए कभी कुछ नहीं करता।

(ङ) ‘साहस’ पाठ से आपको क्या प्रेरणा मिलती है?

उत्तर – ‘साहस’ पाठ हमें सिखाता है कि सच्चा साहस वह है जो दूसरों की भलाई के लिए किया जाए। यह पाठ हमें निःस्वार्थ भाव से देश और समाज की सेवा करने की प्रेरणा देता है।

भाषा की बात

प्रश्न 4. निम्न शब्दों का शुद्ध उच्चारण कीजिए

भीष्म, निर्भीक, चरित्र, निस्तेज

उत्तर – विद्यार्थी स्वयं करे।

प्रश्न 5. निम्न शब्दों की शुद्ध वर्तनी लिखिए

अभीमन्यु, अतिरिक्त, शक्ती, प्रतयेक

उत्तर – अभिमन्यु, अतिरिक्त, शक्ति, प्रत्येक

प्रश्न 6. निम्नलिखित मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए

रक्त उबल पड़ना, जान पर खेलना

उत्तर –

  • रक्त उवल पड़ना – मातृभूमि को संकट में देख महारानी लक्ष्मीबाई का रक्त उबल पड़ा।
  • जान पर खेलना – बारह साल का अमर अपनी जान पर खेलकर अपने दोस्त को डाकुओं के चंगुल से बचाया।

प्रश्न 7. निम्नलिखित शब्दों को बहुवचन में बदलिए

कपड़ा, किरण, झरना, आँख, माला, रोटी

उत्तर – कपड़े, किरणें, झरने, आँखें, मालाएँ, रोटियाँ प्रश्न

प्रश्न 8. निम्नलिखित शब्दों की संधि कीजिए

धन + उपार्जन,
सहायता + अर्थ,
धर्म + आत्मा,
सत् + मार्ग,
तत् + लीन, + निः + पक्ष,
निः + तेज

उत्तर –

धन + उपार्जन= धनोपार्जन
सहायता + अर्थ= सहायतार्थ
धर्म + आत्मा=धर्मात्मा
सत् + मार्ग=सत्मार्ग
तत् + लीन= तल्लीन
निः + पक्ष=निष्पक्ष
निः + तेज=निस्तेज

Leave a Comment

WhatsApp Icon
X Icon