MP Board Class 6 Hindi Sugam Bharti Chapter 3 Solutions – भाई-बहन

MP Board class 6 Hindi Sugam Bharti chapter 3 solutions are available here. It gives you all the question answer of chapter 3 – “भाई-बहन” in hindi medium.

मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 6 की हिंदी पुस्तक ‘सुगम भारती’ का तीसरा अध्याय “भाई-बहन” सत्यवती मलिक द्वारा रचित एक मार्मिक कहानी है। यह पाठ भाई-बहन के रिश्ते की गहराई और जटिलता को बड़ी ही सूक्ष्मता से प्रस्तुत करता है। इस कहानी में विद्यार्थी एक परिवार के दैनिक जीवन में होने वाले छोटे-छोटे झगड़ों और उनके पीछे छिपे प्रेम को समझेंगे। यह अध्याय बच्चों को भावनात्मक संबंधों की महत्ता, परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और समझ की आवश्यकता, तथा माता-पिता की भूमिका के बारे में सोचने का अवसर प्रदान करता है।

MP Board class 6 Hindi Sugam Bharti chapter 3

MP Board Class 6 Hindi Sugam Bharti Chapter 3

SubjectHindi ( Sugam Bharti )
Class6th
Chapter3. भाई-बहन
Authorसत्यवती मलिक
BoardMP Board

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1. (क) सही जोड़ी बनाइए

उत्तर –

1. पंखहीन(ग) पक्षी
2. मंगल(घ) मन
3. रेशमी(क) कपड़ा
4. जग से(ख) गला

प्रश्न (ख). दिए गए शब्दों में से उपयुक्त शब्द घुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

  1. न जाने कितनी मीठी स्मृतियाँ उसके अंतःस्थल में उठकर बिंधी सी जा रही थीं। (मीठी/कड़ीवी)
  2. भाई-बहन सदा साथ-साथ नहीं रहते। (अलग-अलग/साथ-साथ)
  3. करीब आधे घण्टे के बाद किंचित उदास सा मुख लिए निर्मला कमल को साथ लेकर स्कूल चली गई। (उदास/पुलकित)
  4. रह-रहकर एक नूतन अनुभूति उसके मन में होने लगी। (नूतन/पुरातन)
  5. क्रमशः दर्शकों के झुण्ड भी छिन्न-भिन्न होने लगे। (छिन्न-भिन्न इकट्वे)

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए

(क) सावित्री के अंतःस्थल में किसकी यादें बसी धी?

उत्तर – सावित्री के मन में अपने भाई की मीठी यादें और उसकी याद में बिताए पल बसे हुए थे।

(ख) सावित्री को अपनी बक-बक सारहीन सी क्यों लगी?

उत्तर – सावित्री को अपनी बातें बेकार लगीं क्योंकि उसका भाई, जो उसकी हर बात सुनता था, अब उसके साथ नहीं था।

(ग) रोते-रोते निर्मला के चेहरे का रंग सफेद क्यों पड़ गया?

उत्तर – भीड़ में अपने भाई के खो जाने के कारण निर्मला बहुत डर गई और लगातार रोने से उसके चेहरे का रंग सफेद पड़ गया।

(घ) माँ के दिल से भी अधिक कमल की चिंता और किसको थी?

उत्तर – कमल की बहन निर्मला को अपने भाई की सबसे ज्यादा चिंता थी, जो माँ की चिंता से भी अधिक थी।

(ङ) माँ की झिड़कियों का बालिका पर क्या प्रभाव पड़ा?

उत्तर – माँ की डाँट-फटकार से छोटी बच्ची का मन उलझन में पड़ गया और वह समझ नहीं पा रही थी कि क्या करे।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-से-पाँच वाक्यों में दीजिए

(क) कमल के आँखों से ओझल होते ही निर्मला की मनोदशा का वर्णन कीजिए।

उत्तर – भाई कमल के भीड़ में खो जाने पर निर्मला बहुत घबरा गई और उसकी हालत बेचैन हो गई। वह एक पंखहीन पक्षी की तरह कमरे से बरामदे तक भटकती रही। उसकी आँखों के सामने अंधेरा छा गया और उसे हर जगह सुनसान लगने लगी।

(ख) ‘जब इन्हीं दुर्लभ सूरतों को देखने के लिए तरसोगी।’ कहकर सावित्री क्या कहना चाहती है?

उत्तर – सावित्री यह समझाना चाहती है कि शादी के बाद बहन को अपने भाई से दूर रहना पड़ता है। वह निर्मला को यह बता रही है कि आज वह जिस भाई से लड़ रही है, कल उसी को देखने के लिए तरसेगी। यह जीवन का एक कटु सत्य है कि भाई-बहन हमेशा साथ नहीं रह सकते।

(ग) भाई को भेजे जाने वाले उपहार के साथ सावित्री की स्मृतियाँ किस प्रकार जुड़ी हुई हैं?

