Bihar Board class 7 Science chapter 1 solutions are available on this page. Below you will get the complete question and answer of chapter 1 – “जल और जंगल” for free.
बिहार बोर्ड की कक्षा 7 विज्ञान की पुस्तक का प्रथम अध्याय “जल और जंगल” हमारे जीवन और पर्यावरण के दो महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डालता है। यह अध्याय हमें पानी और वनों के महत्व को समझने में मदद करता है, जो हमारे लिए स्वस्थ और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र बनाए रखने के लिए अनिवार्य हैं। विद्यार्थियों को इस अध्याय से पानी और वनों के संरक्षण के तरीकों, उनके उपयोगों और इनकी कमी से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बहुमूल्य ज्ञान प्राप्त होगा।

Bihar Board Class 7 Science Chapter 1 Solutions
Subject | Science (विज्ञान) |
Class | 7th |
Chapter | 1. जल और जंगल |
Board | Bihar Board |
अभ्यास
प्रश्न 1. निम्नलिखित कथन सत्य है अथवा असत्य
उत्तर:-
(क) वर्षा जल का चरम स्रोत है। – सत्य
(ख) नदियों का जल खेतों में सिंचाई का एकमात्र साधन है। – असत्य
(ग) जल की कमी की समस्या का सामना केवल ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी करते हैं। – असत्य
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(क) भौमजल प्राप्त करने के लिए नलकूप प्रथा कुंआ का उपयोग होता है।
(ख) जल की तीन अवस्थाएँ बर्फ, जल. वाय, जल और वाष्य
(ग) भूमि की जल धारण करने वाली परत भौम जल-स्तर कहलाती है।
(घ) वन शुद्ध करते हैं जल और वायु को।
(च) वन में क्षमवान पत्तियों और जन्तु पौधों को समृद्ध करते हैं।
(छ) सुक्ष्मजीवों द्वारा मृत पादपों पर क्रिया से ह्यूमस बनता है।
प्रश्न 3. समझाइए कि भौमजल की पुनः पूर्ति किस प्रकार होती है?
उत्तर:- वर्षा के समय जल भूमि पर गिरता है और कुछ हिस्सा तालाबों, नदियों में जमा होता है। शेष जल धीरे-धीरे रिसकर भूमि के अंदर जा जाता है। इस प्रक्रिया को अन्तःस्रावण कहते हैं। खेतों में सिंचाई का जल भी भूमिगत जल स्तर को बढ़ाता है। इस तरह वर्षा और सिंचाई के जल से भूमिगत जल का स्तर बना रहता है।
प्रश्न 4.भौमजल स्तर के नीचे गिरने के लिए उत्तरदायी कारकों को समझाइए।
उत्तर:- भूमिगत जल स्तर गिरने के मुख्य कारण हैं – वनों की अत्याधिक कटाई, औद्योगिकीकरण के कारण पानी का अधिक उपयोग, अत्यधिक सिंचाई, तालाबों और झीलों को भरना। इन कारणों से भूमि में जल का रिसाव कम होता है जिससे भूमिगत जल स्तर गिरता जा रहा है।
प्रश्न 5. कम-से-कम जल का उपयोग करते हुए बगीचे लगाने तथा रख-रखाव के लिए क्या कदम उठाएंगे?
उत्तर:- बगीचे में पानी की बचत के लिए ड्रिप सिंचाई प्रणाली अपनाई जा सकती है। इसमें पौधों की जड़ों के पास छिद्रित पाइप बिछाकर सीधे जड़ों तक पानी पहुंचाया जाता है। साथ ही, पौधों के चारों ओर मिट्टी का बाँध बनाकर पानी के बहाव को रोका जा सकता है।
प्रश्न 6. ऐसे सात उत्पादों के नाम बताएं जो हम वनों से प्राप्त करते हैं।
उत्तर:- वनों से हमें इमारती लकड़ी, फल, ऑक्सीजन, गोंद, लाह, शहद, भीमजल, विभिन्न प्रकार के जन्तु ।
प्रश्न 7. वनों में कुछ भी व्यर्थ नहीं होता है, क्यों समझाइए।
उत्तर:- वनों में कुछ भी व्यर्थ नहीं होता क्योंकि वहां कोई चीज भी बेकार नहीं जाती। पौधों की सूखी पत्तियां और जंगली जानवरों के अवशेष, अपघटकों द्वारा ह्यूमस में परिवर्तित होते हैं जो मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाता है। पौधे कार्बनडाइऑक्साइड को अवशोषित करके ऑक्सीजन उत्सर्जित करते हैं। इस प्रकार वन पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
प्रश्न 8. अपघटक किसे कहते हैं ? ये वन एवं जीवों की वृद्धि में किस प्रकार सहायक हैं ?
उत्तर:- अपघटक वे सूक्ष्म जीव हैं जो मृत जीवों और पौधों के अवशेषों को विघटित करके ह्यूमस बनाते हैं। यह ह्यूमस मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाता है। अपघटक वन और जीवों की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि उनके द्वारा बने ह्यूमस से पौधों को पोषक तत्व मिलते हैं।
प्रश्न 9. ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड का संतुलन बनाए रखने में वन के योगदान को समझाइए।
उत्तर:- पौधे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा वातावरण से कार्बनडाइऑक्साइड अवशोषित करते हैं और ऑक्सीजन छोड़ते हैं। जीव-जंतु इसी ऑक्सीजन का उपयोग श्वसन में करते हैं और कार्बनडाइऑक्साइड छोड़ते हैं। इस प्रकार वनों में पौधे और जीव-जंतु एक दूसरे पर निर्भर रहते हुए वातावरण में ऑक्सीजन और कार्बनडाइऑक्साइड के स्तर को संतुलित रखते हैं।
Very helpful solution. Thankyou
Thank you Mohit. Happy learning!
Very helpful solution. Thankyou
Thank you Mohit. Happy learning!
Thank you bro
You are welcome Ayush. Keep learning!!