उत्तर – सावित्री के लिए उपहार केवल एक वस्तु नहीं, बल्कि भाई के साथ बिताए पलों की यादें हैं। इन यादों में वन, पर्वत, नदी और मैदान शामिल हैं जहाँ दोनों ने साथ समय बिताया। उसे ऐसा लगता है जैसे दीवार पर लगी भाई की तस्वीर जीवंत हो उठेगी।

(घ) निर्मला के फूट-फूट कर रोने का कारण स्पष्ट कीजिए।

उत्तर – निर्मला मुहर्रम का जुलूस देखने अपने छोटे भाई कमल के साथ गई थी। भारी भीड़ में उसकी पकड़ से कमल का हाथ छूट गया और वह खो गया। अपने प्यारे भाई को खोने के डर से वह बुरी तरह रोने लगी।

(ङ) कमल और निर्मला का आपस में लड़ना और फिर एक-दूसरे से मिलने को आतुर होना वस्तुतः आत्मीय स्नेह का ही प्रमाण है। इस कथन की पुष्टि कीजिए।

उत्तर – भाई-बहन का यह रिश्ता प्यार और नोक-झोंक का अनूठा मिश्रण है। निर्मला बड़ी बहन होने के नाते कमल पर रौब जमाती है, लेकिन उनके बीच गहरा प्रेम है। जब कमल खो जाता है, तो निर्मला की बेचैनी और रोना उनके आपसी प्रेम को दर्शाता है। दोनों की एक-दूसरे को पाने की व्याकुलता उनके प्रेम का सबसे बड़ा प्रमाण है।

भाषा की बात

प्रश्न 4. निम्नलिखित शब्दों का सही उच्चारण कीजिए

श्वेत, स्मृतियाँ, मुखाकृति, प्रेमाश्रु, झिड़कियाँ, प्रस्फुटित, चित्ताकर्षक

उत्तर – विद्यार्थी स्वयं करे।

प्रश्न 5. सही वर्तनी पर गोला लगाएं।

उत्तर – अन्तस्थल, स्कूल, झुंझलाकर, तस्वीर

प्रश्न 6. निम्नलिखित मुहावरों का वाक्य में प्रयोग कीजिए

रोम-रोम पुलकित होना, होश-हवास गुम होना, चेहरे का रंग सफेद पड़ना, फूट-फूट कर रोना।

उत्तर –

  1. रोम-रोम पुलकित होना – भाई से मिलते ही रमा के रोम-रोम पुलकित हो उठे।
  2. होश-हवास गुम होना – जैसे ही तेंदुआ गांव में घुसा, लोगों के होश-हवास गुम हो गए।
  3. चेहरे का रंग सफेद पड़ना – परीक्षा में फेल होने की खबर सुनते ही रमण के चेहरे का रंग सफेद पड़ गया।
  4. फूट-फूटकर रोना – बच्चे को फूट-फूटकर रोते देखकर मैं विचलित हो उठी।

प्रश्न 7. दिए गए शब्दों में से हिंदी (तत्सम्, तद्भव) और आगत (अंग्रेजी तथा उद्र) शब्द पृथक पृथकू लिखिए

बॉक्स, आश्वासन, चीज़, बाथरूम, बैग, मुस्कुराना, ग्रामोफोन, खूब, मामला, शरारत, स्कूली, हल्की, आफत, शक्ल-सूरज, जुलूस, दरवाज़ा, गरीब, होश-हवास, सम्मोहन, नेपत्थ्य, सुनसान, जरूर, नूतन

उत्तर –

हिन्दी (तत्सम, तद्भव)- आश्वासन, चीज़, मुस्कुराना, मामला, शरारत, हल्की, शक्ल-सूरत, जुलूस, दरवाज़ा, गरीब, होश-हवास, सम्मोहन, नेपथ्य, सुनसान, नूतन।

आगत (अंग्रेजी तथा उर्दू)- बॉक्स, बाथरूम, बैग, ग्रामोफोन, खूब, स्कूल, आफत, जरूर।

प्रश्न 8. निम्नलिखित वाक्यों को पढ़कर व्यक्तिवाचक, जातिवाचक व भाववाचक संज्ञा को छांटकर लिखिए

(क) तितली के एक पंख की कढ़ाई की जा चुकी थी।
(ख) उदास-सा मुख लिए निर्मला स्कूल चली गई।
(ग) एकाएक सावित्री के चेहरे पर हँसी आ गई।
(घ) पाँच बजे मोहर्रम का जुलूस निकलने वाला था।
(ङ) सावित्री ने कॉपी रखने के लिए कुर्सी की सफाई की।

उत्तर –

  • व्यक्तिवाचक संज्ञा – निर्मला, सावित्री, स्कूल,
  • जातिवाचक संज्ञा – तितली, कॉपी, कुर्सी, पंख,
  • भाववाचक संज्ञा – कढ़ाई, हँसी, सफाई

Leave a Comment

WhatsApp Icon
X Icon